न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सावन में क्यों करते हैं भोलेनाथ का जलाभिषेक, जानें इससे जुड़ी आस्था और वैज्ञानिक वजहें भी

सावन में भगवान शिव का जलाभिषेक क्यों किया जाता है? जानिए इसके पीछे छिपी पौराणिक कथा, भोलेनाथ की नीलकंठ स्वरूप की कहानी और कौन-सी चीजें शिवलिंग पर चढ़ाना शुभ या वर्जित मानी जाती हैं। सावन में शिव की पूजा का महत्व भी समझें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Jul 2025 2:34:08

सावन में क्यों करते हैं भोलेनाथ का जलाभिषेक, जानें इससे जुड़ी आस्था और वैज्ञानिक वजहें भी

सावन का महीना आते ही हर शिवालय गूंज उठता है "हर-हर महादेव" के जयघोष से। भक्तों की भीड़ मंदिरों में उमड़ पड़ती है और जलाभिषेक की परंपरा पूरे भक्ति भाव के साथ निभाई जाती है। लेकिन क्या कभी आपने इस परंपरा के पीछे की वजह जानने की कोशिश की है? इसमें सिर्फ श्रद्धा ही नहीं, बल्कि एक गहराई से जुड़ा पौराणिक प्रसंग भी है, जो हमें भगवान शिव की त्याग भावना और हमारी संस्कृति की समृद्ध परंपरा को याद दिलाता है।

दरअसल, दे‌वशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरुआत होती है। इस दिन भगवान विष्णु पाताल लोक में विश्राम करने चले जाते हैं और अगले चार महीनों तक योग निद्रा में रहते हैं। इस अवधि में सृष्टि का संचालन शिवजी अपने हाथों में ले लेते हैं। सावन का महीना इन्हीं चार महीनों में आता है और इसे बेहद पावन माना गया है। इस दौरान भक्तजन भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ करते हैं।

अब बात करें इसके पौराणिक कारण की—जब समुद्र मंथन हुआ, तो उसमें से अमृत के साथ-साथ एक खतरनाक विष 'हलाहल' भी निकला। वह विष इतना तीव्र था कि उससे पूरी सृष्टि के नष्ट होने का खतरा उत्पन्न हो गया। ऐसे समय में, सृष्टि की रक्षा के लिए भगवान शिव ने विष को अपने कंठ में धारण कर लिया। इस कारण उनका गला नीला पड़ गया और उन्हें "नीलकंठ" कहा जाने लगा। लेकिन उस विष की ज्वाला इतनी तीव्र थी कि शिवजी को असहनीय पीड़ा होने लगी। उनकी यही पीड़ा शांत करने के लिए, उनके भक्त तब से लेकर आज तक जल, दूध, शहद और गंगाजल से उनका अभिषेक करते आ रहे हैं, ताकि उन्हें शीतलता प्रदान की जा सके।

भक्तों की यह भावना आज भी उतनी ही प्रबल है। मान्यता है कि सावन में भोलेबाबा का जलाभिषेक करने से वो न सिर्फ प्रसन्न होते हैं बल्कि अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण करते हैं।

शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए:

श्रद्धा के साथ अर्पित की गई वस्तुएं जब नियमों के अनुसार होती हैं, तो उसका प्रभाव और भी गहरा होता है। शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, भांग, चंदन, अक्षत, धतूरा, दही, शहद, घी और सफेद फूल चढ़ाना अत्यंत शुभ और पुण्यदायक माना गया है। ये सभी चीजें भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय हैं और जीवन में सुख, शांति व समृद्धि लाने वाली मानी जाती हैं।

शिवलिंग पर क्या नहीं चढ़ाना चाहिए:

जैसे कुछ चीजें शिवजी को बेहद प्रिय हैं, वैसे ही कुछ वस्तुएं ऐसी भी हैं जिन्हें अर्पित करना वर्जित माना गया है। शिवलिंग पर तुलसी के पत्ते, केतकी का फूल, शंख से जल, चमेली और लाल फूल, कटे-फटे बेलपत्र नहीं चढ़ाने चाहिए। तुलसी और शंख भगवान विष्णु को अर्पित किए जाते हैं, इसलिए इन्हें शिवलिंग पर चढ़ाना वर्जित है। साथ ही केतकी के फूल को शापित माना गया है, इसलिए इसका प्रयोग भी निषिद्ध है।

इसलिए, जब भी आप सावन में शिवलिंग पर अभिषेक करें तो पूरी श्रद्धा के साथ सही नियमों का पालन करते हुए जल, दूध और पवित्र गंगाजल से भोलेनाथ को अर्पण करें—क्योंकि आपकी भावना ही उन्हें सबसे प्रिय है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर