न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंखों के नीचे बने काले घेरे घटा रहे चहरे का आकर्षण, मददगार साबित होंगे ये टिप्स

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जो आपके लिए लाभदायक साबित होंगे और इन काले घेरों से निजात दिलाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Nov 2021 11:01:57

आंखों के नीचे बने काले घेरे घटा रहे चहरे का आकर्षण, मददगार साबित होंगे ये टिप्स

आंखें अपनेआप में व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। आंखों का तेज व्यक्ति के जोश को दिखाता हैं। लेकिन आजकल देखा जाता हैं कि एक बड़ी आबादी आंखों के नीचे बने काले घेरे की समस्या से परेशान हैं जो कि चहरे का आकर्षण घटाने का काम करता हैं। नींद की कमी या थकान, बिजी लाइफस्टाइल में बढ़ते स्ट्रेस के कारण डार्क सर्कल की समस्या आम हो चुकी हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जो आपके लिए लाभदायक साबित होंगे और इन काले घेरों से निजात दिलाएंगे।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,dark circles

टमाटर लगाएं

आंखों के नीचे छाए काले घेरों से छुटकारा दिलाने में टमाटर बहुत मददगार होते हैं। क्योंकि इसमें लाइकोपीन नामक तत्व होता है। इसलिए आप दो चम्मच टमाटर के रस में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को रुई की मदद से आंखों के नीचे लगाएं। करीब 10 मिनट तक यह मिश्रण लगा रहने दें फिर धो लें।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,dark circles

कच्चा दूध

एक चमच्च कच्चा दूध लें। इसमें 1/4 चमच्च ताजा नींबू का रस मिलाएं। जब दूध फट जाए तो इसमें एक चम्मच कच्चा शहद मिलाएं। मिश्रण से आंखों के आसपास 10 मिनट तक मसाज करें। फिर इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद सादे पानी से धो लें।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,dark circles

बादाम का तेल

बादाम का शुद्ध तेल आंखों के आसपास थोड़ा-थोड़ा लगाएं। फिर एक उंगली का उपयोग करके आंख के नीचे एक मिनट त्वचा पर हल्के से मालिश करें। केवल एक दिशा में मालिश करें। 15 मिनट के लिए छोड़ दें और नम रूई से धीरे से पोंछ लें।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,dark circles

आलू का रस

आलू का रस भी प्रभावी होता है। इससे त्वचा की हल्की ब्लीचिंग हो जाती है। आलू का रस निकालकर रूई से आंखों के चारों ओर लगाएं। 20 मिनट के लिए छोड़ दें और सादे पानी से धीरे से धो लें।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,dark circles

खीरे का रस

खीरे का रस भी बेहतर तरीका है। इसे रोजाना आंखों के आसपास लगाना चाहिए और 15 मिनट के बाद सादे पानी से धो लेना चाहिए। खीरे के स्लाइस को पलकों पर भी रखा जा सकता है। खीरा, टमाटर और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर रोजाना लगाएं और 15 मिनट बाद पानी से धो लें। टमाटर के रस से त्वचा का रंग साफ होता है। शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए आप खीरे को अपनी डाइट में शामिल कर सकती है।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,dark circles

अंडे का सफेद भाग

अंडा आपकी त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसके लिए अंडे की सफेदी में नींबू का रस और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। आंखों के नीचे लगाएं और 10 मिनट तक रहने दें। सादे पानी से धो लें।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,dark circles

गुलाब जल और दूध

गुलाब जल और दूध काले धब्बों को मिटाने में सहायक साबित होते हैं। इसके लिए ठंडा दूध और गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिलाएं। मिश्रण में दो कॉटन पैड भिगोकर अपनी आंखों के ऊपर रखें। इससे डार्क सर्कल्स को कवर कर लें। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें। कॉटन पैड निकालें और ताजे पानी से धो लें। काले घेरे हटाने के लिए इस प्रक्रिया को दूध के साथ हर हफ्ते 3 बार दोहरा सकते हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,dark circles

नारियल का ठंडा दूध

रूई का उपयोग करके रोजाना आंखों के आसपास ठंडे दूध का सेक करें। दूध त्वचा के रंग को साफ करता है। यह त्वचा को आराम और पोषण देता है जिससे छोटी रेखाएं व झुर्रियां कम होती हैं। त्वचा को साफ करने के लिए नारियल का दूध आंखों के आसपास लगाएं। 15 मिनट बाद सादे पानी से धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद