न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनी डाइट में शामिल करें ये 8 आहार, अंदरूनी तौर पर होगी त्वचा की देखभाल

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपकी खूबसूरती की चाहत को प्राकृतिक रूप से पूरा करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 17 Nov 2021 7:27:55

अपनी डाइट में शामिल करें ये 8 आहार, अंदरूनी तौर पर होगी त्वचा की देखभाल

निखरी और दमकती त्वचा हर लड़की की चाहत होती हैं जिसकी पूर्ती के लिए मेकअप और ब्यूटी प्रोडक्ट्स की मदद ली जाती हैं। लेकिन जबतक अंदरूनी तौर पर त्वचा की देखभाल नहीं की जाती हैं तबतक त्वचा पर वह चमक नहीं आ पाती हैं जिसकी चाहत रखते हैं। भीतर से त्वचा को निखार देने के लिए सबसे जरूरी हैं अच्छा आहार जो पोषण की पूर्ती के साथ ही त्वचा को संवारने का काम करें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपकी खूबसूरती की चाहत को प्राकृतिक रूप से पूरा करेंगे। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में।

beauty tips,beauty tips in hindi,glowing skin,healthy diet

हरी सब्जियां

हरी सब्जियां जैसे- मेथी, पालक, लौकी, तोरई आदि त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इन सब्जियों के अंदर एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और विटामिन ए, विटामिन सी आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में इनके सेवन से न केवल खून साफ होता है बल्कि यह चेहरे पर चमक बनाए रखने में बेहद मददगार है। अगर आप हरी सब्जियों का सेवन नहीं कर सकते तो आप इनका रस भी पी सकते हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,glowing skin,healthy diet

अनार

अनार के अंदर एंटीऑक्सीडेंट तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। ऐसे में इसके सेवन से शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है। साथ ही खून की मात्रा भी बढ़ जाती है। अगर शरीर पर किसी भी तरह का घाव या चोट लग जाए तो अनार के सेवन से इस घाव को जल्दी भरा जा सकता है। इसके सेवन से त्वचा पर लालिमा छा जाती है।

beauty tips,beauty tips in hindi,glowing skin,healthy diet

ब्राउन राइस

खाद्य पदार्थ के रूप में जाने जाने वाली ब्राउन राइस त्वचा को स्वस्थ बनाने में भी बेहद उपयोगी है। बता दें इसके अंदर लिपिड्स मॉलिक्यूल मौजूद होता है जो न केवल त्वचा में नमी बनाए रखता है बल्कि इसके अंदर पाए जाने वाला कैरामिड्स त्वचा में नई उर्जा प्रदान करता है। ऐसे में आप अपनी त्वचा को हेल्दी बनाने के लिए अपनी डाइट में ब्राउन राइस को जोड़ सकते हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,glowing skin,healthy diet

दाल

दाल के अंदर भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है और शरीर के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है। प्रोटीन की कमी शरीर में कोशिकाओं को क्षति पहुंचा सकती हैं। चूंकि प्रोटीन से नई कोशिकाएं बनती है ऐसे में इसके माध्यम से चेहरे की त्वचा पर ग्लो आता है। हम कह सकते हैं कि दाल के सेवन से त्वचा पर निखार आ सकता है इसीलिए आप अपनी डाइट में दाल को जरूर जोड़ें।

beauty tips,beauty tips in hindi,glowing skin,healthy diet

नींबू

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और कब्ज जैसी समस्या को दूर करने में नींबू एक वरदान की तरह है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींबू चेहरे के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। नींबू के अंदर विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में अपने आहार में नींबू को जरूर शामिल करें। विटामिन सी शरीर में गंदगी को बाहर निकालने और चेहरे पर निखार लाने के लिए बेहद जरूरी तत्व है। ऐसे में आप नींबू के रस का सेवन गर्म पानी के साथ करें। इसके अलावा आप सलाद में भी नींबू को छोड़कर इसका सेवन कर सकते हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,glowing skin,healthy diet

सूखे मेवे

अगर आप अपनी डाइट में किशमिश, काजू, पिस्ता या बदाम को जोड़ेंगे तो इनके अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व आपकी त्वचा में निखार ला सकते हैं। सबसे पहले बात करते हैं काजू कि तो काजू के अंदर विटामिन ए पाया जाता है जो त्वचा की रक्षा करता है। वहीं किशमिश के अंदर भी विटामिन ए भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो बढ़ती उम्र को रोकता है। अगर हम पिस्ते की बात करें तो पिस्ता के अंदर भी विटामिन पाया जाता है, जिससे त्वचा का यूवी किरण कुछ नहीं बिगाड़ पा सकता। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट का एक प्रमुख स्त्रोत है, जिससे बढ़ती उम्र को रोका जा सकता है। उनके अंदर भी प्रोटीन और फैट मौजूद होते हैं जो न केवल शरीर की रक्त में हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाते हैं, इससे मुंहासों की समस्या और दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,glowing skin,healthy diet

ग्रीन टी

हरी चाय, यह हर्बल चाय बेहद फायदेमंद है। इसके अंदर भी कई विटामिंस, ऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं जो त्वचा की रक्षा करने में बेहद मददगार हैं। अगर आप इनका सेवन करते हैं तो यह त्वचा को सनबर्न और दाग धब्बों से बचाते हैं। साथ ही ग्रीन टी के सेवन से वजन भी कम होता है तो यह हर प्रकार से सेहत के लिए एक अच्छा विकल्प है। आप आकर्षक निखार और फिट रहने के लिए ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,glowing skin,healthy diet

मछली

मछली के अंदर omega-3 भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। मछली को अपनी लाइफ में दौड़ने से ना केवल त्वचा खिली हुई नजर आती है बल्कि स्वस्थ भी बनी रहती है। साथ ही ये बालों को भी काला और घना बनाने में मदद करती है। अगर आप फ्री रेडिकल से बचना चाहते हैं और त्वचा को चमकदार बनाना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में मछली को शामिल कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद