Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

530 करोड़ की डील! बिग बजट फिल्म में हॉलीवुड स्टार सिडनी स्वीनी को कास्ट करना चाहते हैं मेकर्स

सिडनी स्वीनी को एक बिग बजट बॉलीवुड फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए करीब ₹530 करोड़ का ऑफर दिया गया है। ये फीस न केवल बॉलीवुड बल्कि ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी चौंकाने वाली है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 19 Sep 2025 12:44:04

530 करोड़ की डील! बिग बजट फिल्म में हॉलीवुड स्टार सिडनी स्वीनी को कास्ट करना चाहते हैं मेकर्स

बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक के लिए मेकर्स की नजर इस बार एक हॉलीवुड एक्ट्रेस पर है — और ये एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि 'यूफोरिया' और 'द व्हाइट लोटस' जैसी हिट सीरीज़ से चर्चा में आईं सिडनी स्वीनी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिडनी स्वीनी को एक बिग बजट बॉलीवुड फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए करीब ₹530 करोड़ का ऑफर दिया गया है। ये फीस न केवल बॉलीवुड बल्कि ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी चौंकाने वाली है।

इस फिल्म में सिडनी एक युवा अमेरिकी स्टार का किरदार निभाएंगी, जिसे एक भारतीय सेलिब्रिटी से प्यार हो जाता है। फिल्म की शूटिंग 2026 की शुरुआत में न्यूयॉर्क, पेरिस, लंदन और दुबई जैसे इंटरनेशनल लोकेशंस पर की जाएगी।
प्रोडक्शन हाउस "सन" के हवाले से कहा गया है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास है। इस प्रोजेक्ट में ग्लोबल अपील के साथ बॉलीवुड की भव्यता को जोड़ा जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार सिडनी को ऑफर की गई डील में 35 मिलियन डॉलर (लगभग ₹415 करोड़) की फीस के साथ-साथ 10 मिलियन डॉलर (लगभग ₹115 करोड़) के ब्रांड स्पॉन्सरशिप एग्रीमेंट भी शामिल हैं। यानी कुल मिलाकर यह डील ₹530 करोड़ से अधिक की है।

सिडनी स्वीनी का रिएक्शन

बताया जा रहा है कि जब सिडनी को इस ऑफर की जानकारी मिली तो वह हैरान रह गईं। उन्होंने अब तक इस प्रोजेक्ट के लिए हामी नहीं भरी है लेकिन वह इस प्रस्ताव को गंभीरता से विचार कर रही हैं।

एक सूत्र के मुताबिक –"सिडनी को यह समझ आ रहा है कि यह प्रोजेक्ट उनकी ग्लोबल इमेज को नई ऊंचाई दे सकता है। वह इसे सिर्फ पैसे की नज़र से नहीं देख रहीं, बल्कि एक एक्ट्रेस के तौर पर अपने करियर में नए प्रयोग के रूप में देख रही हैं।"

बॉलीवुड में विदेशी कलाकारों को पहले भी मौका मिलता रहा है, लेकिन यह प्रस्ताव बजट, स्केल और स्टारपावर के लिहाज़ से अभूतपूर्व है। सिडनी के लिए यह एक गोल्डन चांस साबित हो सकता है — न केवल बॉलीवुड डेब्यू के रूप में, बल्कि ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान मजबूत करने के लिए भी।

फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सिडनी स्वीनी इस मेगा बजट बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनती हैं या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका