न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन घरेलू उपायों से करें अपनी कोहनी के कालेपन को दूर और बनाए उन्हें खुबसूरत

कोहनी हाथों का हिस्सा है जो सभी को दिखाई देता हैं। अगर आपकी कोहनी का रंग काला है और बाकि त्वचा साफ़ है फिर भी आपकी खूबसूरती में कोहनी की वजह से कमी दिखाई देगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 09 Jan 2018 7:51:41

इन घरेलू उपायों से करें अपनी कोहनी के कालेपन को दूर और बनाए उन्हें खुबसूरत

कोहनी हाथों का हिस्सा है जो सभी को दिखाई देता हैं। अगर आपकी कोहनी का रंग काला है और बाकि त्वचा साफ़ है फिर भी आपकी खूबसूरती में कोहनी की वजह से कमी दिखाई देगी। इसलिए अगर आप आकर्षण का केंद्र बनना चाहती है और खुद को खूबसूरत बनाना चाहती है तो कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आपको प्रयास करने चाहिए। तो आइये हम बताते हैं आपको कुछ घरेलू इलाज जिनसे कोहनी का अक्लापन दूर हो सकें।

* बेकिंग सोड़ा :

बेकिंग सोड़ा, त्वचा पर पड़े काले घेरों को साफ करने का सबसे बेस्ट तरीका है। तीन हिस्से बेकिंग सोड़ा और 1 हिस्सा पानी लेकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर सूखने तक लगा रहने दें। उसके बाद पानी से धो लें। ऐसा सप्ताह में दो बार करें। त्वचा का कालापन दूर होने लगेगा।

* नींबू और मलाई का पेस्ट :

घुटने और कोहनी की सफाई के लिए सबसे लोकप्रिय चमत्कारी उपाय है नींबू और मलाई का पेस्ट। नींबू को छील कर उसमें मलाई मिला लें, नींबू रस से त्वचा की गंदगी दूर होती है।

इन घरेलू उपायों से करें अपनी कोहनी के कालेपन को दूर और बनाए उन्हें खुबसूरत

* नारियल का तेल :

नारियल के तेल को अपनी कोहनियों पर लगाकर कुछ मिनट तक मसाज करें। इसे दिन में दो बार करने से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगें। नारियल के तेल में नींबू के रस को मिला कर इस्तेमाल करने से भी कोहनी का कालापन दूर होता है। इसके अलावा आप एक स्क्रब भी उपयोग में ला सकती हैं। इसके लिए नारियल का तेल और अखरोट के चूर्ण का मिक्स कर मिश्रण तैयार कर आप अपनी कोहनियों पर लगाएं और कोहनियों की रंगत में दमदार निखार पाएं।

* दही का उपयोग :

दही में प्राकृतिक रूप से लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो कि त्वचा के कालेपन को दूर कर रंगत को निखार प्रदान करने सहायक होता है। साथ ही ये त्वचा को नमीयुक्त कर सुंदर और मुलायम बनाता है। आप दही का उपयोग कोहनी में लगाने के लिये दो अलग-अलग तरीकों से कर सकते हैं। इसमें आप सिरके को मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कोहनी पर लगायें और सूख जाने के बाद कोहनी को धो लें और एक सूखे तौलिये से साफ कर लें। दही का उपयोग करने का दूसरा तरीका है दही में एक बड़ा चम्मच बेसन को मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें और इसे अपने कोहनी के काले वाले भाग पर लगायें। 20 मिनट कर लगा रहने के बाद इसे धो लें। एक हफ्ते में इस प्रक्रिया के कम से कम तीन बार दोहराएं।

* नींबू और शुगर का मिश्रण :

आप आमतौर पर नींबू का रस निचोड़ने के बाद नींबू के छिलकों को कूड़ेदान में फेक देते होंगे। लेकिन अब इसे फेंकें नहीं, इससे आप अपनी कोहनियों या घुटनों के कालेपन को दूर कर सकते हैं। आप नींबू के छिलकों पर शक्कर को लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ें दें। फिर इसे कोहनियों पर 15 मिनट तक रगड़ें। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो शक्कर का इस्तेमाल न करें। सिर्फ नींबू का रस या शहद भी लगा सकते हैं।

* एलोवेरा :

एलोवेरा स्वास्थ के साथ साथ सौन्दर्य निखारने के काम आता है। यह एक अच्छा मॉइश्चराइज़र है। साथ ही साथ यह त्वचा को डैमेज होने से भी बचाता है। एलोवेरा के जेल के नियमित उपयोग से त्वचा खिली खिली व जवां सी नज़र आती है। एलोवेरा के ताजे जेल को सीधे कोहनियों पर लगाएं और लगभग 30 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।इसे नियमित अपनाएं और कुछ सप्ताह में दमकता हुआ निखार पाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज