न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लगातार बढ़ रहा है प्रदूषण का स्तर, समय से पहले त्वचा न हो जाए बूढ़ी, ऐसे करें देखभाल

वायु प्रदूषण का असर अब त्वचा पर भी पड़ने लगा है। जिससे त्वचा पर खुजली होना, चकत्ते पड़ना, लाल रेशैज तरह की परेशानियां देखने को मिल रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Nov 2021 9:10:08

लगातार बढ़ रहा है प्रदूषण का स्तर, समय से पहले त्वचा न हो जाए बूढ़ी, ऐसे करें देखभाल

वायु प्रदूषण अर्थात हवा में ऐसे अवांछित गैसों, धूल के कणों आदि की उपस्थिति, जो लोगों तथा प्रकृति दोनों के लिए खतरे का कारण बन जाए। देशभर में इस समय वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। हवा में अवांछित गैसों की उपस्थिति से मनुष्य, पशुओं तथा पक्षियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे दमा, सर्दी-खाँसी, अँधापन, श्रव का कमजोर होना, त्वचा रोग जैसी बीमारियाँ पैदा होती हैं। लंबे समय के बाद इससे जननिक विकृतियाँ उत्पन्न हो जाती हैं और अपनी चरमसीमा पर यह घातक भी हो सकती है। वायु प्रदूषण का असर अब त्वचा पर भी पड़ने लगा है। जिससे त्वचा पर खुजली होना, चकत्ते पड़ना, लाल रेशैज तरह की परेशानियां देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आप अपनी त्वचा को प्रदूषण से बचाना चाहते है तो आज से ही इसकी देखभाल शुरू कर दें। जानते हैं किस तरह प्रदूषण से अपनी त्वचा को बचाया जा सकता है...

skin care tips,5 tips to skin from pollution,air pollution,skin glowing tips,beauty,beauty tips

गुलाब जल लगाएं

अपने चेहरे पर लोशन लगाने से पहले गुलाब जल का इस्तेमाल करे। इससे आपकी त्वचा का ग्लो बरकरार रहेगा और प्रदूषण से भी राहत मिलेगी। रात को भी सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें। इसके बाद गुलाब जल लगाएं और फिर लोशन लगाकर सोएं। इससे त्वचा बेहतर रहेगी।

skin care tips,5 tips to skin from pollution,air pollution,skin glowing tips,beauty,beauty tips

कैलामाइन लोशन

त्वचा को प्रोटेक्ट करने के लिए कैलामाइन युक्त लोशन का इस्तेमाल करें। इससे हवा में मौजूद विषैले कणों का त्वचा पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। प्रदूषण अलग-अलग प्रकार के होते हैं। फिलहाल बढ़ते वायु प्रदूषण से बचने के लिए त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी है।

skin care tips,5 tips to skin from pollution,air pollution,skin glowing tips,beauty,beauty tips

हल्दी का दूध

हल्दी का दूध कई सारी बीमारियों से बचाता है। इसका रोजाना सेवन कई गंभीर बिमारियों से आपको बचाता है। हल्दी के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती मिलती है। वहीं एक गिलास हल्दी के दूध के सेवन से स्किन ग्लो करने लगेगी। त्वचा संबंधी बीमारी से भी आपको राहत मिलेगी।

skin care tips,5 tips to skin from pollution,air pollution,skin glowing tips,beauty,beauty tips

वाइप्‍स

अपने बैग में वेट वाइप्स जरूर रखें। दिन में एक बार इसका प्रयोग जरूर करें। इससे स्किन एकदम साफ रहेगी। क्‍योंकि हम दिन में बार-बार चेहरा धो नहीं सकते है ऐसे में वेट वाइप्स का इस्तेमाल से चेहरे को साफ कर सकते है। इसके प्रयोग से चेहरे पर एक्ने, रैशेज और इन्फेक्शन जैसी समस्या नहीं होगी।

skin care tips,5 tips to skin from pollution,air pollution,skin glowing tips,beauty,beauty tips

फेस पैक

वायु प्रदूषण के प्रभाव से त्वचा की सुरक्षा के लिए चेहरे पर फेसपैक जरूर लगाना चाहिए।
अगर आप अपनी स्किन की अधिक देखभाल करती है तो फेस पैक दिन की बताएं रात में लगाएं। दिनभर आपकी त्वचा के संपर्क में आइए विशैल कण, वे पूरी तरह से साफ हो जाएं। स्किन को आराम मिलने पर वह ग्लो करने लगती है और त्वचा जवां दिखने लगती है।

skin care tips,5 tips to skin from pollution,air pollution,skin glowing tips,beauty,beauty tips

कच्चे पपीते का एक टुकड़ा लेकर 20 सेकंड तक अपने चेहरे पर रगड़ें। इसमें नैचुरल एंजाइम पाया जाता है जो चेहरे के कालेपन को दूर कर देता है। प्रदूषण के हानिकारक प्रभाव को दूर करने के लिए चॉकलेट फेसपैक भी फायदेमंद है।

skin care tips,5 tips to skin from pollution,air pollution,skin glowing tips,beauty,beauty tips

इसे भी आजमाएं

बर्फ लगाएं

चेहरे पर बर्फ रगड़ने से उसके छोटे-छोटे पोर्स कस जाते हैं और लालीमा खत्म होने लगती है।

skin care tips,5 tips to skin from pollution,air pollution,skin glowing tips,beauty,beauty tips

एलोवेरा

एक कप एलोवेरा जूस में टी-ट्री ऑयल की कुछ बूंदें लें। इसे आप अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें।

skin care tips,5 tips to skin from pollution,air pollution,skin glowing tips,beauty,beauty tips

नीम

छोटे चम्मच चंदन पाउडर में नीम और तुलसी की पिसी पत्तियां मिला लें। इसमें हल्दी और पानी मिला लें। अब चेहरे पर 15 मिनट लगाने के बाद धो लें।

बचाव के कुछ और उपाय

- बाहर निकलने से पहले पूरे बाजू के कपड़े पहनें।
- एंटीऑक्सिडेंट युक्त भोजन जैसे हरी सब्जियां, फल, सूखे मेवे खाएं।
- ऐसी नाइट क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें विटामिन ई मौजूद हों।

skin care tips,5 tips to skin from pollution,air pollution,skin glowing tips,beauty,beauty tips

मुल्तानी मिट्टी के होममेड फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेस पैक

- एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें थोड़ा सा गुलाब जल डालें।
- इन सबको एक साथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर ले।
- इसके बाद फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं।
- इसे त्वचा पर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसे ताजे पानी से धो लें।
- हफ्ते में 2-3 बार मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

skin care tips,5 tips to skin from pollution,air pollution,skin glowing tips,beauty,beauty tips

मुल्तानी मिट्टी और नींबू के रस का फेस पैक

- एक कटोरी में एक टेबल स्पून मुल्तानी मिट्टी लें।
- इसमें एक ताजा नींबू का रस मिलाएं और सादे पानी की कुछ बूंदें भी मिलाएं।
- इन सबको एक साथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर ले।
- पेस्ट को पूरे चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर भी लगाएं। 10-15 मिनट तक लगा रहने दें।
- इसके बाद ताजे पानी से धो लें।
- मुहांसे को प्राकृतिक रूप से ठीक करने के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

skin care tips,5 tips to skin from pollution,air pollution,skin glowing tips,beauty,beauty tips

मुलतानी मिट्टी और केले का फेस पैक

- एक पके केले के आधे हिस्से को कांटे की मदद से मैश कर लें।
- मैश किए हुए केले में 1-2 छोटी चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं।
- इन्हें आपस में मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर ले।
- इसे पेस्ट को गर्दन पर भी लगाएं।
- इस पेस्ट को 10-15 मिनट तक लगा रहने दें।
- इस फेस पैक को हफ्ते में दो बार लगाया जा सकता है।

skin care tips,5 tips to skin from pollution,air pollution,skin glowing tips,beauty,beauty tips

मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा का फेस पैक

- एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें थोड़ा एलोवेरा जेल मिलाएं।
- इसे एक साथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर ले।
- इसे पूरे चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर भी लगाएं। 10-15 मिनट तक लगा रहने दें
- इसके बाद इसे ताजे पानी से धो लें।
- आप हफ्ते में दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्रदूषण के संपर्क में लंबे समय तक रहने पर त्वचा बूढ़ी होने लगती है। बाहर निकलते समय चेहरा ढंक कर रखें और पूरी बाजू के कपड़े पहनें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद