न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

योगिनी एकादशी पर जरूर करें इन 5 चीजों का दान, घर दौड़ी चली आएगी धन-संपदा

योगिनी एकादशी हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली एक महत्वपूर्ण तिथि है। इस दिन भगवान विष्णु की उपासना विशेष फलदायी मानी जाती है। पद्म पुराण सहित कई धार्मिक ग्रंथों में इस एकादशी का महात्म्य वर्णित है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 20 Jun 2025 12:35:35

योगिनी एकादशी पर जरूर करें इन 5 चीजों का दान, घर दौड़ी चली आएगी धन-संपदा

योगिनी एकादशी हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली एक महत्वपूर्ण तिथि है। इस दिन भगवान विष्णु की उपासना विशेष फलदायी मानी जाती है। पद्म पुराण सहित कई धार्मिक ग्रंथों में इस एकादशी का महात्म्य वर्णित है। मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक व्रत रखने और सत्कर्म करने से मनुष्य के पाप नष्ट हो जाते हैं, और उसे प्रभु की कृपा से जीवन में सुख, स्वास्थ्य, समृद्धि व मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस वर्ष योगिनी एकादशी 21 जून 2025, शनिवार को पड़ रही है। इस शुभ अवसर पर कुछ विशेष वस्तुओं का दान करने से न केवल पुण्य लाभ मिलता है, बल्कि जीवन में स्थायी रूप से धन-संपदा का भी आगमन होता है।

योगिनी एकादशी पर इन 5 चीज़ों का दान है विशेष फलदायक

मंदिर में प्याऊ या शीतल जल की व्यवस्था


चूंकि योगिनी एकादशी ग्रीष्म ऋतु में आती है, इसलिए इस दिन किसी मंदिर या सार्वजनिक स्थान पर प्याऊ लगवाना या शीतल जल की व्यवस्था करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है। इससे व्यक्ति को आध्यात्मिक लाभ के साथ-साथ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। यह सेवा कार्य आत्मिक शांति के साथ सामाजिक दायित्व का भी प्रतीक है।

पीले वस्त्रों का दान

भगवान विष्णु को पीला रंग अति प्रिय है। ऐसे में इस दिन पीले वस्त्र का दान विशेष रूप से शुभ माना गया है। जरूरतमंदों को वस्त्र दान करने से जहां एक ओर दरिद्रता दूर होती है, वहीं दूसरी ओर घर में सुख, समृद्धि और शुभता का वास होता है।

अन्न और भोजन का दान

एकादशी के दिन अन्नदान को महादान की संज्ञा दी गई है। इस दिन गरीबों या जरूरतमंदों को अन्न या तैयार भोजन दान करना न केवल पापों का क्षय करता है, बल्कि यह इस बात का भी प्रतीक बनता है कि ईश्वर आपके घर में कभी अन्न का अभाव नहीं होने देंगे। इससे लोक-परलोक दोनों संवरते हैं।

दीपदान का पुण्य

योगिनी एकादशी के दिन किसी भी मंदिर में दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना गया है। घी या तेल से दीप प्रज्वलित कर ‘दीपदान’ करने से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त अंधकार, दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही यह शुभ कार्य मानसिक और आत्मिक ऊर्जा को बढ़ाने वाला माना गया है।

केले का दान करें

केला भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय फल माना गया है। इस दिन गरीबों में केला बांटना या मंदिर में अर्पित करना विशेष फलदायक होता है। मान्यता है कि इससे लक्ष्मी माता की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सौभाग्य, ऐश्वर्य व स्थायी सुख की प्राप्ति होती है।

योगिनी एकादशी पर दान, व्रत और सत्कर्म का अत्यधिक महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी श्रद्धालु इस दिन विधिपूर्वक व्रत रखकर दान करते हैं, उनके जीवन में पाप और रोग समाप्त होते हैं तथा उन्हें भगवान विष्णु की कृपा और लक्ष्मीजी का आशीर्वाद सहज ही प्राप्त हो जाता है। यह दिन केवल धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं, बल्कि आत्मिक उत्थान और सामाजिक सेवा का भी प्रतीक है।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां धार्मिक ग्रंथों, मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित हैं। इन्हें अपनाने से पहले परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए किसी योग्य आचार्य या विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका