न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बजरंगबली की कृपा से दूर होंगे जीवन के सभी कष्ट, मंगलवार को अर्पित करें ये चीजें

आज मंगलवार हैं जो कि हिंदू धर्म में संकटमोचन हनुमान को समर्पित होता हैं। मंगलवार का दिन हनुमान जी की उपासना के लिए सर्वोत्म माना जाता है। जो भी भक्त आज के दिन सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा करता हैं उसके जीवन से सभी कष्टों का नाश होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Aug 2022 8:07:47

बजरंगबली की कृपा से दूर होंगे जीवन के सभी कष्ट, मंगलवार को अर्पित करें ये चीजें

आज मंगलवार हैं जो कि हिंदू धर्म में संकटमोचन हनुमान को समर्पित होता हैं। मंगलवार का दिन हनुमान जी की उपासना के लिए सर्वोत्म माना जाता है। जो भी भक्त आज के दिन सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा करता हैं उसके जीवन से सभी कष्टों का नाश होता हैं। हनुमान जी के आशीर्वाद से दुख, कष्ट, रोग, पाप आदि नष्ट हो जाते हैं। अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए हनुमान जी को कुछ चीजें अर्पित करनी चाहिए जो उन्हें अतिप्रिय हैं जिनसे वे जल्द प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं चीजों की जानकारी देने जा रहे हैं।

चोला चढ़ाएं

हनुमान जी को चोला चढ़ाना मंगलवार के दिन अत्यंत शुभ माना गया है। मंगलवार के दिन चोला चढ़ाने से भक्तों के जीवन से धन-संपत्ति से सम्बंधित सभी परेशानियां हनुमान जी दूर करते हैं। हनुमान जी को चोला चढ़ाने से पहले स्नान करके गंगा जल से हनुमान जी की प्रतिमा को शुद्ध करें। उसके बाद देसी घी में या चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी की प्रतिमा पर लेप लगाएं। हनुमान जी को सिंदूर से लेप लगाने पर और चोला अर्पित करने से बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

रोठ

हिंदू धर्म में रोठ का अर्थ है मोटी मीठी रोटी। मंगलवार के दिन किसी भी विशेष मनोकामना की सिद्धि के लिए हनुमान जी को रोठ का भोग लगाया जाता है। बता दें कि हनुमान जी को भोग लगाने के लिए रोठ गेंहू के आटे का बनता है। इसमें दूध, घी, गुड़, दूध और इलायची आदि मिलकार बनाया जाता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord hanuman

चमेली का फूल

हर मंगलवार चमेली के तेल के साथ चमेली के फूल चढ़ाने से हनुमानजी की कृपा से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। ऐसी मान्यता है कि चमेली के फूल का हनुमान जी को अर्पण घर को धन -धान्य से भर सकता है।

तुलसी दल

अगर धन या सम्पन्नता का अभाव हो तो हनुमान जी को तुलसी की माला या तुलसी दल अर्पित करें। मंगलवार को प्रातः हनुमान जी को अर्पित करें। इसके बाद उसको प्रसाद रूप में ग्रहण करें।

केसर और भात

अगर आपके जीवन में मंगल की वजह से अशांति बनी हुई है, तो मंगलवार के दिन हनुमान जी को केसर और भात का भोग लगाएं। इससे भक्तों पर हनुमान जी की कृपा बरसेगी और ग्रह शांत होंगे। सभी कष्टों से छुटकारा मिलेगा।

ध्वज

ध्वज अर्पित करने से संपत्ति सम्बन्धी सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं। एक नारंगी रंग का तिकोना ध्वज बनायें। इसे एक बार मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में अर्पित कर दें। शीघ्र संपत्ति प्राप्ति की प्रार्थना करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord hanuman

पान का बीड़ा

किसी बड़े प्रोजेक्ट की सफलता या फिर मुश्किल कार्य की पूर्ति के लिए हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाएं। इसके बाद अपने सभी सकंट, मुश्किलों को हनुमान जी के चरणों में अर्पित कर दें।

लड्डू

संतान सम्बन्धी समस्याओं के निवारण के लिए हनुमान जी को लड्डू अर्पित करें। लड्डू, पति-पत्नी एक साथ अर्पित करें। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। एक लड्डू के दो हिस्से करके, पति-पत्नी खा लें।

इमरती या बूंदी का भोग

हनुमान जी को मंगलवार के दिन बेसन से बनाई गई बूंदी या बूंदी के लड्डुओं का भोग विशेष रूप से लगाना चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करते हैं। इसके अलावा हनुमान जी को पीली और सिन्दूरी रंग की वस्तुएं अत्यंत प्रिय हैं इसलिए इमरती का भोग लगाना भी विशेष रूप से फल दायी होता है।

लाल वस्त्र

लाल वस्त्र अर्पित करने से मुक़दमे की समस्या दूर होती है। मंगलवार को प्रातःकाल हनुमान जी को लाल वस्त्र अर्पित करें। इसके बाद संकटमोचन का पाठ करें। आपको मुक़दमे से राहत मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?