न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

48 के विलेन को 67 के सनी देओल ने दिखाया अपने हाथ का दम, कहा मैं जाट हूँ

अभिनेता रणदीप हुड्डा और सनी देओल स्टारर फिल्म 'जाट' के निर्माताओं ने मंगलवार को एक नया टीज़र जारी किया। इसमें सनी देओल अपने गदर अंदाज में नजर आए। एक्शन से भरे सीन में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के बीच जबरदस्त मुकाबला नजर आया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 11 Mar 2025 6:32:49

48 के विलेन को 67 के सनी देओल ने दिखाया अपने हाथ का दम, कहा मैं जाट हूँ

अभिनेता रणदीप हुड्डा और सनी देओल स्टारर फिल्म 'जाट' के निर्माताओं ने मंगलवार को एक नया टीज़र जारी किया। इसमें सनी देओल अपने गदर अंदाज में नजर आए। एक्शन से भरे सीन में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के बीच जबरदस्त मुकाबला नजर आया।

सनी ने इंस्टाग्राम पर यह टीज़र वीडियो शेयर किया, जिसमें वह दमदार अंदाज में एक हॉल में प्रवेश करते हैं और दुश्मनों को मार गिराते हैं। एक्शन के बीच वह चिल्लाकर कहते हैं - "मैं जाट हूं।" वहीं, रणदीप हुड्डा भी खलनायक की भूमिका में उम्दा नजर आए।

टीज़र शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा, "बॉक्स ऑफिस पर ‘जाट’ के वर्चस्व के लिए 30 दिन बाकी हैं। इस बैसाखी पर सिनेमाघरों में आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार है। 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"

इससे पहले सोमवार को रणदीप ने अपकमिंग फिल्म से अपने खतरनाक किरदार ‘रणतुंगा’ की झलक दिखाई थी।

निर्देशक-अभिनेता गोपीचंद की फिल्म ‘जाट’ हिंदी के साथ तेलुगू और तमिल में रिलीज होगी। एक्शन एंटरटेनर ‘जाट’ में अभिनेता सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में उनके साथ रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसेंड्रा, सैयामी खेर और स्वरूपा घोष जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म का संगीत थमन ने दिया है और ऋषि पंजाबी ने सिनेमैटोग्राफी की है। कोरियोग्राफी शोबी पॉलराज ने की है। फिल्म की कहानी को पांच लेखकों की टीम ने तैयार किया है, जिसमें विवेक आनंद, निम्मगड्डा श्रीकांत, श्रीनिवास गविरेड्डी, मयूख आदित्य और कृष्णा हरि का नाम शामिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी

राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल

प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद

दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार

125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस

नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल

जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं

मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल

राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले

'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें

दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड