न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेलुगू कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा पर 21 वर्षीय लड़की ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

लड़की ने आरोप लगाया कि उसने जानी के साथ कई प्रोजेक्ट पर काम किया था और वह पिछले कुछ महीनों से उसका यौन शोषण कर रहा था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 16 Sep 2024 6:32:48

तेलुगू कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा पर 21 वर्षीय लड़की ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

तेलुगु कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा जिन्हें जानी मास्टर के नाम से जाना जाता है पर एक 21 वर्षीय लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। साइबराबाद रायदुर्गम पुलिस ने आरोपों पर कार्रवाई करते हुए जानी बाशा के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की। लड़की ने आरोप लगाया कि उसने जानी के साथ कई प्रोजेक्ट पर काम किया था और वह पिछले कुछ महीनों से उसका यौन शोषण कर रहा था। पीड़िता ने कहा कि उसने चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद सहित विभिन्न शहरों में एक साथ शूटिंग के दौरान कई बार उसका यौन शोषण किया। उसने पुलिस को बताया कि जानी ने हैदराबाद के नरसिंगी में अपने घर पर भी उनका शोषण किया। रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में जानी मास्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी) और 323 (चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने खबर की पुष्टि की और बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, 'चूंकि महिला नरसिंगी की रहने वाली है, इसलिए मामला वहां की पुलिस को सौंप दिया गया है और आगे की जांच की जाएगी।'

यह मामला सबसे पहले तेलंगाना की महिला सुरक्षा शाखा (WSW) की महानिदेशक शिखा गोयल के सामने उठाया गया, जिन्होंने पीड़िता को पुलिस में मामला दर्ज कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा, 'मैंने उन्हें यौन उत्पीड़न रोकथाम (PoSH) अधिनियम के तहत आंतरिक जांच शुरू करने की सलाह दी और चूंकि आरोपों में आपराधिक आरोप भी शामिल हैं, इसलिए उन्हें कानून और व्यवस्था पुलिस में मामला दर्ज कराने के लिए भी कहा गया।'

गौरतलब है कि जानी मास्टर तेलुगु फिल्मों के कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने कन्नड़ सिनेमा में भी कई शानदार गानों को कोरियोग्राफ किया है। बॉलीवुड में उन्होंने 'जय हो' फिल्म का 'फोटोकॉपी', 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' टाइटल ट्रैक, 'लाल पीली अंखियां' और 'स्त्री 2' से 'आज की रात' और 'आई नई' को कोरियोग्राफ किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष