न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बाजार में मिलने वाली सनस्क्रीन पड़ रही है महंगी, करें इन नेचुरल चीजों का इस्तेमाल

गर्मियों का मौसम आते ही सभी अपनी स्किन की देखभाल पर ज्यादा ध्यान देने लगते हैं क्योंकि इन दिनों में स्किन को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। खासतौर से जब घर से बाहर निकलते हैं, तो सूर्य की तेज किरणों की वजह से स्किन टैनिंग का खतरा ज्यादा सताता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 19 Mar 2023 3:55:53

बाजार में मिलने वाली सनस्क्रीन पड़ रही है महंगी, करें इन नेचुरल चीजों का इस्तेमाल

गर्मियों का मौसम आते ही सभी अपनी स्किन की देखभाल पर ज्यादा ध्यान देने लगते हैं क्योंकि इन दिनों में स्किन को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। खासतौर से जब घर से बाहर निकलते हैं, तो सूर्य की तेज किरणों की वजह से स्किन टैनिंग का खतरा ज्यादा सताता हैं। इससे बचने के लिए त्वचा पर सनस्क्रीन लगाने की सलाह दी जाती हैं। बाजार में कई तरह के सनस्क्रीन मौजूद हैं जिसमे से कुछ बहुत महंगे हैं टी कुछ मौजूद केमिकल स्किन के लिए नुकसानदायक। ऐसे में आप इन सनस्क्रीन की जगह कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये कोमलता से त्वचा को पोषण पहुंचाएंगे और स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाएंगे। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनका इस्तेमाल सनस्क्रीन के तौर पर किया जा सकता हैं।

diy home made sunscreen lotion,sunscreen lotion,tips to make sunscreen lotion,sunscreen sun block,beauty tips

नारियल तेल

नारियल तेल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप इसका इस्तेमाल कई तरह के घरेलू उपचार में कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं नारियल तेल आपको सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाता है। ये 20% तक सूरज की किरणों को बचाने का काम करता है। इसके अलावा त्वचा को मॉश्चराइज रखता है। साथ ही ब्लेमिश और इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करता है। इससे आपकी त्वचा सॉफ्ट रहती है।

diy home made sunscreen lotion,sunscreen lotion,tips to make sunscreen lotion,sunscreen sun block,beauty tips

टी-ट्री ऑयल

आप कैमिकल युक्त सनस्क्रीन की जगह टी-ट्री ऑयल यूज कर सकती हैं। यह पोषक तत्वों, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल व औषधीय गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में टी-ट्री तेल त्वचा पर सनस्क्रीन की तरह काम करता है। इसके साथ ही यह त्वचा को गहराई से साफ व पोषित करता है। ऐसे में चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, कील-मुंहासे व अन्य स्किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।

diy home made sunscreen lotion,sunscreen lotion,tips to make sunscreen lotion,sunscreen sun block,beauty tips

ऑलिव ऑयल और बादाम का तेल
ऑलिव ऑयल और बादाम का तेल दोनों को मिलाकर आप सनस्क्रीन बना सकते हैं। यह स्किन को टैनिंग से बचाते हैं। इसे बनाने के लिए के लिए आप दोनों तेल को बराबर मात्रा में मिक्स करें। इसके बाद इसमें जरूरत के हिसाब से बीवैक्स और गर्म पानी मिक्स करें फिर इसमें थोड़ा सा जिंक ऑक्साइड डाल दें। आपका सनस्क्रीन तैयार है।

diy home made sunscreen lotion,sunscreen lotion,tips to make sunscreen lotion,sunscreen sun block,beauty tips

तिल का तेल
तिल का तेल सूरज की किरणों से बचाने में मदद करता है। आप इस तेल को लगाकर 30 प्रतिशत सूरज की हानिकारक किरणों से रोक सकते हैं। इस तेल के कई फायदे होते हैं। इसमें विटामिन ई की भरपूर मात्रा होती है जो डैमेज स्किन को ठीक करने में मदद करता है। इसके अलावा प्रदूषित हवा से भी बचाता है।

diy home made sunscreen lotion,sunscreen lotion,tips to make sunscreen lotion,sunscreen sun block,beauty tips

एलोवेरा

एलोवेरा का इस्तेमाल सनबर्न, रेडनेस, इंफ्लामेशन को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मौजद एंटी ऑक्सीडेंट त्वचा को एजिंग, इंफेक्शन और ब्लेमिश से बचाने का काम करता है। आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल सीधा पत्ते से निकालकर कर सकते हैं।

diy home made sunscreen lotion,sunscreen lotion,tips to make sunscreen lotion,sunscreen sun block,beauty tips

खीरा और गुलाबजल
खीरा और गुलाबजल का सनस्क्रीन लोशन बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को कद्दूकस कर लें। इसके रस को निचोड़ लें। अब इसमें गुलाबजल मिला लें। इसे धूप में निकलने से 15 मिनट पहले चेहरे पर लगाएं। यह दो घंटे तक आपकी त्वचा को धूप के असर से बचाकर रखेगा। खीरा शरीर और चेहरे दोनों को ठंडा रखने में भी मदद करता है।

diy home made sunscreen lotion,sunscreen lotion,tips to make sunscreen lotion,sunscreen sun block,beauty tips

शिया बटर

शिया बटर में एसपीएफ लेवल बहुत कम होता है। आप इसका इस्तेमाल सूरज की किरणों से बचने के लिए कर सकते हैं। शिया बटर में विटामिन ए, ई और एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है जो त्वचा को डैमेज होने से बचाता है। आप अपनी त्वचा पर शिया बटर की मोटी लेयर लगाते हुए सूरज की हानिकारक किरणों से बच सकते हैं।

diy home made sunscreen lotion,sunscreen lotion,tips to make sunscreen lotion,sunscreen sun block,beauty tips

संतरे का रस और गुलाब जल

विटामिन सी से भरपूर संतरा भी आपके लिए सनस्क्रीन लोशन की तरह काम कर सकता है। इसके लिए संतरे के रस में गुलाब जल की 10 बूंदें मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। अब आप इस घोल को त्वचा में लगा सकते हैं। यह धूप से आपकी स्किन को बचाने में मददगार साबित होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत