Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहरुख की बर्थडे पार्टी में शिरकत करेंगे सेलेब्स सहित 250 लोग! विद्या ने कार्तिक को लेकर दिए ये संकेत

सुपरस्टार शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 59वां जन्मदिन मनाएंगे। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड के बादशाह के इस बर्थडे को बड़ी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Oct 2024 2:18:07

2 News : शाहरुख की बर्थडे पार्टी में शिरकत करेंगे सेलेब्स सहित 250 लोग! विद्या ने कार्तिक को लेकर दिए ये संकेत

सुपरस्टार शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 59वां जन्मदिन मनाएंगे। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड के बादशाह के इस बर्थडे को बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाएगा। खान परिवार से जुड़े करीबी सूत्रों की मानें तो शाहरुख अपने घर ‘मन्नत’ में ग्रैंड पार्टी होस्ट करेंगे। पार्टी में परिवार के करीबी और दोस्तों को मिलाकर करीब 250 लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। बर्थडे पार्टी के साथ शाहरुख हर साल की तरह इस बार भी दिवाली पार्टी होस्ट कर सकते हैं।

इंडिया टुडे ने एक रिपोर्ट में खान फैमिली से जुड़े करीबी सूत्रों के हवाले से बताया कि शाहरुख का बर्थडे इस बार खास अंदाज में मनाया जाएगा। इंडस्ट्री के करीब 250 लोगों को इनवाइट किया जाएगा। शाहरुख की टीम और गौरी ने जन्मदिन के इनविटेशन कार्ड्स और गेस्ट लिस्ट पर काम किया है। इसमें कई बड़े सेलेब्स आमिर खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, एटली, फराह खान, करण जौहर आदि नाम शामिल हैं। पार्टी में शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान के फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स भी शामिल होंगे।

शाहरुख फैमिली और गौरी की मां के साथ इंटीमेट डिनर करेंगे। पार्टी के अलावा शाहरुख अपने 59वें जन्मदिन पर एक बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि वे बेटी सुहाना के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ से जुड़ी कुछ डिटेल्स शेयर करेंगे। शाहरुख के बच्चे आर्यन और सुहाना फिलहाल वर्क कमिटमेंट्स के चलते दुबई में हैं। वे अब दिवाली और शाहरुख की बर्थडे पार्टी के लिए मुंबई लौटेंगे। शाहरुख की इस साल कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। फिलहाल वे आर्यन के डायरेक्टोरियल डेब्यू और सुहाना की फिल्म पर फोकस कर रहे हैं। शाहरुख ने पिछले साल तीन सुपरहिट मूवी ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ की हैट्रिक जमाई थी।
shahrukh khan,superstar shahrukh khan,sharukh birthday party,shahrukh mannat,king movie,gauri khan,vidya balan,kartik aaryan,vidya kartik,bhool bhulaiyaa 3 ‘भूल भुलैया 3’ में साथ नजर आएंगे कार्तिक आर्यन और विद्या बालन

कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म 1 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में आतिशबाजी करने के लिए तैयार है। इस बीच फिल्म की पूरी टीम लगातार प्रमोशन में जुटी हुई है। इस दौरान विद्या ने हाल ही में कार्तिक की पर्सनल लाइफ को लेकर एक संकेत दिया। एक मीडिया इवेंट में फीमेल फैन ने कार्तिक को एक कविता डेडिकेट कर अपने दिल की बात कही।

इस पर विद्या बोलती हैं, “जो लोग ये कहते हैं कि उन्हें अटेंशन पसंद नहीं वो झूठ बोलते हैं।” विद्या आगे हंसते हुए कहती हैं कि जब लोग ऐसा कहते हैं, खासकर एक्टर्स, मेल एक्टर्स और कार्तिक आर्यन तो ये झूठ है। नो चांस...ये तो बहुत एंजॉय करते हैं। इस पर कार्तिक बोले कि लेकिन मैंने कब कहा कि मुझे अटेंशन पसंद नहीं है।

मुझे पसंद है, चाहे मेल अटेंशन हो या फीमेल अटेंशन। विद्या आगे कहती हैं कि तो सही बात है, इन्होंने अब सारे दरवाजे खोल दिए हैं। वहीं अगर इन्हें कोई सलाह देनी है तो मैं कहूंगी कि किसी एक को लाइफ में लाओ। विद्या ने कार्तिक के सेंस ऑफ ह्यूमर की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि उनकी दोस्ती फिल्म के शुरू होने से पहले हो गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका