न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों के लिए वरदान है कलौंजी का तेल, जानें कैसे करे तैयार और क्या-क्या होंगे फायदे

कलौंजी के तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो बालों को मजबूत बनाने, बालों के झड़ने का इलाज करने और बालों के समय से पहले सफ़ेद होने से रोकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Nov 2021 6:56:10

बालों के लिए वरदान है कलौंजी का तेल, जानें कैसे करे तैयार और क्या-क्या होंगे फायदे

लंबे और घने बाल आज हर महिला की चाहत है। अगर आपके बाल लंबे, काले और घने हैं तो आपकी पर्सानालिटी में चार चांद लग जाते हैं। हालाकि, खाने में पोषण की कमी, केमिकल प्रोडक्ट के इस्तेमाल, प्रदूषण व अत्यधिक तनाव के कारण कमजोर बाल, दोमुंहे बाल, डैंड्रफ, हेयरफाल व अन्य कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। ऐेसे में जरूरत होती है कि बालों को अतिरिक्त पोषण दिया जाए। अमूमन महिलाएं इस तरह की परेशानी होने पर बाजार में मिलने वाले कई तरह के हेयर प्रोडक्ट की तरफ अपना रूख कर लेती है। लेकिन इससे कुछ खास फायदा नहीं होता और आपकी जेब भी ढीली हो जाती है। ऐसे में आप बालों में कलौंजी के तेल का इस्तेमाल करें।

बालों के लिए कलौंजी के तेल का इस्तेमाल काफी फायदेमंद साबित होता है। बालों की ग्रोथ के लिए कलौंजी का तेल रामबाण उपाय साबित हो सकता है। कलौंजी के तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो बालों को मजबूत बनाने, बालों के झड़ने का इलाज करने और बालों के समय से पहले सफ़ेद होने से रोकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप कलौंजी का तेल किस तरह तैयार कर सकते है और इसके लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं...

how to grow hair faster,home remedy for long hair,hair growth natural oils,hair problems,hair growth,remedy for hair growth,nigella oil for hair,hair care,hair care tips

कलौंजी का तेल बनाने के लिए सामग्री

- कलौंजी के बीज- 1 बड़ा चम्मच
- नारियल का तेल- 200 मिली
- कैस्‍टर ऑयल- 50 मिली
- मेथी दाना- 1 बड़ा चम्‍मच

बनाने का तरीका

- कलौंजी के बीज और मेथी के दानों को पीसकर पाउडर बना लें।
- अब इस पाउडर को कांच की बोतल में डालें।
- इसमें नारियल तेल और कैस्‍टर ऑयल को अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें।
- अब बोतल को बंद करें और इसे धूप में रखें।
- इसे 2 से 3 हफ्ते तक रोजाना धूप में रखें।
- हर दो दिन में तेल को हिलाते रहें और 2-3 हफ्ते के बाद इसे छान लें।

how to grow hair faster,home remedy for long hair,hair growth natural oils,hair problems,hair growth,remedy for hair growth,nigella oil for hair,hair care,hair care tips

इस तरह करें इस्तेमाल

- थोड़ा सा कलौंजी का तेल लेकर अपने स्कैल्प पर मसाज करें। आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर धो लें।
- अन्य हेयर ऑयल जैसे ऑलिव ऑयल, नारियल का तेल के कॉम्बिनेशन के साथ कलौंजी के तेल का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।
- समान मात्रा में कलौंजी के तेल और दूसरे तेल को लेकर मिलाएं और अपने बालों पर लगा सकते हैं।
- अच्छी तरह से मसाज करें और फिर 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर शैम्पू से धो लें।
- आप कलौंजी के तेल में नींबू मिलाकर भी बालों में लगा सकते हैं। नींबू में विटामिन सी होता है जो आपके स्‍कैल्‍प पर कोलेजन लेवल को बढ़ा सकता है। कलौंजी के तेल के साथ इसका इस्तेमाल करने बालों के झड़ने की समस्या दूर हो सकती है।

बालों के लिए कलौंजी के तेल के फायदे

- कलौंजी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आपकी स्‍कैल्‍प से जलन को कम करते हैं।
- स्कैल्प की सूजन के कारण डैंड्रफ और बालों की अन्य समस्याएं होने लगती हैं जो आगे चलकर बालों के झड़ने का कारण बनती हैं।
- बालों के झड़ने की समस्या से निजात पाने के लिए भी कलौंजी के तेल का इस्तेमाल कर सकते है।
- कलौंजी के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो न सिर्फ बालों को झड़ने से बचा सकता है बल्कि यह ब्‍लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मददगार हो सकता है। इससे बालों की ग्रोथ को भी बढ़ावा मिलता है।
- बेहतर रिजल्ट के लिए कलौंजी का तेल बनाते समय इसमें नारियल का तेल और मेथी दाना दोनों को मिलाया जा सकता है। यह दोनों आपके बालों के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इनका मिश्रण बालों के झड़ने की समस्या को दूर कर बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।
- कलौंजी का तेल बालों की ज्यादातर समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। आपके बालों के रोम के स्वास्थ्य में सुधार करके यह तेल आपके बालों के समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है।
- कलौंजी के तेल का इस्तेमाल आपके बालों को ग्रोथ देता है।
- अगर आप कलौंजी के तेल का लगातार इस्तेमाल करते हैं तो कलौंजी में पाए जाने वाला लिनोलिक एसिड बालों को सफेद होने से भी रोक सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए