न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘द राजा साब’ का दमदार ट्रेलर रिलीज: प्रभास की भूतिया हवेली में एंट्री, कॉमेडी से हॉरर और फिर एक्शन का तगड़ा तड़का

‘द राजा साब’ का ट्रेलर आज 29 सितंबर की शाम 6 बजे रिलीज हुआ, और महज कुछ ही मिनटों में इसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। फिल्म के पोस्टर पहले ही वायरल हो चुके थे, लेकिन ट्रेलर ने उत्साह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। जारी होने के एक घंटे के अंदर यूट्यूब पर इस ट्रेलर को 5 करोड़ 23 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 29 Sep 2025 7:33:25

‘द राजा साब’ का दमदार ट्रेलर रिलीज: प्रभास की भूतिया हवेली में एंट्री, कॉमेडी से हॉरर और फिर एक्शन का तगड़ा तड़का

प्रभास एक बार फिर धमाकेदार वापसी को तैयार हैं और इस बार वो लाए हैं एक अनोखा कॉकटेल – हॉरर, कॉमेडी और एक्शन का, जो दर्शकों को डराएगा भी, हंसाएगा भी और सीट से बांधे भी रखेगा। ‘द राजा साब’ का ट्रेलर आज 29 सितंबर की शाम 6 बजे रिलीज हुआ, और महज कुछ ही मिनटों में इसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। फिल्म के पोस्टर पहले ही वायरल हो चुके थे, लेकिन ट्रेलर ने उत्साह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। जारी होने के एक घंटे के अंदर यूट्यूब पर इस ट्रेलर को 5 करोड़ 23 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे।

3 मिनट 30 सेकेंड के इस ट्रेलर की शुरुआत होती है एक रहस्यमयी हवेली से, जहां अजीब घटनाएं हो रही हैं। यहीं से शुरू होती है प्रभास की जर्नी, जो पहले कॉमेडी के अंदाज में सबको हंसाते हैं, फिर अचानक माहौल बदलता है और कहानी डरावनी दिशा में मोड़ लेती है। हवेली में मौजूद अलौकिक ताकतें धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू करती हैं, और फिर आती है संजय दत्त की एंट्री – एक उग्र और रौबदार अवतार में। उनके संवाद, उनका लुक और स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों पर सीधा असर डालते हैं।

मालविका मोहनन और निधि अग्रवाल फिल्म की ग्लैमर और इमोशनल लेयर को मजबूती देती हैं। दोनों का लुक आकर्षक है और ट्रेलर में उनकी मौजूदगी कहानी में ताजगी लाती है। ट्रेलर के अंतिम हिस्से में प्रभास ‘द राजा साब’ के रूप में अवतरित होते हैं – एक ऐसा किरदार जो अपनी ताकत से दुश्मनों को हवा में उड़ा देता है। उनका डायलॉग – "मैं मधुमक्खी नहीं, राक्षस हूं" – पहले ही वायरल हो चुका है और फिल्म का सबसे यादगार पल बनता जा रहा है।

फिल्म का निर्देशन मारुति दसारी ने किया है, जो अब तक की अपनी सबसे बड़ी फिल्म लेकर आ रहे हैं। निर्माता टीजी विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद के नेतृत्व में पीपल मीडिया फैक्ट्री इस प्रोजेक्ट को ग्रैंड स्केल पर लेकर आई है। ‘द राजा साब’ एक युवा शाही उत्तराधिकारी की कहानी है, जो अपनी विरासत और विद्रोही सोच के साथ सत्ता में आता है और फिर बनता है – द राजा साब। लेकिन उसकी इस यात्रा में सिर्फ सत्ता नहीं, बल्कि रहस्य, रोमांच और राक्षसी ताकतें भी शामिल हैं।

फिल्म में प्रभास, संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धी कुमार और योगी बाबू जैसे सितारों की फौज नजर आएगी। यह एक मल्टी-जॉनर फिल्म है जो पोंगल के मौके पर 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ट्रेलर ने एक बात तो साफ कर दी है – ‘द राजा साब’ एक फुल पैकेज एंटरटेनमेंट फिल्म है, जिसमें कॉमेडी की मिठास है, हॉरर की सिहरन है और एक्शन का रौबदार तड़का।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह