Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Diwali 2021 : पिम्पल्स बिगाड़ रहे हैं आपके चहरे की खूबसूरती, आजमाए ये बेहतरीन घरेलू उपाय

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से पिम्पल्स दूर किए जा सकते हैं और चहरे की खूबसूरती को बढ़ाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 28 Oct 2021 8:42:11

Diwali 2021 : पिम्पल्स बिगाड़ रहे हैं आपके चहरे की खूबसूरती, आजमाए ये बेहतरीन घरेलू उपाय

दिवाली का त्यौहार आने को हैं जिसको लेकर घर में कई तरह की तैयारियां हो रही हैं। वहीँ इन दिनों में महिलाएं भी खुद को त्यौहार पर खूबसूरत दिखाने के लिए अपनी त्वचा का अच्छे से ख्याल रखती हैं और पार्लर जाना भी पसंद करती हैं। लेकिन कई बार पार्लर जाना भी तब विफल हो जाता हैं जब चहरे पर पिम्पल्स अर्थात मुंहासे हो जाते हैं जो कि चहरे की खूबसूरती को बिगाड़ने का काम करते है। जिनकी तैलीय त्वचा होती है उनका इस समस्या से झूंझना अधिक सामान्य बात है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से पिम्पल्स दूर किए जा सकते हैं और चहरे की खूबसूरती को बढ़ाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।
beauaty tips,beauaty tips in hindi,pimples remedies,home remedies,face beauty जायफल

आपको जायफल को लेना है और उसे अच्छी तरह से घिसकर कच्चे दूध में मिला लेना है, और फिर ये सब करने के बाद अब जो लेप तैयार हुआ है उसे आपको अपने चेहरे पर लगा लेना है और फिर दो घंटे तक इस लेप को अपने चेहरे पर ऐसे के ऐसे ही लगा रहने देना है। और फिर दो घंटे के बाद आपको अपने चेहरे को गुनगुने पानी से अच्छी तरीके से धो लेना है, ऐसा आपको रोज़ाना करना होगा, कुछ दिनों के अंदर ही आप देखेंगे कि आपके चेहरे पर से पिंपल्स गायब होते जा रहे हैं और निखार बढ़ रहा है। beauaty tips,beauaty tips in hindi,pimples remedies,home remedies,face beauty लहसुन

लहसुन आपके मुहांसे या फिर कहे तो पिंपल्स के लिए भी बहुत कारगर साबित होता है, इससे लाभ प्राप्त करने के लिए आपको इसकी 3-4 कलियां लेनी होगी और उसमे 2-3 लौंग घिसकर मिलानी है। और मिलने के बाद जो पेस्ट आपके सामने तैयार हो जाए उसे आपको अपने चेहरे पर लगा लेनी है, और कुछ देर अपने चेहरे को ऐसे ही रहने देना है फिर कुछ देर हो जाने के बाद आपको गुनगुने पानी से अपना चेहरा साफ कर लेना है। ऐसा कई दिनों तक करते रहने से भी आपके कील मुहांसे जल्द ही दूर हो जाएंगे। beauaty tips,beauaty tips in hindi,pimples remedies,home remedies,face beauty हल्दी

इसमें एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं जो कि हर तकलीफ में काम आ जाती है उसी तरह से अपने पिंपल्स को दूर करने के लिए भी हम हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसके लिए हमे रात में सोने से पहले थोड़ी सी हल्दी लेकर उसे पानी या दूध में मिलाकर अपने पिंपल्स पर लगा देनी है और रात भर इसे ऐसे ही रहने देना है, उसके बाद अगली सुबह इसे पानी से अच्छी तरह से धो लेना है, और तब तक करते रहना होगा जब तक कि पिंपल्स दूर ना भाग जाएं। beauaty tips,beauaty tips in hindi,pimples remedies,home remedies,face beauty नारियल तेल

आपको 3-4 नारियल तेल की बूंदे लेनी है और थोड़ा सा शहद लेकर उसे उसके अंदर मिला लेना है और इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगा लेना है, और कुछ समय इंतज़ार कर लेने के बाद आपको अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लेना है, इससे भी आपके चेहरे के मुंहासों का जल्द से जल्द इलाज हो जाएगा और आपको मिलेगा एक शानदार तरीके से ग्लो करता हुआ चेहरा। beauaty tips,beauaty tips in hindi,pimples remedies,home remedies,face beauty शहद

इस उपाय में आपको लेना है 3-4 चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी का पाउडर भी लेना है, और इन दोनों चीज़ों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लेंना है। और फिर इस पेस्ट को वहां पर आराम आराम से अच्छी तरह से लगाएं जहां-जहां आपके चेहरे पर पिंपल्स या फिर मुंहासे निकल आए हैं, और अगर आप ये काम रात को सोने से पहले करते है और पूरी रात इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगे रहने के बाद सुबह गुनगुने पानी से धो लेते है तो आपके लिए ये उपाय भी बेहद कारगर साबित हो सकता है, और साथ के साथ ऐसा आप 10-15 दिन करते हैं तो आपको इससे फर्क ज़रूर पड़ेगा। beauaty tips,beauaty tips in hindi,pimples remedies,home remedies,face beauty मुल्तानी मिट्टी

इसको इस्तेमाल करने के लिए आपको एक छोटे बर्तन में थोड़ी मुल्तानी मिट्टी लेनी होगी, साथ में थोड़ा नींबू का रस और गुलाब जैल भी लेंना होगा उसके बाद इन तीनों चीज़ों को मिलाकर एक पेस्ट बना लें और इसके बनते ही इसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें और फिर कुछ देर के लिए इसे सूखने दें, थोड़ी देर बाद जब ये मिश्रण आपके चेहरे पर सूख जाए तब इसे अच्छी तरह से साफ़ पानी से धो डाले, आप देखेंगे कि इसके लगातार इस्तेमाल से आपका चेहरा काफी खिल गया है और पिंपल्स का तो नाम और निशान भी नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology