न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्वचा की कई समस्याओं का इलाज है आंवला पाउडर, इन चीजों के साथ करें चहरे पर इस्तेमाल

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन चीजों के बारे में जिनका इस्तेमाल आंवला पाउडर के साथ किया जाए तो त्वचा की कई समस्याओं का निराकरण किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 17 Nov 2021 7:02:11

त्वचा की कई समस्याओं का इलाज है आंवला पाउडर, इन चीजों के साथ करें चहरे पर इस्तेमाल

त्वचा की खूबसूरती और चमक सभी को पसंद होती हैं जिसे पाने के लिए लड़कियां कई जतन करती हैं। लड़कियां इसके लिए बाजार में उपलब्ध कई प्रदार्थों की मदद लेती हैं लेकिन इनमें उपस्थित केमिकल त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके मुकाबले प्राकृतिक उपायों की आजमाने की जरूरत होती हैं जो सुरक्षित होने के साथ ही असरकारक भी होते हैं। ऐसे में आपकी मदद कर सकता हैं आंवला पाउडर जो एंटीऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर होता हैं और त्वचा की सुंदरता बढ़ाने का काम करता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन चीजों के बारे में जिनका इस्तेमाल आंवला पाउडर के साथ किया जाए तो त्वचा की कई समस्याओं का निराकरण किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

beauty tips,beauty tips in hindi,amla powder and beauty,skin care tips

ग्रीन टी लीव्स

इस मिश्रण को बनाने के लिए आपके पास ग्रीन टी लीव्स के साथ-साथ आमला पाउडर होना जरूरी है। अब आप ग्रीन टी लीव्स को पानी में उबालें और उसमें आंवले के पाउडर को मिलाएं। अब बने मिश्रण को 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

beauty tips,beauty tips in hindi,amla powder and beauty,skin care tips

मुल्तानी मिट्टी

इस पेस्ट को बनाने के लिए आपके पास मुल्तानी मिट्टी, आंवले पाउडर के साथ साथ पपीते का गूदा और गुलाब जल का होना जरूरी है। अब एक कटोरी में पपीते के गूदे में गुलाब जल, मुल्तानी मिट्टी और आंवला पाउडर मिलाएं और बने मिश्रण को 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। आप इस मिश्रण का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते हैं। ऐसा करने से त्वचा खिली नजर आएगी और त्वचा पर दाग धब्बे नजर आएंगे।

beauty tips,beauty tips in hindi,amla powder and beauty,skin care tips

एलोवेरा जेल

इस पेस्ट को बनाने के लिए आपके पास आंवला पाउडर और एलोवेरा जेल होना बेहद जरूरी है। अब एक कटोरी में एलोवेरा जेल में आंवला पाउडर और पानी मिलाएं और बने मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बांध चेहरे को धो लें। ऐसा करने से डेड स्किन से छुटकारा मिल सकता है।

beauty tips,beauty tips in hindi,amla powder and beauty,skin care tips

बेसन

इस मिश्रण को बनाने के लिए आपके पास गुलाब जल, बेसन और आंवला पाउडर होना जरूरी है। अब एक कटोरी में बेसन, आंवला पाउडर और गुलाब जल को मिक्स करें और बने मिश्रण को चेहरे पर 20 से 25 मिनट के लिए लगाएं। इस पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं। ऐसा करने से त्वचा की रंगत में बदलाव आ सकता है औऱ त्वचा खिली-खिली नजर आ सकती है।

beauty tips,beauty tips in hindi,amla powder and beauty,skin care tips

हल्दी

इस पेस्ट को बनाने के लिए आपके पास आंवले का पाउडर और हल्दी होनी जरूरी है। अब आप एक चम्मच आंवला पाउडर में एक चुटकी हल्दी मिलाएं और पानी के माध्यम से एक पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को थोड़ी देर के लिए ऐसे ढक कर दें। बने मिश्रण को 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से व्यक्ति को त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

beauty tips,beauty tips in hindi,amla powder and beauty,skin care tips

दही

इस पेस्ट को बनाने के लिए आपके पास दही, शहद और आंवला पाउडर होना जरूरी है। अब एक कटोरी में आंवला पाउडर में दही और शहद की कुछ बूंदे मिलाएं और मिश्रण को थोड़ी देर ऐसे ढककर रख दें। अब चेहरे को साफ पानी से साफ करें और मिश्रण को 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से त्वचा खिली-खिली नजर आएगी।

beauty tips,beauty tips in hindi,amla powder and beauty,skin care tips

गुलाब जल

इस पेस्ट को बनाने के लिए आपके पास आंवला पाउडर और गुलाब जल का होना जरूरी है। अब एक कटोरी में आंवले पाउडर में गुलाब जल की कुछ बूंदें मिलाएं और बने मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट के लिए मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। अब मिश्रण को चेहरे पर ऐसे ही लगा रहने दें। उसके बाद साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से चेहरे की रंगत में बदलाव आ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन