न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राशि के अनुसार धारण करें हीरा, होगी सुख-समृद्धि व ऐश्वर्य की प्राप्ति

हीरे को शुक्र की स्थिति मजबूत करने के लिए जाना जाता हैं। लेकिन जरूरी हैं कि इसे राशि अनुसार धारण किया जाना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 04 Aug 2021 8:39:50

राशि के अनुसार धारण करें हीरा, होगी सुख-समृद्धि व ऐश्वर्य की प्राप्ति

रत्नों का आभूषणों और सौंदर्य बढ़ाने में बहुत महत्व माना जाता हैं। खासतौर से डायमंड अर्थात हीरा सभी को पसंद आता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हीरे का ज्योतिष में भी बड़ा महत्व होता हैं जिसे धारण कर जीवन में सुख-समृद्धि व ऐश्वर्य की प्राप्ति की जा सकती हैं। हीरे को शुक्र की स्थिति मजबूत करने के लिए जाना जाता हैं। लेकिन जरूरी हैं कि इसे राशि अनुसार धारण किया जाना चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि किस राशि के जातकों को किस तरह हीरे को धारण किया जाना चाहिए।

मेष राशि

अगर आप मेष राशि के हैं और आपका शुक्र दूसरे या सातवें भाव का स्वामी है तो आपको हीरा धारण नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस रत्न को पहनने से जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए मेष राशि के लोगों को हीरा रत्न धारण नहीं करना चाहिए।

वृष राशि

वृष राशि के स्वामी शुक्र हैं इसलिए इस राशि के व्यक्तियों को हीरा पहनना चाहिए। वृष लग्न के जातक अगर हीरा धारण करते हैं तो यह उनके लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इस राशि में शुक्र की महादशा में हीरा अत्यंत लाभकारी माना गया है और कई तरह की समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,diamond according zodiac

मिथुन राशि

मिथुन राशि में शुक्र पंचम और द्वादश भाव का स्वामी है इसलिए इस राशि के जातक के लिए शुक्र शुभ माना गया है। मिथुन राशि के व्यक्ति हीरा रत्न धारण कर सकते हैं। ऐसा करने से शुक्र के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है और बुद्धि के मामले में भी सफलता मिलती है।

कर्क राशि

कर्क राशि में शुक्र चतुर्थ व एकादश भाव के स्वामी हैं इसलिए अगर शुक्र की महादशा के दौरान हीरा रत्न धारण किया जाए तो लाभकारी सिद्ध होगा और ऐसा करने से शुक्र शुभ फल प्रदान करेंगे। अगर शुक्र की महादशा नहीं है तो हीरा रत्न धारण करें या न करें, इस पर ज्योतिष की सलाह लें।

सिंह राशि

सिंह राशि में शुक्र तृतीय एवं दशम भाव के स्वामी हैं। इस राशि के व्यक्ति के लिए शुक्र ग्रह शुभ नहीं माना जाता इसलिए सिंह राशि के व्यक्तियों को हीरा धारण नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से नौकरी व व्यवसाय में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर हीरा धारण करना है तो ज्योतिष की एक बार सलाह ले लें।

कन्या राशि

कन्या राशि में शुक्र ग्रह दूसरे और नवें भाव के स्वामी हैं। इस राशि के लिए शुक्र ग्रह शुभ माने जाते हैं इसलिए कन्या राशि के व्यक्तियों को हीरा रत्न धारण करने में कोई समस्या नहीं है। ऐसा करने से कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है और हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

तुला राशि

तुला राशि में शुक्र ग्रह लग्न अर्थात प्रथम स्थान के स्वामी हैं इसलिए तुला राशि के व्यक्ति बिना किसी झिझक के हीरा रत्न को आजीवन पहन सकता है। तुला राशि वालों को हीरा कभी अशुभ फल नहीं देता। हीरा पहनने से इनके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव बढ़ता है और हर क्षेत्र में उन्नति के मार्ग खुलते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,diamond according zodiac

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि में शुक्र ग्रह सातवें और द्वादश भाव के स्वामी हैं। साथ ही वृश्चिक लग्न के स्वामी मंगल हैं और मंगल व शुक्र में परम शत्रुता है इसलिए इस राशि के व्यक्ति को हीरा धारण नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कई तरह की समस्याएं एक साथ आ जाती हैं और जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है।

धनु राशि

धनु राशि में शुक्र ग्रह छठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। इस भाव में शुक्र होने की वजह से धनु राशि के लोगों के लिए हीरा पहनना शुभ नहीं माना गया है। इस रत्न को पहनने से शुक्र अशुभ प्रभाव देते हैं और धन व स्वास्थ्य से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

मकर राशि

मकर राशि में शुक्र ग्रह पंचम तथा दशम भाव के स्वामी हैं। इस भाव में शुक्र का होना अत्यंत हितकारी ग्रह माना गया है। मकर राशि के लोगों के लिए हीरा हर तरह से लाभकारी है। ऐसा करने से जीवन के हर क्षेत्र में फायदा मिलता है और आपकी सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि में शुक्र ग्रह चौथे और नवें भाव के स्वामी हैं। इस राशि के लिए हीरा अत्यंत लाभकारी माना गया है। कुंभ राशि के व्यक्ति शुक्र महादशा पर भी हीरा धारण कर सकते हैं। इसको धारण करने से भाग्य मजबूत होता है और आपके सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाते हैं।

मीन राशि

मीन राशि शुक्र ग्रह तीसरे व आठवें भाव के स्वामी हैं इसलिए इस राशि के लोगों को हीरा पहनना अशुभ माना गया है। साथ ही मीन लग्न के स्वामी बृहस्पति हैं। बृहस्पति देवताओं के गुरु हैं और शुक्र असुरों के गुरु हैं। इसलिए इन दोनों के बीच शत्रुता है इसलिए इस राशि के व्यक्ति कभी भी हीरा नहीं धारण करना चाहिए। ऐसा करने से कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?