न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 8 चीजों के इस्तेमाल से दूर होगा चहरे का सांवलापन, निखरेगी त्वचा की रंगत

हर लड़की की चाहत होती है कि उनकी त्वचा निखरी हुई और गोरी दिखाई दे। कई महिलाओं की त्वचा कुदरती सांवली होती है जिसे गोरा बनाने के लिए महिलाएं ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। वहीँ कई महिलाओं की त्वचा की गोरी रंगत कुदरती होती है

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 30 Aug 2022 7:24:28

इन 8 चीजों के इस्तेमाल से दूर होगा चहरे का सांवलापन, निखरेगी त्वचा की रंगत

हर लड़की की चाहत होती है कि उनकी त्वचा निखरी हुई और गोरी दिखाई दे। कई महिलाओं की त्वचा कुदरती सांवली होती है जिसे गोरा बनाने के लिए महिलाएं ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। वहीँ कई महिलाओं की त्वचा की गोरी रंगत कुदरती होती है लेकिन तेज धूप, प्रदूषण, खानपान और तनाव जैसे कारणों की वजह से रंगत खराब होने लगती हैं। इन दोनों ही हालातों में आपको अपनी त्वचा का अच्छे से ख्याल रखने की जरूरत होती हैं। आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर सांवलेपन की समस्या को दूर कर सकते हैं। बिना केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें गोरी रंगत पाना चाहते हैं तो ये घरेलू उपाय आपके लिए ही हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

darkness of the face,tips to get fair color,home remedies to get fair skin tone,beauty tips,skin care tips,beauty

नींबू

नींबू एक प्राकर्तिक ब्लीच की तरह काम करता है। नींबू में मौजूद एसिड त्वचा को ब्लीच कर त्वचा की ऊपरी परत को हटाता है जिसके कारण त्वचा निखरने लगती है। चेहरे का सांवलापन दूर करने के लिए एक कटोरी में नींबू का रस लें, इसमें थोड़ा शहद मिलाएं और अपनी त्वचा पर लगाएं। इसे 30 मिनट तक रहने दें और बाद में साफ पानी से चेहरा धो लें।

darkness of the face,tips to get fair color,home remedies to get fair skin tone,beauty tips,skin care tips,beauty

चावल

चेहरे का कालापन दूर करने के उपाय में यह उपाय असरदार है। इस्तेमाल करने के लिए चावल को पीसें, और दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें। इसमें आधा चम्मच शहद लेकर अच्छी प्रकार मिलाकर चेहरे पर लगा लें। दस मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इस प्रयोग को हफ्ते में दो या तीन बार करने से चेहरे का साँवलापन निश्चित तौर पर ठीक हो जाता है।

darkness of the face,tips to get fair color,home remedies to get fair skin tone,beauty tips,skin care tips,beauty

हल्दी

चेहरे की रंगत निखारने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी में आधा चमच्च बेसन, एक चम्मच चंदन पाउडर, आधा चमच्च नींबू का रस और आधा चमच्च दूध या मलाई डालकर उसका मिश्रण बना लें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

darkness of the face,tips to get fair color,home remedies to get fair skin tone,beauty tips,skin care tips,beauty

खीरा

खीरा का उपयोग गोरे होने के नुस्खे में शामिल किया जाता है। इस्तेमाल के लिए 100 ग्राम खीरे के टुकड़े करके 500 मिली पानी में उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तो पानी को उतारकर ठण्डा कर लें। इस पानी से चेहरे को धोएं। रोज करने से त्वचा का सांवलापन दूर हो जाता है।

darkness of the face,tips to get fair color,home remedies to get fair skin tone,beauty tips,skin care tips,beauty

बेसन

बेसन का इस्तेमाल त्वचा के सांवलेपन को दूर करने के लिए सालों से किया जा रहा है। बेसन लगाने से चेहरे की रंगत निखरती है। हल्दी एक नेचुरल ब्राइटनिंग एजेंट की तरह काम करता है। इसके लिए एक कप बेसन में एक चम्मच हल्दी और थोड़ा सा दूध या पानी डालकर पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से पाना चेहरा धो लें।

darkness of the face,tips to get fair color,home remedies to get fair skin tone,beauty tips,skin care tips,beauty

दही

चेहरे का सांवलापन दूर करने के लिए दही भी फायदेमंद है। दही एक तरीके की प्राकर्तिक ब्लीच है जो चेहरे को निखारने में मदद करता है। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को निखारने के साथ-साथ उसे मुलायम बनाता है। इसके लिए थोड़ा सा दही लेकर, इससे अपने चेहरे पर मसाज करें और थोड़ी देर बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

darkness of the face,tips to get fair color,home remedies to get fair skin tone,beauty tips,skin care tips,beauty

शहद

शहद ब्लीच की तरह काम करता है और साथ ही त्वचा को मॉश्चराइज करने के भी। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होता है। शहद लगाने का सबसे अच्छा तरीका है कि इसे चेहरे पर पांच मिनट लगाकर छोड़ दीजिए और बाद में गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लीजिए।

darkness of the face,tips to get fair color,home remedies to get fair skin tone,beauty tips,skin care tips,beauty

आलू का रस

आलू का रस एक त्वचा पर एक ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है और सांवलापन दूर करने में मदद करता है। चेहरे की रंगत निखारने के लिए अपने चेहरे पर आलू का रस लगाएं। इसके लिए एक कच्चा आलू लें और इसे कद्दूकस कर लें। अब इसे निचोड़कर इसका रस निकाल लें। आलू के रस को अपने चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट तक रखें। एक बार सूख जाने पर साफ पानी से चेहरा धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं

मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला

दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग

पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा

सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की

निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर