न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

59 साल की एक्ट्रेस, न स्टारडम न हिट फिल्म, फिर भी 66,000 करोड़ की मालकिन!

एक भी हिट फिल्म नहीं दी, फिर भी हॉलीवुड की जैमी गर्ट्ज 66,000 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ बनी दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस। जानिए उनकी अमीरी का अनोखा राज।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Jul 2025 5:47:22

59 साल की एक्ट्रेस, न स्टारडम न हिट फिल्म, फिर भी 66,000 करोड़ की मालकिन!

दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स के बारे में आपने कई बार सुना होगा, पर क्या आपने कभी सोचा है कि बिना किसी हिट फिल्म के भी कोई एक्ट्रेस इतनी अमीर हो सकती है कि उसकी दौलत सुनकर बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के होश उड़ जाएं? जी हां, एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनका नाम सुनकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि बिना सुपरस्टारडम और हिट फिल्मों के भी उनकी नेटवर्थ 66,000 करोड़ रुपये है। आज ये एक्ट्रेस 59 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उनके चेहरे की चमक और गरिमा आज भी लोगों का दिल जीत लेती है। उनकी खूबसूरती आज भी आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और करीना कपूर जैसी बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर देती है।

कौन हैं दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस?

हम बात कर रहे हैं हॉलीवुड एक्ट्रेस जैमी गर्ट्ज की, जिनकी संपत्ति ने न केवल टेलर स्विफ्ट (1.6 बिलियन डॉलर) और पॉप सेंसेशन रिहाना (1.4 बिलियन डॉलर) को पछाड़ दिया है, बल्कि उन्हें दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस बना दिया है। चौथे नंबर पर सेलेना गोमेज हैं जिनकी संपत्ति 1.3 बिलियन डॉलर है। वहीं, सबसे अमीर एक्टर की बात करें तो टायलर पेरी 1.4 बिलियन डॉलर के साथ टॉप पर हैं। लेकिन जैमी गर्ट्ज की कुल संपत्ति 8 बिलियन डॉलर यानी करीब 66 हजार करोड़ रुपये है, जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। भारत में, सबसे अमीर एक्ट्रेस जूही चावला हैं, जिनकी नेटवर्थ 4600 करोड़ रुपये बताई जाती है।

इतनी अमीर कैसे बनी जैमी गर्ट्ज?

1965 में शिकागो में जन्मीं जैमी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 80 के दशक में फिल्म 'एंडलेस लव' से की थी। इसके बाद उन्होंने मशहूर अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर के साथ भी स्क्रीन शेयर किया, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और उनकी कोई भी फिल्म हिट साबित नहीं हुई। पर जैमी ने हार नहीं मानी। 90 के दशक में उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा और ‘ट्विस्टर’ व ‘एली मैकबील’ जैसे शो में काम किया। आखिरी बार 2022 में उन्हें फिल्म 'I Want You Back' में कैमियो करते देखा गया।

करोड़ों की नेटवर्थ के पीछे का राज

जैमी ने 1989 में अरबपति बिजनेसमैन टोनी रेस्लर से शादी की। दोनों के तीन बच्चे हैं। जैमी के पति टोनी अमेरिका के बड़े इन्वेस्टर्स में से एक हैं। इस कपल ने साथ मिलकर बिजनेस में भारी निवेश किया, जिसमें कई स्पोर्ट्स टीम और रियल एस्टेट शामिल हैं। जैमी खुद एक बेसबॉल टीम की मालकिन हैं और उन्होंने 2010 में ‘लाइम ऑर्चर्ड प्रोडक्शंस’ नाम से अपनी प्रोडक्शन कंपनी भी शुरू की थी।

जैमी की कहानी इस बात का प्रमाण है कि सफलता सिर्फ परदे पर ही नहीं, परदे के पीछे भी लिखी जा सकती है। जहां बाकी एक्ट्रेसेज़ अपनी एक्टिंग से कमाई करती हैं, जैमी ने एक सोच, समझ और योजना से दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस का खिताब हासिल किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी