Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रात में सोने से पहले जरूर लगाएं ये 8 फेस पैक्स, निखर जाएगी आपकी त्वचा

अगर हम घरेलू नुस्खों की बात करे तो यह सस्ते तो होते ही है साथ ही इनका कोई साइडइफेक्ट्स नहीं होता। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे फेस पैक्स के बारे में बताने जा रहे जिन्हें आप रात में सोने से पहले लगाएंगे तो कुछ ही दिनों में आपके चेहरे पर निखार और चमक नजर आने लगेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Oct 2021 10:21:14

रात में सोने से पहले जरूर लगाएं ये 8 फेस पैक्स, निखर जाएगी आपकी त्वचा

30 वर्ष की उम्र के बाद त्वचा की खास देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है। त्वचा की देखभाल न करने से त्वचा बेजान दिखने लगती है। वैसे तो बाजार में बहुत सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स आते हैं जो खासतौर पर 30 प्लस महिलाओं के लिए तैयार किए जाते हैं। लेकिन, अगर हम घरेलू नुस्खों की बात करे तो यह सस्ते तो होते ही है साथ ही इनका कोई साइडइफेक्ट्स नहीं होता। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे फेस पैक्स के बारे में बताने जा रहे जिन्हें आप रात में सोने से पहले लगाएंगे तो कुछ ही दिनों में आपके चेहरे पर निखार और चमक नजर आने लगेगी।
skin care tips,glowing skin,homemade night packs,night packs,beauty,beauty tips,skin beauty,skin care ग्लिसरीन, लेमन और रोज वॉटर

सबसे पहले आप रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर ले। इसके बाद ग्लिसरीन, लेमन और रोज वॉटर का मिश्रण आप चेहरे पर लगा सकते है। चेहरे पर इस मिश्रण को लगाने के बाद आप 10 मिनट तक चेहरे पर हल्की मसाज करे। इस मिश्रण को चेहरे पर 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दे। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से साफ करे। ऐसा नियमित करने से आपके चेहरे पर अनोखी चमक आ जाएगी। अगर आपकी त्वचा ड्राय है तो आपके लिए यह फेस पैक बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। इस फेस पैक को आप रोज रात में सोने से पहले लगा सकती हैं। skin care tips,glowing skin,homemade night packs,night packs,beauty,beauty tips,skin beauty,skin care मलाई और गुलाब जल

आप गुलाब जल के साथ मलाई मिला कर एक पेस्ट तैयार कर ले। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट तक चेहरे की मसाज करें। इसके बाद चेहरे को 10 मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें। skin care tips,glowing skin,homemade night packs,night packs,beauty,beauty tips,skin beauty,skin care विटाइमिन ई कैप्सूल और गुलाब जल

त्वचा के लिए विटामिन ई बेहद फायदेमंद है। बाजार में विटाइमिन ई युक्त कैप्सूल भी मिलते हैं। इन्हें आप गुलाब जल के साथ मिला कर मिश्रण को चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगा कर छोड़ दें। इसके बाद हलके हाथों से चेहरे पर मसाज करे और फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो ले। ऐसा करने से चेहरे की खोई चमक दोबारा आ जाती हैं। skin care tips,glowing skin,homemade night packs,night packs,beauty,beauty tips,skin beauty,skin care अंडा और दही

अंडा सेहत को तो फायदा पहुंचाता ही है इसका चेहरे पर इस्तेमाल करना भी फायदेमंद रहता है। त्वचा पर निखार लाने के लिए आप अंडे के सफेद भाग को दही में मिलाएं और इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगा कर रखें। बाद में चेहरे को ठंडे पानी से साफ करें। ऐसा रोज करने से कुछ ही दिनों में आपको त्वचा में निखार और चमक नजर आने लगेगी। skin care tips,glowing skin,homemade night packs,night packs,beauty,beauty tips,skin beauty,skin care केला और दही

केला आपके चेहरे की खोई चमक को दोबारा लौटा सकता है। ऐसे में सबसे पहले आप केले को अच्छी तरह से मैश करे ले। इसके बाद इसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर ले। इसके बाद आप इस पेस्ट को चेहरे पर लगा ले। आधा घंटे चेहरे पर लगे रहने के बाद साफ पानी से धो ले। ये मास्क आपकी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करेगा। skin care tips,glowing skin,homemade night packs,night packs,beauty,beauty tips,skin beauty,skin care नींबू और दूध क्रीम

इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा चम्मच डेयरी क्रीम लें और इसे एक चौथाई चम्मच नींबू के रस के साथ अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगाएं और रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह आप चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। दूध क्रीम में मौजूद प्राकृतिक फैटी एसिड आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करेगा और नींबू अपने ब्लीचिंग गुणों के साथ त्वचा को टोन और निशान को दूर करने में मदद करेगा। skin care tips,glowing skin,homemade night packs,night packs,beauty,beauty tips,skin beauty,skin care एलोवेरा और ग्लिसरीन

एलोवेरा को चेहरे पर लगाने से दाग धब्बे और दाने गायब हो जाते हैं। साथ ही चेहरा काफी साफ और चमकदार दिखने लगता है। ऐसे में इस पेस्ट को बनाने के लिए आप एलोवेरा जेल में थोड़ी सी ग्लिसरीन मिला ले। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाए। 20 मिनट इस पेस्ट को चेहरे पर लगे रहने के बाद धो लें। skin care tips,glowing skin,homemade night packs,night packs,beauty,beauty tips,skin beauty,skin care टमाटर और नींबू

टमाटर एंजाइमों से भरे हुए हैं जो एक्सफोलिएटर के रूप में काम करते हैं। ये मृत त्वचा कोशिकाओं से छुटकारा पाने में मदद करते हैं। अगर आपकी त्वचा तैलीय या मुंहासे वाली है, तो टमाटर आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद है। ऐसे में इस पेस्ट को बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को अच्छी तरह से मसल ले इसके बाद इसमें दो बड़े चम्मच नींबू मिलाएं। इस पेस्ट को अच्छे से मिलाएं और इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाए। बीस मिनट तक इस पेस्ट को चेहरे पर लगे रहने के बाद ठंडे पानी से धो लें और ग्लोइंग त्वचा पाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology