न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कृष-4: हुआ बड़ा धमाका, आदित्य चोपड़ा ने दिया राकेश रोशन का साथ, निर्देशन के क्षेत्र में उतारा ग्रीक गॉड

कृष 4 को लेकर बड़ी खबर! राकेश रोशन और आदित्य चोपड़ा मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे, जबकि ऋतिक रोशन डायरेक्शन की कमान संभालेंगे। सुपरहीरो गाथा का प्री-प्रोडक्शन शुरू, 2026 में फ्लोर पर आने की उम्मीद।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 28 Mar 2025 12:53:00

कृष-4: हुआ बड़ा धमाका, आदित्य चोपड़ा ने दिया राकेश रोशन का साथ, निर्देशन के क्षेत्र में उतारा ग्रीक गॉड

पिछले 5 साल से ज्यादा समय से सिने गलियारों में राकेश रोशन निर्मित सफल फ्रेंचाइजी कृष के अलग भाग को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा है। वर्ष 2021 में इसके चौथे भाग कृष 4 के प्रदर्शन की घोषणा की गई थी। तब कहा गया था कि फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता करेंगे, जिन्होंने राकेश रोशन निर्मित काबिल का निर्देशन किया था। काबिल ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। इस घोषणा के बाद फिल्म की चर्चा बंद हो गई। धीरे-धीरे वक्त गुजरता गया। वर्ष 2023 में प्रदर्शित होने वाली कृष 4 की चर्चाएँ 2024 में फिर जोर मारने लगी। कहा गया कि फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनन्द करेंगे, साथ ही वे इसके सह निर्माता भी होंगे। कुछ माह पूर्व सिने गलियारों में इस बात की चर्चा हुई कि कृष 4 से सिद्धार्थ आनन्द ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। कहा गया राकेश राशेन और ऋतिक रोशन अब अपने स्तर पर फिल्म निर्माण का बागडोर संभालने जा रहे हैं।

आज सिने गलियारों में धमाका हुआ जब ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया पर कृष 4 को धमाकेदार समाचार दिया। तरण आदर्श ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'बड़ी खबर... अब ये आधिकारिक हो गया है कि राकेश रोशन और आदित्य चोपड़ा मिलकर कृष-4 को प्रोड्यूस करेंगे। वहीं ऋतिक रोशन इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं।' हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।

शुरू हुआ कृष-4 का प्रोडक्शन

कृष 4 लगभग एक साल के लंबे प्री-प्रोडक्शन के बाद 2026 की शुरुआत में फ्लोर पर आ सकती है। हालांकि अभी तक इसके रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें कृष-4 का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो गया है। स्क्रिप्ट तैयार है और इस सुपरहीरो गाथा को बनाने का काम प्रगति पर है। कृष 4 को भारतीय सिनेमा की सबसे खास फिल्मों में से एक माना जाता है। फिल्म में ऋतिक रोशन लीड रोल में नजर आएंगे। हालांकि अभी तक फिल्म की दूसरी स्टारकास्ट का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन इस फिल्म के जरिए ऋतिक रोशन भी एक्टर के साथ डायरेक्टर बनने वाले हैं। अब देखना होगा कि एक्टिंग के साथ डायरेक्शन में ऋतिक रोशन कितना दम दिखा पाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी