न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेकअप में महत्वपूर्ण जगह रखता हैं प्राइमर, ये फायदे जान रोजाना करेंगी इनका इस्तेमाल

मेकअप महिलाओं के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका हैं जो चहरे का निखार बनाने का काम करता हैं। मेकअप के दौरान कई चीजों का इस्तेमाल होता हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 08 Aug 2022 11:36:13

मेकअप में महत्वपूर्ण जगह रखता हैं प्राइमर, ये फायदे जान रोजाना करेंगी इनका इस्तेमाल

मेकअप महिलाओं के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका हैं जो चहरे का निखार बनाने का काम करता हैं। मेकअप के दौरान कई चीजों का इस्तेमाल होता हैं जिसमें से एक हैं प्राइमर जो कि मेकअप की शुरुआत का प्रथम चरण होता हैं। मेकअप से पहले एक अच्छा बेस तैयार करने के लिए मेकअप प्राइमर का इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर त्वचा पर फाउंडेशन से पहले प्राइमर लगाया जाता है। आज इस कड़ी में हम आपको मेकअप के दौरान प्राइमर से मिलने वाले फायदों और इसे कैसे इस्तेमाल किया जाए इसके बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

मेकअप में महत्वपूर्ण जगह रखता हैं प्राइमर, ये फायदे जान रोजाना करेंगी इनका इस्तेमाल

लेयर बनाता है

अक्सर महिलाओं को ये डर सताता है कि कहीं मेकअप में मौजूद केमिकल उनकी स्किन को नुकसान न पंहुचा दे। लेकिन क्या आप जानती है कि प्राइमर एक मात्र ऐसा प्रोडक्ट है जो स्किन और फाउंडेशन के बीच एक लेयर बनाता है। जिससे मेकअप में मौजूद केमिकल्स आपकी स्किन को किसी भी तरह का नुकसान न पंहुचा सके।

मेकअप में महत्वपूर्ण जगह रखता हैं प्राइमर, ये फायदे जान रोजाना करेंगी इनका इस्तेमाल

एजिंग के लक्षणों को छिपाए

उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन आने लगती हैं। मेकअप के समय चेहरे पर प्राइमर लगाने से बढ़ती उम्र के लक्षण छिप जाते हैं। इससे आप यंग और खूबसूरत नजर आती हैं। हालांकि इसके लिए आपको एंटी एजिंग प्राइमर का यूज करना चाहिए। बहुत सारे स्किन प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से चेहरा फीका और सुस्त नजर आने लगता है। लेकिन प्राइमर आपको एक परफेक्ट लुक देता है। यह मेकअप को उभारता है जिससे आप खूबसूरत नजर आ सकती हैं।

मेकअप में महत्वपूर्ण जगह रखता हैं प्राइमर, ये फायदे जान रोजाना करेंगी इनका इस्तेमाल

लंबे समय तक टिका रहेगा मेकअप

गर्मियों में दौरान खासकर महिलाएं मेकअप जल्द ही मेल्ट होने के कारण परेशान रहती है। आपको बता दें कि मेकअप से पहले प्राइमर लगाने से आपका मेकअप लॉन्ग लास्ट करेगा। यह आपकी त्वचा की सतह को चिकना बनाता है, जिससे आपका मेकअप आसानी से ग्लाइड होता है, और अच्छी तरह ब्लेंडेड दिखाई देता है। मेकअप करने से पहले मेकअप प्राइमर का इस्तेमाल करने से आपका पूरा चेहरा मखमल जैसा दिखने लगता है

मेकअप में महत्वपूर्ण जगह रखता हैं प्राइमर, ये फायदे जान रोजाना करेंगी इनका इस्तेमाल

ऑक्सीडाइज होने से बचाएगा

ज्यादातर महिलाएं अधिक मात्रा में फाउंडेशन और कंसीलर का इस्तेमाल करती हैं। यहीं अगर वह मेकअप से पहले प्राइमर का इस्तेमाल करें तो फाउंडेशन और कंसीलर स्किन में ऑक्सीडाइज नहीं होगा। जिससे आप कम मात्रा में फाउंडेशन और कंसीलर लगाकर भी एक अच्छी कवरेज पा सकती हैं।

मेकअप में महत्वपूर्ण जगह रखता हैं प्राइमर, ये फायदे जान रोजाना करेंगी इनका इस्तेमाल

पोर्स को बंद करता है

अक्सर महिलाओं को मेकअप के बाद चेहरा ग्रे दिखने की शिकायत रहती है। ऐसा होने का कारण है मेकअप का ऑक्सीडाइज होना दरअसल मेकअप प्रोडक्ट्स में कुछ ऐसे इंग्रीडिएंट्स होते हैं जो चेहरे के नेचुरल ऑयल से मिक्स हो जाते हैं जिसके कारण मेकअप के बाद फेस का कलर चेंज हो जाता है और चेहरा ग्रे लगने लगता है। प्राइमर ही एक मात्र ऐसा प्रोडक्ट है जो कि स्किन में मौजूद पोर्स को बंद करता है और स्किन को स्मूथ बनाता है जिससे आपका बेस मेकअप आसानी से स्किन पर ग्लाइड कर सके और आपकी स्किन फ्लॉलेस दिख सके।

मेकअप में महत्वपूर्ण जगह रखता हैं प्राइमर, ये फायदे जान रोजाना करेंगी इनका इस्तेमाल

पिंपल्स और मुंहासों से बचाता है

कुछ महिलाएं अपनी स्किन को लेकर कॉन्सियस होती हैं और कुछ ज्यादा ही अच्छे से स्किन केयर करती हैं। उन्हें हमेशा पिंपल्स और मुंहासों का डर सताता ही रहता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक है तो आप प्राइमर को अपने मेकअप रूटीन में ऐड करें और मेकअप से स्किन में होने वाले ब्रेअकाउट्स से बचें। प्राइमर के द्वारा बनाई जाने वाली लेयर स्किन को प्रोटेक्ट करने में मदद करती है। जिसके कारण मेकअप स्किन के अंदर नहीं जाता और पिंपल्स और मुंहासों से स्किन को बचाता है।

मेकअप में महत्वपूर्ण जगह रखता हैं प्राइमर, ये फायदे जान रोजाना करेंगी इनका इस्तेमाल

स्किन की रेडनेस करे कम

एलर्जी या मुंहासों के कारण त्वचा लाल पड़ जाती है। मेकअप के दौरान भी इसे छिपाना आसान नहीं होता है। लेकिन प्राइमर को बेस के रूप में इस्तेमाल करने से स्किन की रेडनेस कम हो जाती है। इसके बाद आप कोई भी प्रोडक्ट लगा सकती हैं।

मेकअप में महत्वपूर्ण जगह रखता हैं प्राइमर, ये फायदे जान रोजाना करेंगी इनका इस्तेमाल

प्राइमर लगाने का सही तरीका

प्राइमर लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से धो लें और एक्सफोलिएट करें। चेहरे को साफ करने के बाद तौलिए से पोंछ लें या फिर खुद से सूखने दें। अब चेहरे पर अच्छा व लाइट मॉइस्चराइजर लगाएं। चेहरा साफ करने के बाद हाथ के पीछे के हिस्से पर आवश्यकतानुसार प्राइमर लें। अब फिंगर टिप्स की मदद से प्राइमर लगाएं। प्राइमर लगाने की शुरुआत नाक के ऊपरी हिस्से से करें। अब आराम से फिंगर टिप्स की मदद से पूरे चेहरे पर अच्छी तरह इसे लगाएं। उन जगहों पर खास ध्यान दें जहां मेकअप नहीं टिकता है। खासकर, टी-जोन में। प्राइमर लगाने के बाद कुछ देर इंतजार करें। इसे स्किन में ब्लेंड होने का समय दें। प्राइमर के बाद फाउडेशन लगाएं। अगर आप मेकअप नहीं करना चाहती हैं, तो चेहरे को प्राइमर लगाने के बाद ऐसे ही छोड़ सकती हैं। यह चेहरे के रोमछिद्रों को भरकर स्मूद टेक्सचर देने में मदद करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान? गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को देंगे नया नाम, सामने आई  वेडिंग डेट
तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान? गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को देंगे नया नाम, सामने आई वेडिंग डेट
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा