न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रातों-रात दूर हो जाएगी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या, जब अपनाएंगे ये घरेलू उपचार

बहुत सी महिलाएं और लड़कियां अंडरआर्म्स के कालेपन और गंदा होने की वजह से स्लीवलेस टी-शर्ट, गाउन और ब्लाउज नहीं पहन पाती हैं। अंडरआर्म्स का कलर डार्क होने के पीछे कई कारण हो सकते है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Dec 2023 8:15:40

रातों-रात दूर हो जाएगी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या, जब अपनाएंगे ये घरेलू उपचार

बहुत सी महिलाएं और लड़कियां अंडरआर्म्स के कालेपन और गंदा होने की वजह से स्लीवलेस टी-शर्ट, गाउन और ब्लाउज नहीं पहन पाती हैं। अंडरआर्म्स का कलर डार्क होने के पीछे कई कारण हो सकते है। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ बेहद आसान घरेलू नुस्खे और उपाय जिनकी मदद से आप डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से कुछ ही दिनों में छुटकारा पा सकती हैं...

अंडरआर्म्स के डार्क होने की वजहें

- कई बार बहुत गर्म वैक्स यूज करने की वजह से
- हेयर रिमूवल क्रीम की वजह से
- कॉस्मेटिक उत्पाद का अधिक इस्तेमाल
- कई बार अंडरआर्म्स के बाल हटाने के लिए रेजर का इस्तेमाल करने की वजह
- बहुत सी महिलाओं में यह दिक्कत हॉर्मोनल डिसबैलेंस की वजह से भी होती है
- बहुत ज्यादा टाइट कपड़े पहनने की वजह से
- डियोड्रेंट का अधिक इस्तेमाल की वजह से भी अंडरआर्म्स का रंग डार्क हो जाता है
- अंडरआर्म्स की ढंग से सफाई न की जाए तो वहां बैक्टीरिया पनपने लगता है
- मेलेनिन के अधिक उत्पादन से भी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या हो सकती है
- प्रेगनेंसी में भी स्किन का कलर डार्क हो सकता है
- डायबिटीज या उच्च इंसुलिन स्तर भी त्वचा के कालेपन की वजह होती है

रातों-रात दूर हो जाएगी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या, जब अपनाएंगे ये घरेलू उपचार

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के घरेलू उपाय:

- शेव करने से बेहतर है कि आप अंडरआर्म्स के अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्स‍िंग ही करें। इससे बाल काफी अंदर से निकल जाते हैं और साथ में डेड-सेल्स भी हट जाते हैं, जिससे त्वचा साफ हो जाती है।

रातों-रात दूर हो जाएगी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या, जब अपनाएंगे ये घरेलू उपचार

- आप अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए बेसन, दही, नींबू और हल्दी का पैक बना लें। इसे रोजाना 15-20 मिनट तक अंडरआर्म्स पर लगाए। कुछ दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा।

रातों-रात दूर हो जाएगी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या, जब अपनाएंगे ये घरेलू उपचार

- आलू में विटमिन ए, बी और सी प्रचूर मात्रा में होता है और आलू के इस्तेमाल से आपके अंडरआर्म्स की त्वचा का प्राकृतिक तरीके से ब्लीच हो सकता है। आप चाहें तो प्रतिदिन नहाने से पहले आलू के कुछ टुकड़े काटकर अंडरआर्म्स में रगड़ें। ऐसा करने से कालापन कम होगा। इसके अलावा आप आलू के रस और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर भी अंडरआर्म्स में लगा सकती हैं। इससे भी बेहतर नतीजे मिलेंगे।

रातों-रात दूर हो जाएगी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या, जब अपनाएंगे ये घरेलू उपचार

- कई बार डियोडोरेंट के अधिक इस्तेमाल से भी अंडरआर्म्स में कालापन आ जाता है। हो सके तो इसका संयमित इस्तेमाल करें और अंडरआर्म्स की बदबू को दूर करने के लिए दूसरे घरेलू नुस्खों को अपना सकते है। अंडरआर्म्स की बदबू को दूर करने के लिए आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकती है।

रातों-रात दूर हो जाएगी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या, जब अपनाएंगे ये घरेलू उपचार

- चंदन और गुलाब जल के पेस्ट को लगाने से भी अंडरआर्म्स का कालापन कम होता है।

रातों-रात दूर हो जाएगी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या, जब अपनाएंगे ये घरेलू उपचार

- अंडरआर्म्स की अच्छी तरह से सफाई नहीं की जाए तो डेड स्किन सेल्स जमा होते हैं। जिसकी वजह से अंडरआर्म्स की त्वचा बदरंग, पैची और डार्क हो जाती है। बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और इससे आर्मपिट को स्क्रब करें। इससे अंडरआर्म्स के रोमछिद्र खुलेंगे और बदबू भी दूर होगी। आप बेकिंग सोडा में नारियल तेल को मिलाकर भी मसाज कर सकती है। इस पेस्ट को एक हफ्ते में दो बार लगाएं।

रातों-रात दूर हो जाएगी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या, जब अपनाएंगे ये घरेलू उपचार

- बेसन एक बेहतरीन स्क्रब है जो स्किन के डेड सेल को हटाकर स्किन टोन को एक समान करने में मदद करता है। दही में मौजूद लैक्टिक ऐसिड स्किन को कंडीशन करने के साथ ही उसे सॉफ्ट भी बनाता है। बेसन और दही को मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे आर्मपिट पर लगाएं। उसे सूखने के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में आर्मपिट की रंगत निखरने लगेगी।

रातों-रात दूर हो जाएगी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या, जब अपनाएंगे ये घरेलू उपचार

- बादाम तेल से आप 5-10 मिनट के लिए अंडर आर्म्स की मालिश कर सकते है। डार्क अंडरआर्म्स में बादाम के तेल के फायदे भी देखे जा सकते हैं। बादाम के तेल में एमोलिएंटगुण होता है, जो स्किन टोन को सुधारने में मदद कर सकते है। यही नहीं, बादाम का तेल त्वचा को स्मूद (चिकना) और जवां बनाए रखने में भी सहायक हो सकता है।

रातों-रात दूर हो जाएगी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या, जब अपनाएंगे ये घरेलू उपचार

- अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए टी ट्री ऑयल अच्छा विकल्प है। टी ट्री ऑयल में एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं, जो कीटाणुओं से लड़ने में मदद कर सकते हैं।

रातों-रात दूर हो जाएगी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या, जब अपनाएंगे ये घरेलू उपचार

- अरंडी का तेल भी अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। अरंडी का तेल त्वचा के कालेपन की वजह बनने वाले अशुद्धियों को निकालकर उसे साफ करने में मदद कर सकता है।

रातों-रात दूर हो जाएगी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या, जब अपनाएंगे ये घरेलू उपचार

- हल्दी को फेस पैक की तरह लगाया जाता है। इसमें करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का कर रंगत को निखार सकता है। अगर डार्क अंडरआर्म्स पर इसका उपयोग लगातार किया जाए, तो कालापन दूर हो सकता।

रातों-रात दूर हो जाएगी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या, जब अपनाएंगे ये घरेलू उपचार

- जैतून का तेल एंटीऑक्सीडेंट और एंटी माइक्रोबियल गुण प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स और बैक्टीरिया से त्वचा की रक्षा करने में मदद कर सकते हैं। जैतून का तेल मेलेनिन के उत्पादन को कम कर सकता है, जिससे त्वचा का रंग डार्क होने से बचाया जा सकता है।

रातों-रात दूर हो जाएगी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या, जब अपनाएंगे ये घरेलू उपचार

- मृत कोशिकाएं भी ब्लैक अंडरआर्म्स का एक कारण बन सकते है। ऐसे में सेब के सिरके में मौजूद अल्फा हाइड्रोक्साइल एसिड त्वचा में जमे हुए मृत कोशिकाओं को हटाकर नई और स्वस्थ स्किन को जन्म दे सकता है। सेब के सिरके में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो सूक्ष्म बैक्टीरिया (जिसकी वजह से कालापन हो सकता) को नष्ट करने में मदद कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
बिना अलार्म के खुल सकती है सुबह की नींद! हेल्थ एक्सपर्ट ने बताए जल्दी उठने के 3 आसान और असरदार तरीके
बिना अलार्म के खुल सकती है सुबह की नींद! हेल्थ एक्सपर्ट ने बताए जल्दी उठने के 3 आसान और असरदार तरीके