न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने घुंघराले बालों की देखभाल करें इन ब्यूटी टिप्स कि मदद से

आज हम आपको बताने जा रहे हैं घुंघराले बालों की देखभाल के लिए ब्यूटी टिप्स। आइये जाते हैं उन टिप्स को।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Jan 2018 5:20:39

अपने घुंघराले बालों की देखभाल करें इन ब्यूटी टिप्स कि मदद से

दुनिया में बालों की चाहत किसे नहीं होती। बालों से इंसान की खूबसूरती में अलग ही निखार आता हैं। खासकर लड़कियों के लिए तो बालों का बड़ा महत्व हैं। लेकिन जिन लड़कियों के बाल अच्छे होते हैं उन्हें इनकी केयर भी अच्छे से करनी होती हैं तभी तो ये घने होंगे और अपनी छठा बिखेरेंगे। इसमें सबसे मुश्किल होता हैं घुंघराले बालों की देखभाल करना। लेकिन फिक्र की बात नहीं हैं क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं घुंघराले बालों की देखभाल के लिए ब्यूटी टिप्स। आइये जाते हैं उन टिप्स को।

अपने घुंघराले बालों की देखभाल करें इन ब्यूटी टिप्स कि मदद से

* हर रोज बालों को धोएं : घुंघराले बालों को साफ रखने का इसके सिवा दूसरा कोई विकल्प ही नहीं है। ऐसे बालों को साफ रखना और भी जरूरी हो जाता है क्योंकि गंदे होने पर इनके उलझने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में कोशिश करें कि बालों के गंदा होने से पहले ही आप उन्हें धो लें।

* तेल लगाना न भूलें : अगर आपके बाल घुंघराले हैं तो उनके ड्राई होने की आशंका ज्यादा होगी। ऐसे में अच्छा यही रहेगा कि आप हफ्ते में कम से कम दो बार बालों में तेल लगाएं। तेल लगाने के बाद शैंपू करें तो कंडिशनर भी लगाएं।

* कठोरता से कंघी या ब्रश न करें :
घुंघराले बालों में कठोरता से कंघी या ब्रश नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से बाल ज्यादा टूटते हैं। इसके अलावा गीले घुंघराले बालों को नहीं बांधना चाहिए। ऐसे बालों को सूखने के बाद कसकर न बांधें। यह माना जाता है कि घुंघराले बालों को कसकर बांधने से वे सीधे हो जाते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। ऐसा करने से घुंघराले बाल जडों से कमजोर होकर टूटने लगते हैं।

* हेयर पैक लगाना न भूलें :
हेयर पैक लगाने से बाल खूबसूरत मुलायम और चमकदार बन जाते हैं। पर अगर आप बेहतर परिणाम चाहते हैं तो बालों को घरेलू मास्क से पोषित करना फायदेमंद रहेगा। इससे बालों को नुकसान भी कम पहुंचेगा और बाल खूबसूरत भी बनेंगे।

अपने घुंघराले बालों की देखभाल करें इन ब्यूटी टिप्स कि मदद से

* हॉट ऑयल ट्रीटमेंट : घुंघराले बालों को मुलायम बनाएं रखने के लिए सप्ताह में कम से कम एक बार हॉट ऑयल ट्रीटमेंट जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप दो से तीन चम्मच बादाम तेल या नारियल तेल को गरम करके अपने सिर में लगाइए। शाम के समय तेल लगाने के बार इसे रात भर ऐसे ही रहने दें। अगली सुबह बालों में शैम्पू कर लें। हॉट ऑयल ट्रीटमेंट के बाद बालों को मैनेज करने में आसानी होगी।

* जब बाल हल्के गीले हों तभी सुलझा लें
: एक ओर जहां स्ट्रेट बालों के लिए सलाह दी जाती है कि जब वो गीले हों तो उन्हें कंघी करना सही नहीं होता। पर घुंघराले बालों के साथ ऐसा नहीं है। अगर आपके बाल घुंघराले हैं तो उन्हें हल्का गीला होने पर ही कंघी कर लीजिए। इससे बाल कम उलझेंगे और टूटेंगे भी कम।

* आसान हेयर स्टाइल अपनाएं : घुंघराले बाल अपने आप में ही किसी स्टाइल से कम नहीं होते हैं। ऐसे में बहुत अधिक घुमावदार और मुश्किल हेयर-स्टाइल बनाना आपके बालों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान समझौते का असर, कच्चे तेल में 4% से ज्यादा की गिरावट; क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल?
अमेरिका-ईरान समझौते का असर, कच्चे तेल में 4% से ज्यादा की गिरावट; क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल?
खबर सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई, नेपाल में प्रिंस यादव की रहस्यमयी मौत पर पहली बार बोले खान सर
खबर सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई, नेपाल में प्रिंस यादव की रहस्यमयी मौत पर पहली बार बोले खान सर
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
कांग्रेस नहीं, NDA बेहतर विकल्प! रामदास अठावले ने शरद पवार को दिया बड़ा सुझाव
कांग्रेस नहीं, NDA बेहतर विकल्प! रामदास अठावले ने शरद पवार को दिया बड़ा सुझाव
सड़क सुरक्षा की धज्जियां! अर्धनग्न होकर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
सड़क सुरक्षा की धज्जियां! अर्धनग्न होकर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
'तीन गुना लगान' वाले सीन से पहले वॉशरूम में आमिर ने कही थी ऐसी बात, पॉल ब्लैकथॉर्न बोले- सुनकर मैं हैरान रह गया था
'तीन गुना लगान' वाले सीन से पहले वॉशरूम में आमिर ने कही थी ऐसी बात, पॉल ब्लैकथॉर्न बोले- सुनकर मैं हैरान रह गया था
'मैं गे नहीं हूं'... सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोलिंग पर मौनी रॉय का करारा जवाब, अफवाहों पर लगाया विराम
'मैं गे नहीं हूं'... सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोलिंग पर मौनी रॉय का करारा जवाब, अफवाहों पर लगाया विराम