न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सपने में दिखे ये सफ़ेद जानवर तो समझें होने वाली हैं सौभाग्य की प्राप्ति

आज इस कड़ी में हम स्वप्न में ये सफेद जीव दिखने की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें बहुत शुभ माना जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 27 Aug 2021 7:36:19

सपने में दिखे ये सफ़ेद जानवर तो समझें होने वाली हैं सौभाग्य की प्राप्ति

रात को सोने के दौरान सपने आना आम बात हैं जो कि किसी भी प्रकार के हो सकते हैं। लेकिन स्वप्नशास्त्र के अनुसार सोते समय देखे गए इन सपनों का बहुत महत्व होता हैं और इनका सीधा संबंध आपके जीवन से जुड़ा होता हैं। सपने में जानवर भी दिखाई देते हैं जिनमे से कुछ संकट की ओर इशारा करते हैं तो कुछ सौभाग्य की ओर। आज इस कड़ी में हम स्वप्न में ये सफेद जीव दिखने की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें बहुत शुभ माना जाता हैं। बहुत कम लोगों को ही स्वप्न में ये सफेद जीव नजर आते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

astrology tips,astrology tips in hindi,white animal dreams

सपने में सफेद मोर देखना

मोर को हिंदू धर्म में खुशी और संपन्नता का प्रतीक माना गया है। मोर पर बैठे हुए शनि देव का दिखना खूब धन और संपन्नता मिलने का संकेत कहा गया है। वहीं यदि सपने में आपको सफेद मोर दिख जाए तो इसका मतलब है कि अपने जीवन में कोई बड़ी उपलब्धि आप हासिल करने वाले हैं। आपके प्रयासों का अच्छा फल भी आपको प्राप्त हो सकता है।

सपने में सफेद शेर देखना

सपने में सफेद शेर का दिखना अत्यंत शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि जिन भी जातकों को अपने सपने में सफेद शेर दिखता है उन्हें करियर क्षेत्र में तरक्की मिलती है और साथ ही पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भी ऐसे लोगों को सफलता प्राप्त होती है। जीवन में आ रही हर चुनौती का ऐसे लोग अपने आत्मबल से हल निकाल लेते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,white animal dreams

सफेद नाग

सपने में नाग को देखना वैसे ही कई विद्वानों द्वारा शुभ माना जाता है। लेकिन यदि आप सफेद रंग के नाग को अपने सपने में देखते हैं तो समझ जाइए कि आपकी किस्मत जल्द ही खुलने वाली है और आपको अपने पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होने वाला है। इसके साथ ही कुछ लोग इसे भगवान शिव की कृपा के रूप में भी मानते हैं।

सपने में सफेद हाथी देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सफेद हाथी देखना बहुत शुभ माना जाता है। सफेद हाथी देवराज इंद्र का वाहन ऐरावत है और ऐसा माना जाता है कि सपने में सफेद हाथी को देखना यह दर्शाता है कि व्यक्ति का राजयोग शुरू होने वाला है। जिन लोगों को भी सपने में सफेद हाथी दिखता है उनके जीवन में अचानक से अच्छे बदलाव आने लगते हैं, साथ ही ऐसे लोगों को धन-धान्य और सुख समृद्धि की प्राप्ति भी होती है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?