न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Navratri 2021 : हर दिन की जाती हैं देवी के विभिन्न स्वरुप की पूजा, जानें किसे-कौनसा फूल चढ़ाना शुभ

पूजा के दौरान फूलों को भी शामिल किया जाता हैं जो विशेष महत्व रखते हैं। मातारानी के नौ रूपों को अलग-अलग फूल चढ़ाए जाते हैं जो की अधिक फलदायी साबित होते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Oct 2021 9:02:00

Navratri 2021 : हर दिन की जाती हैं देवी के विभिन्न स्वरुप की पूजा, जानें किसे-कौनसा फूल चढ़ाना शुभ

आज से नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका हैं और हर दिन देवी दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाएगी और भोग लगाया जाएगा। पूजा के दौरान फूलों को भी शामिल किया जाता हैं जो विशेष महत्व रखते हैं। मातारानी के नौ रूपों को अलग-अलग फूल चढ़ाए जाते हैं जो की अधिक फलदायी साबित होते हैं। इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि, खुशहाली व शांति का वास होता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि मातारानी के किस स्वरुप को कौनसा फूल चढ़ाना चाहिए।

नवरात्रि पहला दिन

नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा होती है। देवी मां को सफेद कनेर और गुड़हल के लाल फूल अतिप्रिय है। इसलिए नवरात्रि के पहले दिन देवी मां को ये फूल चढ़ाएं।

नवरात्रि दूसरे दिन

नवरात्रि के दूसरे दिन देवी मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा होती है। मां ब्रह्मचारिणी को गुलदाउदी और वटवृक्ष के फूल बेहद पसंद हैं। इसलिए आप भी देवी मां की कृपा पाने के लिए उनके चरणों में इन फूलों को चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri special,navratri 2021

नवरात्रि तीसरे दिन

नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित होता है।‌‌ देवी दुर्गा के इस स्वरूप को कमल व शंखपुष्पी फूल बेहद प्यार है। इसलिए उन्हें इस नवरात्रि ये फूल जरूर चढ़ाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सफलता के रास्ते खुलते ही।

नवरात्रि चौथा दिन

नवरात्रि के चौथे दिन देवी मां के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा होती है। कुष्मांडा देवी माता को पीले रंग व चमेली के फूल अतिप्रिय है। मान्यता है कि ये फूल देवी मां को चढ़ाने से अच्छी सेहत का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसलिए माता रानी की कृपा पाने के लिए उन्हें ये फूल चढ़ाएं।

नवरात्रि पांचवां दिन

नवरात्रि का पांचवा़ं दिन मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप को समर्पित होता है।‌‌ देवी मां के इस रूप को पीले रंग के फूल काफी पसंद हैं। उन्हें पीले फूल अर्पित करने से सुख-संपन्नता का आशीर्वाद मिलता है।

नवरात्रि छठवां दिन

नवरात्रि के छठे दिन दुर्गा माता के कात्यायनी रूप की पूजा होती है। देवी मां के इस स्वरूप को गेंदे और बेर के पेड़ का फूल अतिप्रिय है। इसलिए नवरात्रि में मां का आशीर्वाद प्राप्त के लिए उन्हें ये फूल जरूर चढ़ाएं।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri special,navratri 2021

नवरात्रि सातवां दिन

नवरात्रि का सातवां दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप को समर्पित होता है। देवी कात्यायनी को नीले रंग का कृष्ण कमल अतिप्रिय है। ऐसे में आप देवी मां आशीर्वाद पाने के लिए उन्हें यह फूल जरूर चढ़ाएं। अगर ये फूल न मिले तो देवी मां कृपा पाने के लिए उन्हें कोई नीला फूल अर्पित करें।

नवरात्रि आठवां दिन

नवरात्रि के पावन दिनों में आठवां नवरात्रा मां के महागौरी स्वरूप की पूजा होती है। देवी दुर्गा के इस रूप को मोगरे के फूल अतिप्रिय है। इसलिए आप घर-परिवार पर माता रानी की कृपा पाने के लिए उन्हें मोगरे के फूल चढ़ाएं।

नवरात्रि नौवां दिन

नवरात्रि का नौवां दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप को समर्पित होता है। देवी मां को गुड़हल व चंपा के फूल अतिप्रिय है। इसलिए आप मां को प्रसन्न करने के लिए उन्हें ये फूल चढ़ाएं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?