न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एलोवेरा से पाएं चेहरे पर अलग ही चमक और फ्रेशनेस, ऐसे करें इस्तेमाल

एलोवेरा में विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेटेड, स्वस्थ और चमकदार रखने में मदद करते हैं। एलोवेरा प्रकृति का एक वरदान है जिसके कई सौंदर्य और स्वास्थ्य लाभ हैं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Thu, 01 Aug 2024 1:39:00

एलोवेरा से पाएं चेहरे पर अलग ही चमक और फ्रेशनेस, ऐसे करें इस्तेमाल

एलोवेरा को घृतकुमारी भी कहा जाता है। यह एक प्राकृतिक औषधि है, जो सदियों से इस्तेमाल होती रही है। यह अपने औषधीय गुणों और त्वचा के लिए अनेक लाभों के लिए जाना जाता है। एलोवेरा में विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेटेड, स्वस्थ और चमकदार रखने में मदद करते हैं। एलोवेरा प्रकृति का एक वरदान है जिसके कई सौंदर्य और स्वास्थ्य लाभ हैं। मौसम के बदलने की वजह से चेहरे पर दाने और कालापन दिखने लगता है। इसकी वजह से चेहरा डल नजर आने लगता है। साथ ही, चेहरे पर झाइयां और रेडनेस हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप स्किन पर घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करें। इससे चेहरा हेल्दी रहेगा। इसके लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। यह त्वचा के लिए अच्छा होता है। साथ ही, इससे स्किन हेल्दी रहेगी।

एलोवेरा से पाएं चेहरे पर अलग ही चमक और फ्रेशनेस, ऐसे करें इस्तेमाल

चेहरे पर लाए ताजगी

चेहरे पर एलोवेरा लगाने से चेहरे पर एक अलग सी फ्रेशनेस नजर आती है। अगर आपकी त्वचा पर किसी तरह की खुजली वगैरह हो रही है, तो आपके लिए एलोवेरा बेहतरीन है। यह किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन को रोकने में मददगार है। यह एंटी बैक्टीरिया के अलावा एंटी फंगल, एंटीसेप्टिक, एंटी वायरल और जर्मी साइडल गुणों से लैस है।

एलोवेरा से पाएं चेहरे पर अलग ही चमक और फ्रेशनेस, ऐसे करें इस्तेमाल

सनबर्न के लिए करें इस्तेमाल

एलोवेरा जेल सनबर्न से राहत दिलाने में भी मददगार होता है। सनबर्न वाली जगह पर थोड़ा सा जेल लगाएं और धीरे से मालिश करें। यह जलन, लालिमा और सूजन को कम करने में मदद करेगा। आप इसे दिन में कई बार लगा सकते हैं।

एलोवेरा से पाएं चेहरे पर अलग ही चमक और फ्रेशनेस, ऐसे करें इस्तेमाल

एलोवेरा जेल मॉइश्चराइजर

एलोवेरा जेल को सीधे चेहरे पर लगाकर मॉइश्चराइज़र के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। चेहरे को साफ करने के बाद, अपनी उंगलियों से थोड़ा सा जेल लें और इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। धीरे से मालिश करें जब तक कि जेल पूरी तरह से न लग जाए। आप इसे रोजाना सुबह या रात लगा सकते हैं।

एलोवेरा से पाएं चेहरे पर अलग ही चमक और फ्रेशनेस, ऐसे करें इस्तेमाल

एलोवेरा जेल फेस पैक

जब भी हम चेहरे पर फेस पैक का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे त्वचा पर मौजूद गंदगी साफ हो जाती है। इसलिए आप हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल जरूर कर सकती हैं। इससे स्किन हेल्दी रहती है। आप अपने चेहरे पर स्किन टाइप के हिसाब से फेस पैक का इस्तेमाल करें, ताकि स्किन प्रॉब्लम न हो। आप अपनी स्किन के लिए एलोवेरा जेल से फेस पैक बना सकती हैं। इसमें विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं।

एलोवेरा से पाएं चेहरे पर अलग ही चमक और फ्रेशनेस, ऐसे करें इस्तेमाल

एलोवेरा और नींबू

इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको नींबू के रस और एलोवेरा जैल की जरूरत होगी। आप एलोवेरा का ताजा गूदा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा का ताजा गूदा असल में जैल से ज्यादा बेहतर तरीके से असर दिखाता है। फेस पैक बनाने के लिए 1-2 चम्मच एलोवेरा लें और उसमें बराबर मात्रा में नींबू का रस मिला लें। इस पैक को चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें। त्वचा चमक जाएगी।

एलोवेरा से पाएं चेहरे पर अलग ही चमक और फ्रेशनेस, ऐसे करें इस्तेमाल

एलोवेरा और शहद

जब चेहरे ड्राई और बेजान महसूस हो तो उसपर एलोवेरा और शहद मिलाकर लगा लीजिए। 2 चम्मच एलोवेरा का ताजा गूदा या फिर एलोवेरा जैल लें और इसमें एक चम्मच शहद डालें। इस मिश्रण में पका हुआ केला भी डाला जा सकता है। इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धो लें।

एलोवेरा से पाएं चेहरे पर अलग ही चमक और फ्रेशनेस, ऐसे करें इस्तेमाल

एलोवेरा और मसूर की दाल

मसूर की दाल का फेस पैक चेहरे के बंद छिद्रों यानी क्लोग्ड पोर्स को फिर से खोलने के लिए लगाया जाता है। एलोवेरा मिलाकर भी इस फेस पैक को बनाया जा सकता है। एक कटोरी लें और उसमें एलोवेरा जैल मिला लें और साथ ही एक चम्मच मसूर की दाल डालें और टमाटर का रस मिलाएं। पेस्ट बनाने के लिए पानी डालें और बस तैयार है आपका फेस पैक। इसे चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बाद धो लें। चेहरा एक्सफोलिएट भी हो जाएगा जिससे डेड स्किन सेल्स छूटने लगेंगे।

एलोवेरा से पाएं चेहरे पर अलग ही चमक और फ्रेशनेस, ऐसे करें इस्तेमाल

एलोवेरा और गुलाबजल

स्किन को एन्हैंस करने और निखार पाने के लिए एलोवेरा का यह पैक फायदेमंद साबित होगा। एक चम्मच एलोवेरा में एक चम्मच गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे 20 मिनट लगाए रखने के बाद चेहरा धो लें। चेहरे पर ताजगी महसूस होगी।

एलोवेरा से पाएं चेहरे पर अलग ही चमक और फ्रेशनेस, ऐसे करें इस्तेमाल

एलोवेरा और विटामिन ई

विटामिन ई स्किन को कई तरह से फायदे देता है। दो चम्मच एलोवेरा जैल में एक विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं। इसे चेहरे पर मलें और कुछ देर बाद चेहरा धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
बिना अलार्म के खुल सकती है सुबह की नींद! हेल्थ एक्सपर्ट ने बताए जल्दी उठने के 3 आसान और असरदार तरीके
बिना अलार्म के खुल सकती है सुबह की नींद! हेल्थ एक्सपर्ट ने बताए जल्दी उठने के 3 आसान और असरदार तरीके