न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में पुदीना रखेगा आपकी स्किन को तरोंताजा, इन फेस पैक से चेहरे को मिलेगा प्राकृतिक ग्लो

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही शरीर में पानी की कमी होने लगती हैं जिसका असर आपकी त्वचा पर भी दिखाई देता हैं। गर्मियों में त्वचा की नमी खो जाती हैं और यह रूखी दिखने लगती हैं। ऐसे में चेहरे को निखार देने के लिए जरूरी हैं कि प्राकृतिक तरीके आजमाए जाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 17 Mar 2023 3:34:27

गर्मियों में पुदीना रखेगा आपकी स्किन को तरोंताजा, इन फेस पैक से चेहरे को मिलेगा प्राकृतिक ग्लो

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही शरीर में पानी की कमी होने लगती हैं जिसका असर आपकी त्वचा पर भी दिखाई देता हैं। गर्मियों में त्वचा की नमी खो जाती हैं और यह रूखी दिखने लगती हैं। ऐसे में चेहरे को निखार देने के लिए जरूरी हैं कि प्राकृतिक तरीके आजमाए जाए। गर्मियों में जहां शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए पुदीने का इस्तेमाल किया जाता हैं, वहीँ यह पुदीना आपकी त्वचा को भी तरोंताजा रखने का काम कर सकता हैं। पुदीने में एंटी-माइक्रोबियल, एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं इसलिए इसका इस्तेमाल स्किन की समस्याओं विशेष रूप से मुंहासों और स्किन की सूजन को दूर करने में किया जाता है। आज इस कड़ी में हम आपको पुदीने से बने कुछ फेसपैक के बारे में बताने जा रहे हैं जो गर्मी में चेहरे की गंदगी दूर करते है साथ ही स्किन को ठंडा भी रखता है। आइये जानते हैं इन फेस पैक के बारे में...

summer beauty,beauty tips,facepack,summer facepack,mint face pack,face mask,summer face mask,mint for skin,skin care tips in hindi

पुदीना और शहद फेस पैक

पुदीना फेस पैक को बनाने के लिए पुदीना के ताजे पत्ते लें और उसे अच्छी तरह से साफ कर दें। अब इसमें शहद मिलाएं और अच्छी तरह से दोनों को पीस दें। इस मिश्रण में गुलाबजल की कुछ बूंदे मिलाएं। आपका पुदीना फेस पैक तैयार है। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में ठंडे पानी से इसे साफ कर लें। इस फेस पैक को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं। कुछ ही दिनों में आपकी डैमेज स्किन ठीक हो जाएंगी और ग्लो करने लगेगी।

summer beauty,beauty tips,facepack,summer facepack,mint face pack,face mask,summer face mask,mint for skin,skin care tips in hindi

पुदीना और नींबू फेस पैक

एक ब्लेंडर में मुट्ठी भर ताजे पुदीने के पत्तों को धोकर डालें। इससे मुलायम पेस्ट बना लें। इसमें एक बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इन दोनों चीजों को मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट के लिए लग रहने दें। इसके बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। आप हफ्ते में 2 से 3 बार इस फेस का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप एक अच्छे स्क्रबर के साथ मॉयश्चराइजिंग क्लींजर की तलाश में हैं, तो यह फेस पैक आपके काम आ सकता है। ये फेस पैक न सिर्फ आपकी त्वचा को निखारने का काम करेंगे, बल्कि तमाम स्किन प्रॉब्लम्स से आपको राहत भी पहुंचाएंगे।

summer beauty,beauty tips,facepack,summer facepack,mint face pack,face mask,summer face mask,mint for skin,skin care tips in hindi

पुदीना और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

गर्मी में ऑइली स्किन वाले लोगों की समस्या कई गुना बढ़ जाती है। यदि आपकी त्वचा भी तैलीय है तो आप 8 से 10 पुदीना पत्ती लेकर उन्हें मुल्तानी मिट्टी के साथ पीसकर फेस पैक तैयार करें। तैयार फेस पैक को 20 से 25 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर ताजे पानी से चेहरा साफ कर लें। सप्ताह में कम से कम 3 बार आप इस फेस पैक का उपयोग जरूर करें। यकीन मानिए गर्मी भर आपकी त्वचा में इतनी ठंडक रहेगी कि ना तो पिंपल निकलनेंगे और ना ही ऐक्ने सिर उठाएंगे। ब्लैक और वाइटहेड्स को तो आप पूरी तरह भूल ही जाएंगी। इस तरह कमाल का असर दिखाएगा यह फेस पैक आपके चेहरे पर। फेस पैक हटाने के बाद चेहरे पर गुलाबजल जरूर लगाएं।

summer beauty,beauty tips,facepack,summer facepack,mint face pack,face mask,summer face mask,mint for skin,skin care tips in hindi

पुदीना और खीरा फेस पैक

गर्मियों में पुदीना और खीरा दोनों ही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इन दोनों का उपयोग फेस पैक के तौर पर भी किया जा सकता है। इसके लिए आप फ्रेश पुदीना की पत्तियां लें, आधा खीरा लें। खीरे को कद्दूकस कर लें, इसका रस निकाल लें। अब खीरे के रस और पुदीने की पत्तियों को ग्राइंड कर लें। इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे, गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। त्वचा में निखार लाने के लिए आप हफ्ते में 2-3 दिन बार पुदीना और खीरे का फेस पैक लगा सकते हैं। पुदीना और खीरा फेस पैक लगाने से स्किन टोन होती है, चेहरे पर चमक भी आती है। इतना ही नहीं स्किन हाइड्रेट होती है, ग्लोइंग बनती है।

summer beauty,beauty tips,facepack,summer facepack,mint face pack,face mask,summer face mask,mint for skin,skin care tips in hindi

पुदीना और दही

आप 10 से 15 पुदीने के पत्ते लें और उन्हें ठीक से धोकर दही के साथ पीस लें। इसके लिए आप मिक्सी का उपयोग कर सकती हैं। नहीं तो सिल बट्टा या किसी अन्य आसान विधि से इनका पेस्ट बना सकती हैं। पुदीने और दही के इस तैयार पेस्ट में एक चम्मच चंदन पाउडर मिला लें। अब इस पैक को चेहरे पर 20 से 25 मिनट के लिए लगाएं और फिर चेहरा दो लें। यह फेस पैक आपकी स्किन को स्वस्थ, ठंडा और निरोग रखने में मदद करेगा। यदि आपके चेहरे पर पुराने दाग-धब्बे हैं तो ये निशान भी कुछ ही दिनों में पूरी तरह गायब हो जाएंगे।

summer beauty,beauty tips,facepack,summer facepack,mint face pack,face mask,summer face mask,mint for skin,skin care tips in hindi

पुदीना और गुलाब जल

एक ब्लेंडर में मुट्ठी भर ताजे पुदीने के पत्ते डालें। इसमें गुलाब जल डालें। इन दोनों चीजों को एक साथ अच्छे से मिलाएं। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट के लिए त्वचा पर लगा रहने दें। इसके बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। आप हफ्ते में 2 से 3 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्मी के दिनों में, जहां ये आपको ठंडक का अहसास करवाएंगे, तो वहीं चेहरे का ग्लो बढ़ाने के साथ सन बर्न, पिंप्लस, एक्ने जैसी प्रॉब्लम्स से निजात भी दिलाएंगे।

summer beauty,beauty tips,facepack,summer facepack,mint face pack,face mask,summer face mask,mint for skin,skin care tips in hindi

पुदीना और तुलसी फेस पैक

गर्मियों में हमें त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से परेशान होना पड़ता है। पुदीना और तुलसी फेस पैक सभी परेशानियों को दूर करने में कारगर है। इसके लिए आप पुदीने, तुलसी और नीम की कुछ पत्तियां लें। इन सभी को मिक्सी में पीस लें, बारीक पेस्ट बना लें। अब इसे अपने पूरे चेहरे, गर्दन पर लगाएं। 25-30 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो दें। गर्मियों में त्वचा में निखार लाने के लिए पुदीना और तुलसी का फेस पैक काफी फायदेमंद होता है। पुदीना और तुलसी फेस पैक लगाने से त्वचा के दाग धब्बे दूर होते हैं। कील मुहांसों से छुटकारा मिलता है, साथ ही चेहरे की सूजन भी कम होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता