न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेजान बालों में नई जान डालने का काम करता हैं घी, जानें इससे मिलने वाले फायदे

घी भारत में प्राचीन समय से इस्तेमाल किया जाता रहा हैं जो ना केवल भोजन का स्वाद बढ़ाने का काम करता हैं बल्कि अपने पोषक तत्वों से सेहत को भी बनाने का काम करता हैं। घी का प्रयोग पुराने जमाने से बालों की कई समस्याओं को खत्म करने के लिए किया जाता था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 05 Sep 2022 8:04:16

बेजान बालों में नई जान डालने का काम करता हैं घी, जानें इससे मिलने वाले फायदे

घी भारत में प्राचीन समय से इस्तेमाल किया जाता रहा हैं जो ना केवल भोजन का स्वाद बढ़ाने का काम करता हैं बल्कि अपने पोषक तत्वों से सेहत को भी बनाने का काम करता हैं। घी का प्रयोग पुराने जमाने से बालों की कई समस्याओं को खत्म करने के लिए किया जाता था। बेजान बालों में नई जान डालने के लिए देसी घी का प्रयोग अन्य तेलों के मुकाबले काफी फायदेमंद साबित होता है। अगर आप बालों में घी का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो यहां बताए जा रहे फायदों को जानकर करने लगेंगे। आइये जानते हैं घी किस तरह से बालों को फायदा पहुंचाते हैं।

lifeless hair,hair care tips,ghee for hair,hair treatment,hair,beauty,beauty tips

मुलायम बालों के लिए

बालों में घी लगाने से बाल मुलायम बने रह सकते हैं। दरअसल, घी फैटी एसिड से बना होता है, जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पोषण व नमी प्रदान कराता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-ए ई और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो नमी को बरकरार रखने में मदद कर सकते हैं।

lifeless hair,hair care tips,ghee for hair,hair treatment,hair,beauty,beauty tips

डैंड्रफ से राहत

स्कैल्प में रूखेपन के कारण डैंड्रफ की समस्या हो जाती है। जिसे खत्म करने के लिए घी काफी फायदेमंद है। सबसे पहले देसी घी को हल्का गर्म कर लें और फिर नहाने से एक घंटा पहले सिर में घी की मालिश करें। इसके बाद शैंपू से बाल धो लें। करीब 1 महीने तक बालों में घी लगाने से डैंड्रफ की समस्या खत्म हो जाती है।

lifeless hair,hair care tips,ghee for hair,hair treatment,hair,beauty,beauty tips

हेयर टेक्सचर में सुधार

घी के इस्तेमाल से हेयर टेक्सचर में भी सुधार किया जा सकता है। बता दें कि घी विटामिन-ई से समृद्ध होता है। वहीं विटामिन-ई केराटिन को बढ़ावा देने में सहायक माना जाता है, जो बालों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है दरअसल केराटिन बालों का एक प्रोटीन होता है जो बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाने में सहायक हो सकता है।

lifeless hair,hair care tips,ghee for hair,hair treatment,hair,beauty,beauty tips

सफेद बालों में फायदेमंद

प्रदूषण और खराब जीवनशैली के कारण सफेद बालों की समस्या हो जाती है। ऐसा बालों के अनहेल्दी होने के कारण होता है। लेकिन आप सफेद बालों की समस्या को गाय के घी की मदद से रोक सकते हैं। गाय का घी लेकर बालों की जड़ों पर मसाज करें। इससे कम उम्र में बाल सफेद नहीं होंगे।

lifeless hair,hair care tips,ghee for hair,hair treatment,hair,beauty,beauty tips

बालों को सुलझाने में सहायक

घी के उपयोग से बालों के उलझने की भी समस्या कम हो सकती है। दरअसल घी त्वचा की नमी को बरकरार रखने में मदद कर सकता है। इससे बाल मुलायम बने रह सकते हैं। ऐसे में बालों को सुलझाने में कम समस्या हो सकती है।

lifeless hair,hair care tips,ghee for hair,hair treatment,hair,beauty,beauty tips

रूखे बालों का इलाज

अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई हैं, तो आप घी की मालिश करें। इससे बालों को नैचुरल हाइड्रेशन मिलेगा और वह प्राकृतिक रूप से मुलायम और रेशमी बनेंगे। बालों की नैचुरल कंडीशनिंग करने के लिए जैतून के तेल की मालिश भी की जा सकती है। घी में पाया जाने वाला हेल्दी फैटी एसिड स्कैल्प को पोषण पहुंचा कर बालों की जड़ों को अंदर से हाइड्रेट करता है, जिससे बाल मुलायम बनते हैं।

lifeless hair,hair care tips,ghee for hair,hair treatment,hair,beauty,beauty tips

बालों की बनावट को मजबूत करता है

बालों पर अगर सीधे घी लगाया जाए तो वह अपनी चिकनाई से उनके टेक्सचर में सुधार करता है। इसे लगाने के लिए बस एक चम्मच घी गर्म करें और फिर उसे अपनी उंगलियों से धीरे-धीरे सिर और बालों की जड़ों में लगाएं। कुछ घंटों के बाद सिर को शैंपू से धो लें।

lifeless hair,hair care tips,ghee for hair,hair treatment,hair,beauty,beauty tips

स्कैल्प इंफेक्शन में सहायक

बालों में देसी घी लगाने के फायदों में स्कैल्प इंफेक्शन से राहत पाना भी शामिल है। बता दें कि घी वसायुक्त डेयरी उत्पाद है, जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद कई कंपाउंड एंटी-माइक्रोबियल गुण प्रदर्शित कर सकते हैं, जो बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने में मददगार साबित हो सकते हैं । ऐसे में माना जा सकता है कि घी स्कैल्प इंफेक्शन की समस्या को दूर करने में मददगार हो सकता है।

lifeless hair,hair care tips,ghee for hair,hair treatment,hair,beauty,beauty tips

बालों के विकास में सहायक

बालों के अच्छे ग्रोथ के लिए भी घी उपयोगी साबित हो सकता है। एक शोध की मानें तो बालों के विकास में बढ़ावा देने के लिए विटामिन-ए व ई जैसे कई पोषक तत्वों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। वहीं, घी में विटामिन-ए व ई प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। ऐसे में माना जा सकता है कि बालों के विकास में घी मदद कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर