न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चाहते हैं बनी रहे गणपति जी की आप पर कृपा, बुधवार के दिन करें ये उपाय

अगर आप शारीरिक, आर्थिक या मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं तो बुधवार के दिन कुछ उपाय आजमा सकते हैं जिससे गणपति जी की कृपा प्राप्त होगी और सभी कष्ट दूर होंगे। हम आपको यहां बुधवार के दिन किए जाने वाले उन्हीं कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो गणपति जी को प्रसन्न करने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Nov 2022 8:06:06

चाहते हैं बनी रहे गणपति जी की आप पर कृपा, बुधवार के दिन करें ये उपाय

आज बुधवार हैं जो कि प्रथम पूजनीय भगवान गणेश का दिन हैं। इस दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाए तो वह काम निर्विघ्न संपूर्ण होता है। भगवान गणेश की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। जिन लोगों पर गणेश जी की कृपा होती है, उनके जीवन में सुख, सौभाग्य, धन, संपत्ति आदि में वृद्धि होती है। अगर आप शारीरिक, आर्थिक या मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं तो बुधवार के दिन कुछ उपाय आजमा सकते हैं जिससे गणपति जी की कृपा प्राप्त होगी और सभी कष्ट दूर होंगे। हम आपको यहां बुधवार के दिन किए जाने वाले उन्हीं कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो गणपति जी को प्रसन्न करने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

astrology tips,astrology tips in hindi,wednesday remedies,lord ganesha

गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें

भगवान गणेश बुद्धि के दाता हैं और शुभकर्ता हैं। गणपति को हरे रंग की दूब बहुत पसंद है। यदि आपके जीवन में कुछ भी शुभ नहीं हो पा रहा है तो बुधवार के दिन गणेश जी को हरी दूब या दूर्वा जरूर चढ़ाएं। इससे आपका बुध प्रबल होगा और खुशियां दरवाजे पर आने लगेंगी। हर बुधवार को 21 दूर्वा चढ़ाने से परिणाम अच्छे मिलते हैं।

भगवान गणेश को सिंदूर लगाएं

भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए उन्हें सिंदूर भी लगाएं। सिंदूर लगाने से गणपित भगवान प्रसन्न होते हैं। भगवान गणेश को सिंदूर लगाने के बाद अपने माथे में भी सिंदूर लगा लें। भगवान गणेश को सिंदूर लगाने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। आप रोजाना भी भगवान गणेश को सिंदूर लगा सकते हैं।

गाय को घास खिलाएं

बुधवार के दिन गाय को घास खिलाएं। अगर संभव हो तो साल या महीने के किसी एक बुधवार को अपने वजन के बराबर घास या चारा खरीदें और इसे किसी गौशाला में दान कर दें। इसके अलावा बुधवार के दिन गणपति को सिंदूर जरूर चढ़ाएं।

astrology tips,astrology tips in hindi,wednesday remedies,lord ganesha

मोदक का प्रसाद

भगवान गणेश को मोदक यानि लड्डू अतिप्रिय हैं और इसलिए उनकी पूजा में मोदक का प्रसाद अवश्य रखा जाता है। यदि आप जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो बुधवार को भगवान गणेश की पूजा के दौरान उन्हें लड्डू का भोग जरूर लगाएं ऐसा करने से भगवान शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

कोडियों का उपाय

बुधवार के दिन 7 साबुत कौड़ियां लें। कौड़ियां बाजार में पूजन सामग्री की दुकानों पर आसानी से मिल जाती हैं। इसके साथ ही एक मुट्ठी हरे खड़े मूंग लें और दोनों को एक हरे कपड़े में बांधकर चुपचाप किसी मंदिर की सीढ़ियों पर रख आएं। लेकिन ध्यान रखें कि इस संबंध में किसी को कुछ न बताएं और पूरी आस्था रखें। यह उपाय आपको आर्थि‍क लाभ के साथ उन्नति भी देगा।

श्री गणेश बीज मंत्र का जाप

श्री गणेश बीज मंत्र ॐ गं गणपतये नमः, गणेश जी के इस मंत्र का जाप करने से बुद्धि विकसित होती है और ज्ञान की प्राप्ति होती है।शिक्षा में सफलता की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को बुधवार के दिन या नित्यप्रति भी इस मंत्र का जितना संभव हो सके जप अवश्य करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?