न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पर्सनैलिटी को निखारने का काम करते हैं नाखून, काटते समय रखें इन बातों का ध्यान

हम आपको नाखून काटने से जुड़े कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जो इन्हें खूबसूरत बनाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 07 Dec 2022 4:24:15

पर्सनैलिटी को निखारने का काम करते हैं नाखून, काटते समय रखें इन बातों का ध्यान

आपकी खूबसूरती को बनाए रखने में शरीर का हर हिस्सा बहुत मायने रखता हैं जिसमें से एक हैं आपके नाखून। खूबसूरत नाखून आपकी पर्सनैलिटी को भी निखारने का काम करते हैं। आप अपने नाखूनों को किस तरह पेश करते हैं यह बहुत मायने रखता हैं। ऐसे में आपको सबसे ज्यादा अपने नाखूनों को सही से काटने पर जोर देने की जरूरत होती हैं। लोग नाखूनों को साफ रखने के लिए समय-समय पर इन्हें काटते रहते हैं, लेकिन कई बार इन्हें काटते समय कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से नाखूनों को परफेक्ट लुक नहीं मिल पाता हैं। हम आपको नाखून काटने से जुड़े कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जो इन्हें खूबसूरत बनाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

nails work to enhance personality,keep these things in mind while cutting,beauty tips,beauty hacks

ड्राई नेल्स को काटने से बचें

ड्राइनेस के चलते नाखूनों को काटते समय सही शेप में लाना काफी मुश्किल होता है। इसलिए ड्राई नाखूनों को काटने से बचें। अगर आपके नाखून ज्यादा ड्राई हैं, तो काटने से पहले 2 मिनट तक गुनगुने पानी में नाखूनों को डुबोकर नरम कर लें। फिर इन्हें काटने पर अच्छा शेप आएगा।

nails work to enhance personality,keep these things in mind while cutting,beauty tips,beauty hacks

डायरेक्ट न करें कटिंग

नेल्स कटिंग करते समय हम सीधे नेल कटर उठाते हैं और काटना शुरू कर देते हैं, लेकिन ये तरीका गलत है। आपको नेल्स की कटिंग करने से पहले उनकी ट्रिमिंग करनी चाहिए। जिससे आप इन नाखूनों को प्रॉपर आकार दे सकें। इसके अलावा आपको नाखूनों के किनारों को डायरेक्ट काटने की जगह धीरे-धीरे और रुक-रुक कर कट करना चाहिए।

nails work to enhance personality,keep these things in mind while cutting,beauty tips,beauty hacks

फाइल करें नेल्स

नाखून को काटने के बाद इन्हें फाइल करना ना भूलें। इस तरह आपके नाखून को एक फिनिशिंग टच मिलेगा साथ ही आप उन्हें मनचाहा शेप भी दे सकते हैं। अक्सर लोग हाथ के नाखून को काटने के बाद उसे फाइल कर लेते हैं लेकिन पैर के नाखून को इग्नोर कर देते हैं। ऐसा ना करें पैर के नाखून को भी जरूर काट लें।

nails work to enhance personality,keep these things in mind while cutting,beauty tips,beauty hacks

अलग-अलग आकार देने से बचें

आजकल लोग अपने नाखूनों को अलग-अलग शेप में देखना पसंद करते हैं। लेकिन इसका असर आपके नेल्स की कमजोरी पर पड़ता है, इस कारण इन्हें ज्यादा शार्प आकार देने से बचना चाहिए। नाखूनों को खूबसूरत और हेल्दी रखने के लिए आपको हमेशा एक छोर से दूसरे छोर तक ट्रिम करना चाहिए, इसके अलावा कोनों को गोलाई से कट करना चाहिए।

nails work to enhance personality,keep these things in mind while cutting,beauty tips,beauty hacks

क्यूटिकल्स की करें सुरक्षा

नाखून काटते समय कुछ लोग नाखूनों को साफ करते-करते इसके ऊपर की पतली चमड़ी यानी क्यूटिकल्स को भी काट देते हैं। मगर, क्यूटिकल्स नाखूनों को बैक्टीरिया फ्री रखकर इन्हें जड़ से मजबूत करने का काम करते हैं। इसलिए नाखून काटते समय क्यूटिकल्स को न काटें।

nails work to enhance personality,keep these things in mind while cutting,beauty tips,beauty hacks

हाथों पर लगाएं मॉइस्चराइजर

एक बार नाखून काट लें तो हाथों को धुलकर अच्छी तरह पोछें और हाथों में मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। आप चाहें तो इसी से नाखूनों के बगल में थोड़ी सी मसाज जरूर कर लें। इससे वहां खून का बहाव तेज होगा। अब आप चाहे तो पसंदीदा नेल पेंट लगा सकते हैं।

nails work to enhance personality,keep these things in mind while cutting,beauty tips,beauty hacks

टूल्स को किसी के साथ न करें शेयर

हमें किसी दूसरे का नेलकटर यूज करने से बचना चाहिए, ताकि आपकी नेल्स में बैक्टीरिया या स्किन प्रॉब्लम्स के फैलने का खतरा कम रहे। इसके अलावा नेल कटर को यूज करने के बाद हमेशा इन्हें कीटाणुरहित जरूर करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे