न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

71वें नेशनल फिल्म अवार्ड का आयोजन, शाहरुख को सम्मान मिलने पर गौरी ने ऐसे दी बधाई, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार (23 सितंबर) को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Sep 2025 8:13:15

71वें नेशनल फिल्म अवार्ड का आयोजन, शाहरुख को सम्मान मिलने पर गौरी ने ऐसे दी बधाई, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार (23 सितंबर) को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन हुआ। समारोह में साल 2023 के लिए हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम सहित कई भाषाओं की फिल्मों को सम्मानित किया गया। शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला। रानी मुखर्जी ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड ग्रहण किया। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया।

सभी विजेताओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। बता दें पुरस्कारों की घोषणा इसी साल 1 अगस्त को कर दी गई थी। सोशल मीडिया पर शाहरुख और विक्रांत की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दोनों को ही पहली बार यह पुरस्कार मिला है। हालांकि उन्हें पदक और प्रमाणपत्र अलग-अलग दिए गए, लेकिन अवार्ड की प्राइज मनी उनमें बांटी जाएगी। उन्हें 1-1 लाख रुपए मिलेंगे। शाहरुख अपने सिने करिअर में 8 बार बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से नवाजे जा चुके है।

साल 2023 में शाहरुख ने करीब 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। उन्होंने उस साल एक के बाद एक तीन 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' जैसी सुपरहिट फिल्में दी। एटली के निर्देशन में बनी ‘जवान’ 2023 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई, जिसने भारत में 640 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की और कुछ समय तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म भी बनी। शाहरुख के अवार्ड जीतने पर उनकी पत्नी गौरी खान ने अपनी खुशी जाहिर की है। गौरी ने शाहरुख को विश करते हुए सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट की है। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया है कि वो नेशनल अवार्ड रखने के लिए स्पेशल मेंटल डिजाइन कर रही हैं।

गौरी ने इंस्टाग्राम पर शाहरुख का नेशनल अवार्ड सेरेमनी लुक शेयर किया है। ब्लैक कलर का सूट-बूट पहने और आंखों पर काला चश्मा लगाए सुपरस्टार डैशिंग दिख रहे हैं। फोटो के साथ कैप्शन में गौरी ने लिखा, “वाह शाहरुख खान, ये क्या शानदार सफर रहा है। नेशनल अवार्ड जीतने पर बधाई! आप इसके हकदार हैं। ये आपकी सालों की मेहनत और लगन का नतीजा है, अब मैं इस अवार्ड के लिए एक खास मेंटल डिजाइन कर रही हूं।”

जानें किस-किसने मारी बाजी

फीचर कैटेगरी

बेस्ट हिंदी फिल्म - कटहल-ए जैकफ्रूट मिस्ट्री
बेस्ट फीचर फिल्म – 12वीं फेल
बेस्ट एक्टर - शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
बेस्ट एक्ट्रेस - रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे)
दादासाहेब फाल्के अवार्ड - मोहनलाल
बेस्ट डायरेक्शन - द केरल स्टोरी (सुदीप्तो सेन)
बेस्ट पॉपुलर फिल्म- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
बेस्ट तेलुगु फिल्म - भगवंत केसरी
बेस्ट गुजराती फिल्म - वश
बेस्ट तमिल फिल्म - पार्किंग
बेस्ट मलयालम फिल्म - उल्लोझुक्कू
बेस्ट कन्नड़ फिल्म - द रे ऑफ होप
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर - शिल्पा राव (छलिया, जवान)
बेस्ट मेल सिंगर - प्रेमिस्थुन्ना (बेबी, तेलुगु)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी - द केरल स्टोरी
बेस्ट कोरियोग्राफी - रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे)
बेस्ट मेकअप एंड कॉस्ट्यूम डिजाइनर - सैम बहादुर
स्पेशल मेंशन - एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर) - एम आर राधाकृष्णन
बेस्ट साउंड डिजाइन - एनिमल (हिंदी)
बेस्ट फिल्म क्रिटिक - उत्पल दत्ता (असम)
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन - हनु-मैन (तेलुगु)
बेस्ट लिरिक्स - बलगम (द ग्रुप) तेलुगु

नॉन फीचर कैटेगरी

बेस्ट फिल्म क्रिटिक - उत्पल दत्ता
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री - गॉड वल्चर एंड ह्यूमन
बेस्ट स्क्रिप्ट - सनफ्लावर वर द फर्स्ट वन टू नो (कन्नड़)
बेस्ट फिल्म – नेकल : क्रॉनिकल ऑफ द पेडी मैन (मलयालम), द सी एंड सेवन विलेज (उड़िया)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (द फर्स्ट फिल्म) हिंदी
बेस्ट एडिटिंग (मूवी फोकस) इंग्लिश

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह