न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों को बनाएं मजबूत और चमकदार, लगाए ये होममेड हेयर मास्क

लम्बे घने काले मुलायम बाल किसे नहीं चाहिए, और जब बात हो लड़कियों की तो वे अपंने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करती है। किसी भी व्यक्ति की खूबसूरती उसके बालों से होती है। लोग बालों को खूबसूरत बनाने और उनकी चमक बनाए रखने के लिए कई तरह के नुस्खे आजमाते हैं।

Posts by : Karishma | Updated on: Fri, 01 Jul 2022 2:43:46

बालों को बनाएं मजबूत और चमकदार, लगाए ये होममेड हेयर मास्क

लम्बे घने काले मुलायम बाल किसे नहीं चाहिए, और जब बात हो लड़कियों की तो वे अपंने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करती है। किसी भी व्यक्ति की खूबसूरती उसके बालों से होती है। लोग बालों को खूबसूरत बनाने और उनकी चमक बनाए रखने के लिए कई तरह के नुस्खे आजमाते हैं। खासतौर पर लड़कियां अपने बालों की देखभाल के लिए कई पार्लर ट्रीटमेंट्स से लेकर घरेलू नुस्खे तक ट्राई करती हैं जिससे बालों की चमक और ग्रोथ बनी रहे। कई बार घरेलू नुस्खे आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आपके बाल ज्यादा झड़ने की वजह से पतले हो गए हैं तो इस लेख के जरिए हम आप कुछ होममेड हेयर मास्क बताएंगे जिन्हें आप ट्राई कर अपने बालों को मुलायम और चमकदार बना सकती है।

hair mask,homemade hair mask,hair care tips,hair care beauty

करी पत्ता हेयर मास्क

भले ही करी पत्ते का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है करी पत्ता इतना गुणकारी होता है कि ये आपके बालों के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। करी पत्ते से बने हेयर मास्क को बालों पर लगाने से हेयर फॉल, सफेद बाल आदि की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। यह बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ाने के साथ उसे जड़ों से मजबूत करने में मदद करता है।

ऐसे बनाए मास्क

- इस हेयर मास्क को बनाने के लिए इसे बनाने के लिए एक बाउल में करी पत्ते की 10 पत्तियों को नारियल या ऑलिव ऑयल में मिक्स करें।
- उसके बाद इसे गैस पर हल्का गर्म करें। तैयार तेल को मिक्सी में डालकर पेस्ट बनाएं।
- तैयार हेयर मास्क को बालों की जड़ों से लगाते हुए पूरे बालों पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं।
- इसे 1 घंटे तक बालों पर लगा रहने दें।
- बाद में बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।

इसके अलावा आप करी पत्ते को धूप में सुखाकर उसका पाउडर भी बना सकते है। फिर नारियल, जैतून आदि किसी भी तेल को गर्म कर इस पाउडर मिक्स कर बालों पर लगा सकते है।

hair mask,homemade hair mask,hair care tips,hair care beauty

मेथी और सौंफ का हेयर मास्क

मेथी के दानों में पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद एसिड, प्रोटीन और औषधीय गुण बालों को पोषक तत्व प्रदान करते हैं। वहीँ सौंफ में पोटेशियम, आयरन, कॉपर फोलेट और नियासिन का एक अच्छा स्रोत है जो बालों के विकास और बालों के झड़ने की समस्या को कम करने में मदद करता है।

ऐसे बनाए मास्क

- इस मास्क को बनाने के लिए मेथी दाना और सौंफ की अच्छी तरह से पीसकर पाउडर तैयार करें।तैयार पाउडर को दही में मिलाकर हेयर मास्क तैयार करें।
- इसके बाद बालों में इसे जड़ से लेकर पुरे बालों में लगाए और शावर कैप से ढककर 30 मिनट के लिए छोड़ दे।
- इसके बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो ले।
- इसे हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर लगाए।
- इस मास्क को लगाने से आपके बाल चमकदार तो बनेंगे ही साथ में जड़ों से मजबूत भी होंगे।

hair mask,homemade hair mask,hair care tips,hair care beauty

कलौंजी और दही का हेयर मास्क

काला जीरा यानी कलौंजी भी बालों के लिए बहुत फायदेमंद रहती है। कलौंजी और दही के इस्तेमाल से डैमेज बालों को को ठीक किया जा सकता है। इन दिनों गर्मियों की तेज धूप भी दोमुंहे बालों की वजह बनती है। ऐसे में बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। इसी के साथ डैंड्रफ और बालों के झड़ने की समस्या हो जाती है ऐसे में कलौंजी के साथ दही इस समस्या के लिए रामबाण है।

ऐसे बनाए मास्क

- कलौंजी का हेयर मास्क बनाने के लिए कल आपको केवल दो ही सामग्री की जरूरत होती है पहला कलौंजी पाउडर और दूसरा दही।
- इसे बनाने के लिए आपको दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके अपने बालों में अच्छे से लगाए।
- इस मास्क को अपने बालों में कम से कम 40 से 45 मिनट के लगे रहने दे और फिर किसी माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश करें।
- ये हेयर मास्क नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत