न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्दन, कोहनी और घुटने का कालापन आपकी सुंदरता को करता है कम, दूर करने के लिए काम आएंगे ये टिप्स

खूबसूरती सिर्फ चेहरे तक ही सीमित नहीं है। हम सारे उपाय चेहरे की खूबसूरती के लिए करते है लेकिन वास्तव में शरीर का हर हिस्सा महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप अपनी गर्दन, कोहनी और घुटनों के कालेपन को दूर कर सकते है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 Oct 2021 9:28:14

गर्दन, कोहनी और घुटने का कालापन आपकी सुंदरता को करता है कम, दूर करने के लिए काम आएंगे ये टिप्स

खूबसूरती सिर्फ चेहरे तक ही सीमित नहीं है। हम सारे उपाय चेहरे की खूबसूरती के लिए करते है लेकिन वास्तव में शरीर का हर हिस्सा महत्वपूर्ण होता है। जरा सोचिए कि अगर गोरे चेहरे के साथ काली गर्दन ​नजर आए, या स्लीवलेस ड्रेस और शॉर्ट्स पहनने पर कोहनी और घुटने काले नजर आएं तो कैसा लगेगा? ऐसे में आपकी खूबसूरती फीकी नजर आएगी। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप अपनी गर्दन, कोहनी और घुटनों के कालेपन को दूर कर सकते है...

how to remove blackness of neck,home remedies to remove blackness,beauty tips,skin care tips,tips to remove blackness of neck,elbow blackness hacks,skin beauty

- नींबू को नैचुरल ब्लीच कहा जाता है। आधा चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच गुलाबजल मिक्स करें। इस मिश्रण को आप गर्दन, कोहनी और घुटनों पर लगाएं और रातभर लगा रहने दें। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने से काफी राहत मिलेगी।

how to remove blackness of neck,home remedies to remove blackness,beauty tips,skin care tips,tips to remove blackness of neck,elbow blackness hacks,skin beauty

- बेकिंग सोड़ा, गर्दन, कोहनी और घुटनों पर पड़े काले घेरों को साफ करने का सबसे बेस्ट तरीका है। ऐसे में 3 हिस्से बेकिंग सोड़ा और 1 हिस्सा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर ले। इसके बाद इस पेस्ट को प्रभावित हिस्सों पर लगाए। इस पेस्ट को 15-20 मिनट तक लगा रहने थे। उसके बाद पानी से धो लें। ऐसा सप्ताह में दो बार करें। त्वचा का कालापन दूर होने लगेगा।

how to remove blackness of neck,home remedies to remove blackness,beauty tips,skin care tips,tips to remove blackness of neck,elbow blackness hacks,skin beauty

- दो चम्मच शहद में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर ले। नहाने से पहले इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं और हल्के हाथों से रब करे। करीब आधा घंटे के लिए लगा रहने दें। इसके बाद इस हिस्से को साफ करके नहा लें। ऐसा लगातार कुछ दिनों तक करने से कालापन काफी हद तक नियंत्रित हो जाएगा और स्किन मुलायम हो जाएगी।

how to remove blackness of neck,home remedies to remove blackness,beauty tips,skin care tips,tips to remove blackness of neck,elbow blackness hacks,skin beauty

- एक बॉउल में कच्चे आलू को कद्दूकस कर लें, फिर उसमें दही मिलाकर गर्दन, कोहनी और घुटनों पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद इसे साफ पानी से धो लें। कच्चा आलू कालापन दूर करने के लिए काफी कारगर माना जाता है।

how to remove blackness of neck,home remedies to remove blackness,beauty tips,skin care tips,tips to remove blackness of neck,elbow blackness hacks,skin beauty

- खीरे के रस को उस जगह पर लगाएं जहां कालापन है, या एलोवेरा जेल को लगाएं। ये दोनों ही चीजें कालेपन को कंट्रोल करती हैं। इसका इस्तेमाल लगातार करें, तब इसका असर दिखेगा।

how to remove blackness of neck,home remedies to remove blackness,beauty tips,skin care tips,tips to remove blackness of neck,elbow blackness hacks,skin beauty

- एलोविरा त्वचा के लिए बेस्ट माना जाता है। यह त्वचा के पुराने सैलों को रिपेयर कर नए सैल बनाने में काफी मददगार होता है। एलोविरा जैल लें और उससे काले घेरों पर अच्छे से रगड़ें। 20 मिनट तक पेस्ट को लगे रहने दें और बाद में ठंडे पानी से साफ कर लें।

how to remove blackness of neck,home remedies to remove blackness,beauty tips,skin care tips,tips to remove blackness of neck,elbow blackness hacks,skin beauty

- टमाटर को अच्छे से मिक्सर में पीसकर गर्दन और कोहनी पर लगाएं। आप चाहें तो इसमें थोड़ा बेसन भी मिक्स कर सकती हैं। इसे लगाने के बाद हल्के हाथों से मसाज करें और 15 से 20 मिनट लगा रहने दें। इसके बाद गर्दन, कोहनी और घुटनों को साफ पानी से धो लें।

how to remove blackness of neck,home remedies to remove blackness,beauty tips,skin care tips,tips to remove blackness of neck,elbow blackness hacks,skin beauty

- दही कालापन दूर करने के साथ त्वचा में नमी बनाकर रखता है। दही में कुछ बूंदें सफेद सिरके की मिला दें और इसे प्रभावित जगह पर लगाएं, सूखने के बाद गुनगुने पानी से धोएं। इससे कालापन काफी हद तक कम होता है। इसके अलावा दही में चोकर को मिक्स करके प्रभावित जगह पर स्क्रब करें। इससे भी कालापन दूर होता है।

how to remove blackness of neck,home remedies to remove blackness,beauty tips,skin care tips,tips to remove blackness of neck,elbow blackness hacks,skin beauty

- दूध में विटामिन और फैटी एसिड भरपूर पाए जाते हैं जो काली त्वचा को साफ करने के लिए कॉफी असरदार है। 2 चम्मच दूध,1 चम्मच दही, 1 चम्मच आटे को पानी में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे 15 मिनट के लिए प्रभावित जगहों पर लगाए। करीब 15 मिनट तक लगे रहने के बाद पानी से धो लें।

how to remove blackness of neck,home remedies to remove blackness,beauty tips,skin care tips,tips to remove blackness of neck,elbow blackness hacks,skin beauty

- कालापन और टैनिंग दूर करने के लिए चीनी के स्क्रब का इस्तेमाल करें। चीनी और ऑलिव ऑयल लें और 5 मिन्ट तक इस पेस्ट से अच्छे से मसाज करें और ताजे पानी से धो लें। ऐसा दिन में एक बार जरूर करें जबतक कोहनियों और घूटनों का कालापन दूर न हो जाएं लेकिन ध्यान रहे कि स्क्रब हल्के हाथों से करें नहीं तो त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।

how to remove blackness of neck,home remedies to remove blackness,beauty tips,skin care tips,tips to remove blackness of neck,elbow blackness hacks,skin beauty

- बादाम और बादाम का तेल त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। 2 चम्मच पिसी हुई बादाम पाऊडर में थोड़ा सा दही मिलाएं और अच्छे से पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को काले घेरों पर लगाएं और अच्छे से मसाज करें। सूखने के इसे ठंडे पानी से धो लें। कुछ हफ्ते लगातार इस प्रयोग को करने से कुछ ही दिनों में फर्क दिखाई देने लगेगा।

how to remove blackness of neck,home remedies to remove blackness,beauty tips,skin care tips,tips to remove blackness of neck,elbow blackness hacks,skin beauty

- एक कप पुदीने की पत्तियों को पानी में उबाल लें और इसमें नींबू का रस मिलाएं। इस पानी को ठंडा कर लें फिर रूई की मदद से कोहनियों और घूटनों या गर्दन पर लगाएं। आधे घंटे बाद सादे पानी से त्वचा को धो लें।

how to remove blackness of neck,home remedies to remove blackness,beauty tips,skin care tips,tips to remove blackness of neck,elbow blackness hacks,skin beauty

- 1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच दही मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें और काला घेरों वाली त्वचा पर लगाएं। 10 मिनट बाद इस पेस्ट को रगड़ कर साफ करें। बाद में हल्के गुनगुने पानी के साथ इसे साफ करें। ऐसा सप्ताह में 2 या 3 बार करें।

how to remove blackness of neck,home remedies to remove blackness,beauty tips,skin care tips,tips to remove blackness of neck,elbow blackness hacks,skin beauty

- सिरके में प्राकृतिक एसिड होता है जो काली स्किन को अच्छे से ब्लीच कर देता हैं। वहीं दहीं स्किन को नमी प्रदान करता है। दही और सिरके का पेस्ट बनाएं और इसे प्रभावित जगहों पर लगाए। 20 मिनट के बाद त्वचा को ताजे पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में में फर्क दिखाई देने लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना

सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा

हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस

राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप

‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार

बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप

कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ

‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे

Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर

रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन

श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद