न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में हेयर प्रॉब्लम को कम करने के लिए नहाने से पहले लगाएं ये हेयर मास्‍क, गारंटी के होगा फायदा

सर्दियों में बालों का रुखा और बेजान होना आम समस्या है। ऐसे में आप हेयर मास्क की मदद से बालों को फिर से मुलायम बना सकते है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Nov 2021 2:26:50

सर्दियों में हेयर प्रॉब्लम को कम करने के लिए नहाने से पहले लगाएं ये हेयर मास्‍क, गारंटी के होगा फायदा

सर्दियों में बालों का रुखा और बेजान होना आम समस्या है। ऐसे में आप हेयर मास्क की मदद से बालों को फिर से मुलायम बना सकते है। ऐसे में आप बाजार में मिलने वाले हेयर मास्‍क (Hair Mask) की तुलना में अगर देसी घर पर बने मास्क का उपयोग करेंगे तो बालों पर कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होगा। ऐसे में हम आपको हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे है जिनको आप घर पर आसानी से बनाकर अपने बालों पर लगा सकते है...

hair mask,hair problem,homemade hair mask,hair problem during winter,winter hair care tips,hair care,simple hair care tips

नारियल और ऑलिव ऑयल मास्क

कैसे बनाएं

एक कटोरे में एक चौथाई मात्रा में नारियल का दूध (कोकोनट मिल्क) और आधा चम्मच ऑलिव ऑयल लें, दोनों को ठीक से अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर ले।

कैसे लगाएं

आप इस पेस्ट को सिर में लगाने के बाद सिर में कंघी करके मिश्रण को अपने बालों में अच्छी तरह मिला लें, अगर आप बाल रुखे हैं, तो कंघी वाला स्टेप जरुर करें। इसके बाद अपने सिर में अच्छी तरह गर्म तौलिया लपेट लें। 20 मिनट बाद शैम्पू से बालों को धो लें।

hair mask,hair problem,homemade hair mask,hair problem during winter,winter hair care tips,hair care,simple hair care tips

एवोकाडो और केले का हेयर मास्क

कैसे बनाएं-

एक कप पानी में एक चौथाई कप एप्पल साइडर विनेगर (सेब का सिरका) डालकर इसे अलग रख लें। अब एक अलग कटोरे में आधा एवोकाडो, आधा केला, 1 अंडा और एक चम्मच ऑलिव ऑयल डालें। मिक्सचर को अच्छी तरह मिला लें।

कैसे लगाएं

बालों में यह पेस्ट लगाकर बड़े दांतों बाले कंघे से अपने बालों में पेस्ट को अच्छी तरह फैलाएं। इसके बाद अपने बालों को शॉवर कैप से ढककर 20 मिनट तक यह पेस्ट लगा रहने दें। अब बालों को ठंडे पानी से धो लें और शैम्पू से धो लें।
शैम्पू करने के बाद सेब के सिरके वाला पानी अपने बालों में डालें। इसके बाद 2 मिनट तक अपने बालों को ऐसे ही रहने दें। इसके बाद पानी से धो लें।

hair mask,hair problem,homemade hair mask,hair problem during winter,winter hair care tips,hair care,simple hair care tips

एलोवेरा हेयर मास्क

कैसे बनाएं

एक कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा लें। आप मार्केट से एलोवेरा जेल लाकर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं या अगर आपके घर में एलोवेरा का पौधा लगा है, तो आप उसमें से भी एलोवेरा जेल निकाल सकते हैं। एलोवेरा जेल में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर डालें। इसका पेस्ट बना लें।

कैसे लगाएं

इस पेस्ट को आप अपने बाल और स्कैल्प में अच्छी तरह लगा लें, अगर इसे लगाने के बाद आपके सिर में हल्की सी खुजली हो तो आप परेशान न हो। इसका मतलब यह है कि पेस्ट आपके बालों पर अच्छी तरह काम कर रहा है। आपके बाल अगर बड़े हैं, तो बालों का जूड़ा बना लें। इसके बाद 15-20 मिनट बाद शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करके बालों को धो लें।

hair mask,hair problem,homemade hair mask,hair problem during winter,winter hair care tips,hair care,simple hair care tips

कोकोनट मिल्‍क और मेथी दाना

कैसे बनाएं

आप मेथी के दानों को रात में पानी में भिगोकर रख दें। अगर आपके बाल छोटे है तो दो से तीन चम्‍मच काफी है और अगर बड़े बाल हैं तो आपको आधा कटोरी मेथी के दानों की जरूरत होगी। रात भर भिगोने के बाद सुबह इसमें नारियल का दूध मिलाकर पीस लें। इसके लिए कम से कम 4 से 5 चम्‍मच नारियल के दूध ले सकते हैं। आप इसे मिक्‍सी में पीस सकते हैं।

कैसे लगाएं

इस पेस्ट को हेयर मास्क की तरह बालों की जड़ों पर अच्छी तरह से लगाएं। इसके बाद आधा घंटे तक बालों पर लगा रहने दे। आधे घंटे के बाद माइल्ड शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करके बालों को धो लें।

hair mask,hair problem,homemade hair mask,hair problem during winter,winter hair care tips,hair care,simple hair care tips

एग हेयर मास्क

कैसे बनाएं

एग हेयर मास्क बनाने के लिए आप एक अंडा लें और फिर इसके वाइट और येलो हिस्से को अच्छी तरह फेंट लें। अब इस लिक्विड में दो चम्मच नारियल तेल या सरसों का तेल मिलाएं।

कैसे लगाएं

इस पेस्ट को बालों की जड़ों में लगा लें। 15-20 मिनट बाद शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करके बालों को धो लें।

hair mask,hair problem,homemade hair mask,hair problem during winter,winter hair care tips,hair care,simple hair care tips

अदरक हेयर मास्क

कैसे बनाएं

अदरक के 2 बड़े टुकड़ों को अच्छी तरह पीसकर रस निकालें। इसके 1-2 टेबलस्पून रस में नींबू का रस और तिल का तेल मिलाएं।

कैसे लगाएं

इस पेस्ट को बाल और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाकर मसाज करें। 30 मिनट बाद शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करके बालों को धो लें। सप्ताह में 3 बार ज़रूर लगाएं।

hair mask,hair problem,homemade hair mask,hair problem during winter,winter hair care tips,hair care,simple hair care tips

ग्रीन टी हेयर मास्‍क

कैसे बनाएं

ग्रीन टी हेयर मास्‍क बनाने के लिए आप 2 बड़े चम्मच ग्रीन टी में 1 अंडे का पीला भाग मिक्‍स कर अच्‍छी तरह से पेस्‍ट तैयार करें।

कैसे लगाएं

इस तैयार पेस्ट को ब्रश की मदद से अपने बालों पर लगाए। इसके बाद 15-20 मिनट इस पेस्ट को बालों पर लगा रहने के बाद शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करके साफ कर ले।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद