न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करना चाहते हैं बालों को नैचुरली काला, लें इन 8 तरीकों की मदद

हमारे चेहरे की सुंदरता में हमारे बालों का बहुत बड़ा योगदान होता है। हर कोई घने, लंबे और काले बाल चाहता है। लेकिन आजकल कम उम्र में ही बालों में सफेदी के मामले सामने आ रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 30 May 2023 1:50:55

करना चाहते हैं बालों को नैचुरली काला, लें इन 8 तरीकों की मदद

हमारे चेहरे की सुंदरता में हमारे बालों का बहुत बड़ा योगदान होता है। हर कोई घने, लंबे और काले बाल चाहता है। लेकिन आजकल कम उम्र में ही बालों में सफेदी के मामले सामने आ रहे हैं। बढ़ती उम्र के साथ सफेद बाल होना एक आम बात है लेकिन अगर आपके बाल कम उम्र में ही सफेद होने लगे हैं, तो चिंता करना स्वाभाविक है। समय से पहले काले होते बाल बहुत से लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन जाते हैं। इन्हें छिपाने के लिए लोग बाजार में मौजूद केमिकल युक्त हेयर डाई का इस्तेमाल करने से भी नहीं कतराते हैं जो कि बालों के लिए घातक साबित हो सकती हैं। इसलिए लोग बालों को काला करने के लिए डाई के अलावा अन्य दूसरे विकल्पों को ढूंढने में लगे रहते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से बालों को नैचुरली काला किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

natural ways to blacken hair,hair darkening remedies,blackening hair naturally,home remedies for hair darkening,natural methods to darken hair color,ayurvedic treatments for black hair,tips for naturally blackening hair,herbal solutions for hair darkening

आंवले का इस्तेमाल

सफेद बालों को काला करने के लिए आप आंवला को एक हेयर पैक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप साबुत आंवला कुचकर या रस का प्रयोग कर सकते हैं। आप आंवला या आंवला के रस को किसी भी हेयर ऑयल में मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। 4-5 घंटों के लिए छोड़ दें और शैंपू से धो लें। आप हफ्ते में 2-3 बार इसे बालों में लगा सकते हैं, इससे बहुत फायदा मिलेगा।

natural ways to blacken hair,hair darkening remedies,blackening hair naturally,home remedies for hair darkening,natural methods to darken hair color,ayurvedic treatments for black hair,tips for naturally blackening hair,herbal solutions for hair darkening

नारियल तेल का इस्तेमाल

यह सिर की त्वचा का रक्त संचार बढ़ाता है। इस तेल में बायोटीन, नमी और दूसरे तत्व होते हैं, जो बालों को सफेद होने से रोकते हैं और उन्हें मुलायम बनाते हैं। इसमें दो भाग नारियल का तेल और एक भाग नीबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण से सिर और बालों की मालिश करें।

natural ways to blacken hair,hair darkening remedies,blackening hair naturally,home remedies for hair darkening,natural methods to darken hair color,ayurvedic treatments for black hair,tips for naturally blackening hair,herbal solutions for hair darkening

करी पत्ते का इस्तेमाल

करी पत्ता में कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसका उपयोग कई प्रकार की बीमारियों में किया जाता है। करी पत्ता हमारे बालों को भी बड़ी आसानी से काला करता है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको आंवला और ब्राह्मी पाउडर लेना होगा। 2 चम्मच आंवला पाउडर ले और 2 चम्मच ब्राह्मी पाउडर ले लें। अब इसके मिश्रण में करी पत्ता को महीन पीसकर मिला लें। अब इस मिश्रण में पानी मिला लें। अब इसके पेस्ट को बालों में लगाएं। इसे 1 घंटे तक लगाकर रखें इसके बाद हेयर वॉश कर लें।

natural ways to blacken hair,hair darkening remedies,blackening hair naturally,home remedies for hair darkening,natural methods to darken hair color,ayurvedic treatments for black hair,tips for naturally blackening hair,herbal solutions for hair darkening

काली चाय का इस्तेमाल

सफेद बालों को काला करने में काली चाय अच्छा असर दिखाती है। इसे दादी-नानी तक अपने समय से बालों को काला करने में इस्तेमाल में लाती रही हैं। इसे बालों पर लगाने के लिए काली चाय पकाकर तैयार करें और ठंडा होने रख दें। इसके बाद इसे बालों में कम से कम एक घंटा लगाकर रखें और उसके बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। इससे बालों में चमक भी नजर आने लगती है। आप मेंहंदी में काली चाय को मिलाकर भी बालों में लगा सकते हैं।

natural ways to blacken hair,hair darkening remedies,blackening hair naturally,home remedies for hair darkening,natural methods to darken hair color,ayurvedic treatments for black hair,tips for naturally blackening hair,herbal solutions for hair darkening

मेहंदी का इस्तेमाल

यह बाल काले करने का नेचुरल तरीका है, जिसमें मौजूद मेहंदी नैचुरल कंडिशनर होने के साथ साथ कलरेंट भी है यानी यह बालों को रंगती भी है। जब इसमे कॉफ़ी मिलाई जाती है तो इसके नतीजे और भी अच्छे आते हैं। यह आसान सा घरेलू नुस्खा बालों को नैचुरली काला करता है। इसके लिए उबलते पानी में एक टेबलस्पून कॉफ़ी डालें। जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे मेहंदी में डालकर पेस्ट बना लें। अब इसमें एक टेबलस्पून अपना पसंदीदा हेयर ऑइल मिलाएं। इस मिश्रण को अपने बालों व स्कैल्प पर लगाएं। एक घंटे तक लगा रहने दें और फिर बाल धो लें।

natural ways to blacken hair,hair darkening remedies,blackening hair naturally,home remedies for hair darkening,natural methods to darken hair color,ayurvedic treatments for black hair,tips for naturally blackening hair,herbal solutions for hair darkening

प्याज रस का इस्तेमाल

प्याज रस बालों की की कई समस्याओं को दूर करने में बहुत लाभकारी है। यह सफेद बालों को काला करने में भी लाभकारी है। आप सीधे तौर पर बालों में प्याज का रस लगा सकते हैं या फिर सरसों या नारियल तेल आदि में मिलाकर भी इसका प्रयोग कर सकते है। तेल को थोड़ा गर्म कर लें और इसमें नींबू या आंवला भी मिलाएं। इससे तेजी से बाल काले होंगे। सप्ताह में 2-3 बार बालों में 3-4 घंटे के लिए जरूर लगाएं, उसके बाद शैंपू से धो लें।

natural ways to blacken hair,hair darkening remedies,blackening hair naturally,home remedies for hair darkening,natural methods to darken hair color,ayurvedic treatments for black hair,tips for naturally blackening hair,herbal solutions for hair darkening

गुड़हल का इस्तेमाल

गुड़हल का फूल देखने में जितना सुंदर और खूबसूरत लगता है यह उतना ही अधिक हमारे बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ को बढ़ाया जाता है और साथ ही बाल मजबूत भी बनते हैं। गुड़हल के फूल से बालों को काला करने के लिए कुछ फूल को रात में पानी में फुला कर रख दें और फिर अगले दिन इस पानी से बालों को धो लें। आप अगर मेहंदी का इस्तेमाल करते हैं तो उसमें भी गुड़हल के फूल के पानी को मिला सकते हैं।

natural ways to blacken hair,hair darkening remedies,blackening hair naturally,home remedies for hair darkening,natural methods to darken hair color,ayurvedic treatments for black hair,tips for naturally blackening hair,herbal solutions for hair darkening

बादाम तेल का इस्तेमाल

यह भी बाल काले करने का नेचुरल तरीका है, जिसमें मौजूद बादाम के तेल में विटामिन E पाया जाता है, जो बालों के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है और बालों को असमय सफ़ेद नहीं होने देता। नींबू के रस से न सिर्फ़ बालों में चमक और वॉल्यूम आता है, बल्कि यह बालों को सेहतमंद बनाकर उन्हें बढ़ाने में मददगार होता है। यह बाल काले करने का नेचुरल तरीका है, कुछ एक बार इसका इस्तेमाल करने पर आपको इसका असर ख़ुद ही नज़र आने लगेगा। इस्तेमाल के लिए बादाम के तेल यानी आलमंड ऑइल में नींबू का रस मिलाएं। तेल और रस का अनुपात 2:3 रखें। इससे अपने स्कैल्प और बालों की मालिश करें। इसे आधे घंटे तक बालों में लगा रहने दें और फिर बाल धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान

कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'

CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'

अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?

अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'

कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...

सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना

‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील

केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी

सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया

जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें

सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक