न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चेहरे पर कमाल का असर दिखाता हैं आलू, इन तरीकों से इस्तेमाल कर पाएं निखार

आलू एक ऐसी सब्जी है जिसके बिना भारतीय घरों की रसोई की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। आज तक आपने आलू से बने ना जाने कितने व्यंजन आलू के पराठे, आलू की सब्जी, आलू दम, आलू की भुजिया वगैरह खाए होंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 Jul 2023 1:24:49

चेहरे पर कमाल का असर दिखाता हैं आलू, इन तरीकों से इस्तेमाल कर पाएं निखार

आलू एक ऐसी सब्जी है जिसके बिना भारतीय घरों की रसोई की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। आज तक आपने आलू से बने ना जाने कितने व्यंजन आलू के पराठे, आलू की सब्जी, आलू दम, आलू की भुजिया वगैरह खाए होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद से भरपूर व्यंजन बनाने वाला आलू आपके चेहरे का निखार भी बढ़ा सकता हैं। ये त्वचा की गंदगी साफ करके दाग धब्बों को हटाते हैं। पिगमेंटेशन और मुंहासे को दूर करने में भी मददगार हैं। त्वचा पर आलू लगाने से रंगत सुधरती है और नेचुरल ग्लो आता है। आलू में स्किन को निखारने के सभी गुण मौजूद हैं, बस जरूरत है, तो इसके असर को और प्रभावी बनाने की। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनका आलू के साथ इस्तेमाल कर चेहरे पर लगाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

potato uses for face,benefits of using potato on face,potato face treatments,natural remedies: potato for facial care,potato face masks and their benefits,rejuvenating skin with potato,potatoes for a glowing complexion,diy potato skincare for the face,nourishing the skin with potato,potato remedies for beautiful skin

आलू और दूध

आलू के रस का उपयोग करने से आपकी त्वचा जवां नजर आएगी। इसके लिए आप आलू के रस में करीब 2 चम्मच दूध मिलाएं और इसे घोल लें, फिर इसे रुई या कपड़े की सहायता से अपने चेहरे से लेकर गर्दन तक लगाएं। करीब आधे घंटे तक इसे रहने दें। इसके बाद पानी से चेहरा धो लें। इस प्रकार का मिश्रण सप्ताह में दो बार लगाएं, इससे आपकी त्वचा निखरेगी।

potato uses for face,benefits of using potato on face,potato face treatments,natural remedies: potato for facial care,potato face masks and their benefits,rejuvenating skin with potato,potatoes for a glowing complexion,diy potato skincare for the face,nourishing the skin with potato,potato remedies for beautiful skin

आलू और टमाटर

आप आलू के रस में टमाटर का गुदा मिलाकर भी अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। आलू के रस में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जिससे त्वचा का फ्री रेडिकल्स से बचाव होता है। टमाटर स्किन में ग्लो लाता है, साथ ही त्वचा की समस्याओं को भी दूर करता है। इसके लिए आप आलू के रस में टमाटर का गुदा या रस मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इसे सप्ताह में 2-3 बार लगा सकते हैं।

potato uses for face,benefits of using potato on face,potato face treatments,natural remedies: potato for facial care,potato face masks and their benefits,rejuvenating skin with potato,potatoes for a glowing complexion,diy potato skincare for the face,nourishing the skin with potato,potato remedies for beautiful skin

आलू और हल्दी

इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको जाहिरतौर पर आलू और हल्दी की जरूरत होगी। चेहरे पर नजर आने वाले धब्बों को हटाने के लिए यह एक अच्छा फेस पैक है। एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर इस फेस पैक को बनाने के लिए आलू के रस में चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं और इसे 10 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें।

potato uses for face,benefits of using potato on face,potato face treatments,natural remedies: potato for facial care,potato face masks and their benefits,rejuvenating skin with potato,potatoes for a glowing complexion,diy potato skincare for the face,nourishing the skin with potato,potato remedies for beautiful skin

आलू और एलोवेरा

ये मिक्स स्किन को गहराई से क्लीन करता है और नमी भी देता है। सबसे पहले आपको आलू का पेस्ट चाहिए, जिसके लिए आप चाहें तो इसे ग्राइंड कर लें या फिर आलू उबाल कर उसे मैश करें। मैश्ट पटैटो में एलोवेरा जेल मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और कम से कम 15 मिनट तक लगा रहने दें। नॉर्मल पानी से चेहरा धोएं।

potato uses for face,benefits of using potato on face,potato face treatments,natural remedies: potato for facial care,potato face masks and their benefits,rejuvenating skin with potato,potatoes for a glowing complexion,diy potato skincare for the face,nourishing the skin with potato,potato remedies for beautiful skin

आलू और शहद

त्वचा की रंगत निखारने के लिए आलू और शहद से बना फेस पैक लगाएं। इसके लिए दो चम्मच आलू का रस ले लीजिए। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं।इन दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इससे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद नार्मल पानी से चेहरा साफ कर ले।

potato uses for face,benefits of using potato on face,potato face treatments,natural remedies: potato for facial care,potato face masks and their benefits,rejuvenating skin with potato,potatoes for a glowing complexion,diy potato skincare for the face,nourishing the skin with potato,potato remedies for beautiful skin

आलू और नींबू

अगर आपके चेहरे पर बहुत ज्यादा दाग धब्बे हो गए हैं और आप चाहते हैं कि आपके चेहरे से दाग धब्बे हट जाएं और आपका चेहरा गोरा और ग्लोइंग दिखे तो आप आलू के रस का इस्तेमाल नींबू के साथ करें। इसके लिए आपको लेना होगा 3 चम्मच आलू का रस और इसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच चावल का आटा सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाए और अपने चेहरे पर मौजूद दाग धब्बे पर लगाए इसमें एक चुटकी हल्दी भी मिला सकता है चेहरे पर इसे अच्छी तरह से लगा कर 25 मिनट के लिए छोड़ दें फिर इसके बाद अपने चेहरे को धो लें।

potato uses for face,benefits of using potato on face,potato face treatments,natural remedies: potato for facial care,potato face masks and their benefits,rejuvenating skin with potato,potatoes for a glowing complexion,diy potato skincare for the face,nourishing the skin with potato,potato remedies for beautiful skin

आलू और दही

अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आलू का रस लगाना आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। इससे चेहरे में निखार आएगा और आपकी त्वचा दमकती नजर आएगी। इसके लिए आलू के रस में एक चम्मच दही मिलाएं और इसे पेस्ट की तरह चेहरे से गर्दन तक पर लगाएं। करीब 20 मिनट तक इसको रहने दें और फिर पानी से धो लें।

potato uses for face,benefits of using potato on face,potato face treatments,natural remedies: potato for facial care,potato face masks and their benefits,rejuvenating skin with potato,potatoes for a glowing complexion,diy potato skincare for the face,nourishing the skin with potato,potato remedies for beautiful skin

आलू और मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी चेहरे से एक्सेस ऑयल को हटाने में मदद करती है और आलू के रस में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर लगाने पर झाइयों की दिक्कत कम होने में असर नजर आता है। फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिला लें और एक आलू का रस घिसकर डालें। जरूरत हो तो पानी मिला लें। इस फेस पैक को आपको चेहरे पर 15 मिनट लगाना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत