न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

200 करोड़ का बजट, तीन सुपरस्टार्स, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई ‘कन्नप्पा’

200 करोड़ के भारी बजट और तीन सुपरस्टार्स के साथ बनी फिल्म ‘कन्नप्पा’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। कमजोर स्क्रिप्ट और खराब वीएफएक्स के चलते फिल्म दर्शकों को प्रभावित नहीं कर सकी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 27 Jan 2026 2:51:34

200 करोड़ का बजट, तीन सुपरस्टार्स, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई ‘कन्नप्पा’

बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बड़े बजट और स्टार कास्ट वाली फिल्में अक्सर चर्चा में रहती हैं। ऐसे प्रोजेक्ट्स से मेकर्स और दर्शकों दोनों को भारी उम्मीदें रहती हैं। लेकिन हर फिल्म इन उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती। कुछ ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करती हैं, जबकि कई फ्लॉप हो जाती हैं।

ऐसा ही साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘कन्नप्पा’ के साथ हुआ। इस फिल्म को भारी भरकम बजट में बनाया गया था और इसमें बॉलीवुड और साउथ के तीन-तीन बड़े सुपरस्टार्स की मौजूदगी थी। बावजूद इसके, फिल्म दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल साबित हुई।

200 करोड़ का बजट, बड़े सपने

‘कन्नप्पा’ को लगभग 200 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। प्रमोशन पर भी मेकर्स ने ढेर सारा पैसा खर्च किया। फिल्म को पैन-इंडिया हिट बनाने के लिए यह कोशिश की गई थी कि साउथ और बॉलीवुड के सितारे एक साथ आएं। लेकिन कमजोर कहानी, पुराने ट्रीटमेंट और खराब वीएफएक्स की वजह से फिल्म थिएटर्स में दर्शकों को आकर्षित नहीं कर सकी। स्टार-स्टडेड कास्ट होने के बावजूद थिएटर खाली रहे और फिल्म साल की सबसे बड़ी डिजास्टर में शुमार हो गई।

सुपरस्टार्स भी नहीं बचा सके फिल्म

फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी स्टार कास्ट थी। विष्णु मांचू लीड रोल में थे, लेकिन असली उत्साह फिल्म के कैमियो में था। पैन-इंडिया साउथ स्टार प्रभास, मलयालम के लेजेंड मोहनलाल, और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने फिल्म में स्पेशल कैमियो किया था। दर्शकों को उम्मीद थी कि इन तीनों आइकन्स को एक साथ देखना शानदार सिनेमैटिक अनुभव देगा। लेकिन कमजोर स्क्रिप्ट और कहानी की कमी ने स्टार पावर भी बेकार साबित कर दी।

कमजोर कहानी और वीएफएक्स ने डुबाया जहाज

‘कन्नप्पा’ की सबसे बड़ी समस्या कमजोर स्क्रिप्ट थी। फिल्म का पुराना ट्रीटमेंट और कमजोर वीएफएक्स इसे दर्शकों के लिए बोझिल बना दिया। भारी बजट और बड़े स्टार्स के बावजूद फिल्म की कहानी ने इसे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने से नहीं बचाया।

‘कन्नप्पा’ का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया। भारी प्रमोशन और स्टार-स्टडेड कास्ट के बावजूद फिल्म थिएटर्स में दर्शकों को नहीं भा सकी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म अपनी 200 करोड़ रुपये की लागत का आधा भी वसूल नहीं कर पाई। इसके साथ ही ‘कन्नप्पा’ को साल 2025 की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म का टैग मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती