Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए इन 7 फ्रूट फेस पैक का करें इस्तेमाल

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे फ्रूट फेस पैक लेकर आए हैं जिनके इस्तेमाल से रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के साथ ही इसे आकर्षक बनाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 15 Nov 2021 10:10:45

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए इन 7 फ्रूट फेस पैक का करें इस्तेमाल

सर्दियों के इस मौसम में त्वचा की नमी में कमी होना आम बात हैं जिससे त्वचा में रूखापन देखने को मिलता हैं। इस रूखेपन की वजह से त्वचा में खुजली, सफेद धब्बे जैसी कई अन्य समस्याएं पैदा हो जाती हैं। ऐसे में जरूरी हैं की त्वचा का सही ख्याल रखा जाए। ऐसे में आपकी मदद करेंगे फ्रूट्स जिनसे बने फेस पैक चहरे को पोषण प्रदान करने के साथ ही इसे सुंदर और चमकदार बनाने का काम करेंगे। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे फ्रूट फेस पैक लेकर आए हैं जिनके इस्तेमाल से रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के साथ ही इसे आकर्षक बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।
beauty tips,beauty tips in hindi,skin care tips,fruit face pack खीरे से बना फैस पैक

खीरे में पानी की मात्रा अदिक होने से यह रूखी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है जो रूखी त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। ककड़ी का रस त्वचा के रूखेपन से छुटकारा पाने में हमारी मदद करता है और उसमें यदि एलोवेरा के गुण मिला लिया जाये तो यह त्वचा के लिये सोनें में सुहागा का काम करता है। इस चमात्कारिक फैस पैक को आप घर बैठे असानी के साथ बना सकते है। तो जानें इसे बनाने का तरीका।।

खीरे का पैक कैसे बनायें

एक छोटी कटोरी लें और उसमें 1 कप खीरे का रस और 2 बड़े चम्मच एलोवेरा का रस मिलाएं। उन्हें अच्छी तरह से मिलाएं और इसे अपनी रूखी त्वचा पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में, अपनी त्वचा को साफ पानी से धो लें। beauty tips,beauty tips in hindi,skin care tips,fruit face pack केले से बना फैस पैक

केले से बना फैस पैक रूखी त्वचा के लिये सबसे अच्छा प्रभावी उपचार है क्योंकि केले में प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइजिंग तत्व के गुण पाये जाते है। इस फैस पैक को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आप शहद और जैतून के तेल का भी उपयोग कर सकते हैं।

कैसे बनाएं केले का पैक


एक केले को चम्मच से या ग्राइंडर में ब्लेंड करके एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं। अब, एक कटोरे में केले का पेस्ट डालें और इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद और 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं। इस मास्क को अपनी सूखी त्वचा पर ऊपर की दिशा में लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। कुछ समय के बाद त्वचा को पानी से साफ कर लें। beauty tips,beauty tips in hindi,skin care tips,fruit face pack ऑरेंज से बना फैस पैक

ऑरेंज से बना पैक त्वचा से संबंधित सभी विकारों को दूर करने में मदद करता है और आपकी त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है। संतरा एक खट्टे फल है जो आपकी त्वचा के अंदर की अशुद्धियों और गंदगी को हटाकर त्वचा को स्वस्थ रखता है।

ऑरेंज पैक कैसे बनाएं


एक छोटी कटोरी लें और उसमें 2 बड़े चम्मच दही, 1 बड़ा चम्मच गुलाबजल और 1 बड़ा चम्मच संतरे का रस मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बनाएं। अपने चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में, अपनी त्वचा को पानी से धो लें। अपनी त्वचा को मॉइस्चराइज़ करना न भूलें। beauty tips,beauty tips in hindi,skin care tips,fruit face pack स्ट्रॉबेरी पैक

शुष्क त्वचा की समस्या से छुटाकारा पाने के लिये स्ट्रॉबेरी से बना फैस पैक सबसे अच्छा प्रभावी उपचार है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सिडेंट और इन्फ्लैमटोरी के गुण पाये जाते हैं जो त्वचा को चमकदार और हेल्‍दी बनाने में मदद करते हैं। यह फैस पैक आपकी त्वचा को यूवी किरणों से सुरक्षा प्रदान कर उसमें ग्लो लाने का काम करता है।

कैसे बनाएं स्ट्रॉबेरी पैक


सबसे पहले, 10 स्ट्रॉबेरी को ब्लेंड करें और प्यूरी को एक छोटी कटोरी में इकट्ठा करें। अब, पैक में 1 बड़ा चम्मच दही डालें और उन्हें अच्छी तरह मिलाएँ। अपने चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में, अपना चेहरा साफ पानी से धो लें beauty tips,beauty tips in hindi,skin care tips,fruit face pack पपीता से बना फैस पैक

पपीते में एंटीऑक्सिडेंट, फ्लेवोनोइड, विटामिन बी के साथ खनिजों तत्वों से भरपूर होता है। जो त्वचा के रूखेपन को दूर करने में मदद करता है। पपीता से बने फैस पैक को लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। साथ ही यह त्वचा के उम्र बढ़ने के संकेतों को हटानें में मदद करता है।

पपीता पैक कैसे बनायें


एक छोटी कटोरी लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच दही, 2 बड़े चम्मच पपीते का गूदा, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच - मुल्तानी मिट्टी और 3-5 बूंदें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब, इस पैक को अपनी रूखी त्वचा पर लगाएँ और सूखने तक इसे लगा रहने दें। बाद में, अपनी त्वचा को पानी से धो लें। beauty tips,beauty tips in hindi,skin care tips,fruit face pack टमाटर से बना फेस पैक

टमाटर में लाइकोपीन, शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन बी, सी व ई होते हैं। ये पोषक तत्व अधिक ऑक्सीजन को अवशोषित करके आपकी त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। टमाटर न केवल उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है, बल्कि हानिकारक यूवी किरणों से भी त्वचा की रक्षा करता है। टमाटर, सन टैन को कम करने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है।

टमाटर पैक कैसे बनायें

टमाटर को छोटे-छोटे टुकड़े में काटे। टमाटर के टुकड़ों को मिक्सी में पीस लें। इस पेस्ट में ओटमील और दही मिलाएं। सेंसेटिव स्किन वाले दही का प्रयोग न करें। इस मास्क को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। पेस्ट को 10 मिनट तक लगा रहने दें। अच्छी तरह से सूखने का इंतजार करें। सूखने के बाद चेहरे पर पानी के छींटे मारें। चेहरे को अंगुलियों से धीरे-धीरे गाेलाई में रगड़ें। चेहरे को पानी से अच्छी तरह धो डालें। beauty tips,beauty tips in hindi,skin care tips,fruit face pack सेब से बना फेस पैक

सेब में पाया जाने वाला विटामिन सी कोलाजेन बनाने में मदद करता है। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट और पॉलीफेनोल्स होते हैं जो आपकी त्वचा को यूवी किरणों से होने वाले नुकसान और बढ़ती उम्र से बचाने में मदद करते हैं। हालांकि, त्वचा की सेहत को सुधारने में इसकी प्रभावशीलता को साबित करने के लिए और अधिक वैज्ञानिक सुबूत की आवश्यकता है।

सेब पैक कैसे बनायें


सेब और अंगूर को एक साथ पीस लें। इसका मुलायम और चिकना पेस्ट बनाएं। पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। आधा घंटे तक लगा रहने दें। अच्छी तरह सूखने तक इंतजार करें। सूखने के बाद चेहरे को अच्छी तरह धोएं। धोने के बाद मुलायम तौलिए से पोंछें। चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology