न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरतालिका तीज पर महिलाएं करें मनोकामना अनुसार उपाय, जीवन में आएगी सुख-समद्धि

इस दिन महिलाओं द्वारा मनोकामना अनुसार उपाय किए जा सकते हैं जो कि जीवन में सुख-समद्धि लाने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 08 Sep 2021 8:32:37

हरतालिका तीज पर महिलाएं करें मनोकामना अनुसार उपाय, जीवन में आएगी सुख-समद्धि

हिंदू धर्म में हर दिन कोई ना कोई व्रत-त्यौहार तो होता ही हैं, लेकिन कुछ दिन बेहद स्पेशल होते हैं। ऐसा ही एक दिन हैं कल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को जिसे हरतालिका तीज के रूप में जाना जाता हैं। यह सुहागन महिलाओ का पर्व होता हैं जो कि भगवान शिव, माता पार्वती को समर्पित होता है। ऐसे में इस दिन महिलाओं द्वारा मनोकामना अनुसार उपाय किए जा सकते हैं जो कि जीवन में सुख-समद्धि लाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए

हरितालिका तीज के दिन पति-पत्नि मिलकर शिव-पार्वती मंदिर में शुद्ध घी के 11 दीपक जलाएं। जिन घरों में पति-पत्नि के बीच तनाव चल रहा हो वे हरतालिका तीज पर्व पर केसर मिले दूध से माता पार्वती का अभिषेक करें। माना जाता है कि इससे पति-पत्नि में चल रहा तनाव दूर होकर रिश्ते में मिठास आती है। ऐसे में वैवाहिक जीवन सुखमय बीतता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,hartalika teej 2021

ससुराल में मान-सम्मान बढ़ाने के लिए

हरतालिका तीज की थाली अपनी सास को भेंट स्वरूप दें। साथ ही उनका आशीर्वाद लें। उसके बाद थाली से कुछ चीजें सास से मांगकर या चुपके से लेकर उसे देवी पार्वती को चढ़ाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस उपाय से ससुराल में मान-सम्मान बढ़ता है।

सफलता पाने के लिए

हरतालिका तीज के शुभ पर्व पर वेद पाठ के साथ कर्पूर, अगरु, केसर, कस्तूरी और कमल के जल से देवी पार्वती का अभिषेक करें। मान्यता है कि इससे सभी पापों से छुटकारा मिलता है।‌साथ ही व्यक्ति को थोड़े प्रयासों में ही सफलता व तरक्की मिलती है।

आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए

इस शुभ दिन पर माता पार्वती को शहद का भोग लगाएं। फिर उसे किसी गरीब व असहाय को दान कर दें। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं। इसके अलावा देवी पार्वती को गुड़ का भोग लगाकर उसे दान करने से पैसों की किल्लत दूर होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,hartalika teej 2021

वाहन सुख की प्राप्ति के लिए

इस शुभ दिन पर भोलेनाथ को चमेली के फूल चढ़ाएं। मान्यता है कि इससे जीवन में वाहन सुख की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही आंकड़े के फूलों से शिव जी की पूजा करने से जगत के पालनहार भगवान विष्णु की भी कृपा मिलती है।

धन प्राप्ति के लिए

हरितालिका तीज का पर्व भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसे में इस शुभ तिथि पर भोलेनाथ को चावल अर्पित करना शुभ माना जाता है। मान्यता है इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

पापों से मुक्ति पाने के लिए

इस दिन भगवान शिव को तिल चढ़ाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे समस्त पापों का नाश हो जाता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका