न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बुधवार के दिन इन उपायों से गणपति बप्पा को करें खुश, बनेंगे सभी बिगड़े काम

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें बुधवार के दिन किया जाता हैं और अपनी परेशानियों का निवारण किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 16 Jun 2021 7:42:06

बुधवार के दिन इन उपायों से गणपति बप्पा को करें खुश, बनेंगे सभी बिगड़े काम

आज बुधवार का दिन हैं जो कि प्रथम पूज्‍य गणपत‍ि बप्‍पा को समर्पित होता हैं। आज के दिन बप्पा का पूजन-वंदन कर उनका आशीर्वाद पाते हुए जीवन की परेशानियों का अंत किया जा सकता हैं। गणेश जी का दिन बुधवार ज्योतिष में भी बहुत महत्व रखता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें बुधवार के दिन किया जाता हैं और अपनी परेशानियों का निवारण किया जा सकता हैं। बप्पा की कृपा से उनके भक्तों के सभी बिगड़े काम बनते हैं। तो आइये जाने हैं बुधवार को किए जाने वाले इन उपायों के बारे में।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord ganesha,wednesday remedies

बुधवार को जरूर चढ़ाएं ये व‍िशेष फूल

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार बुधवार के द‍िन बप्‍पा को अर्क के फूल चढ़ाने चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि इससे जीवन में व्‍याप्‍त धन संबंधी समस्‍याएं धीरे-धीरे खत्‍म होने लगती है। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि ग‍िनकर केवल 8 फूल ही चढ़ाएं। यह प्रक्रिया न‍ियम‍ित रूप से प्रत्‍येक बुधवार को करें।

इन चीजों का बुधवार को करें दान

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार अगर आपके काम बनते-बनते ब‍िगड़ जाते हों तो गणपत‍ि बप्‍पा की पूजा करें। इसके अलावा बुधवार को हरे मूंग की दाल, अमरूद और तांबे की वस्‍तुएं दान करें। क‍िन्‍नरों को दान करें। इसके बाद उनसे आशीर्वाद में कुछ पैसे लें। लेकिन ध्‍यान रखें क‍ि वह आपके द‍िए हुए पैसे न हो। इसके बाद उन पैसों की व‍िध‍िवत पूजा-अर्चना करके उन्‍हें हरे रंग के कपड़ों में बांधकर अपनी त‍िजोरी में रख दें। मान्‍यता है क‍ि इससे जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord ganesha,wednesday remedies

बुध ग्रह कमजोर हो तो करें यह उपाय

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार कई बार बुध ग्रह दोष के चलते भी जातकों को कई तरह की समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है। लेक‍िन बुधवार के द‍िन अगर यहां बताया गया उपाय कर लें तो बुध ग्रह दोष दूर हो जाता है। बुधवार को एक तांबे का एक बर्तन लें उसमें पानी भरकर रात भर के ल‍िए रख दें। इसके बाद सुबह उठते ही उस पानी को पी लें। मान्‍यता है क‍ि ऐसा 11 गुरुवार तक न‍ियम‍ित रूप से क‍िया जाए तो बुध ग्रह दोष दूर होता है।

ये उपाय दूर करेंगे आपकी सारी परेशानी

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार बप्‍पा को हरा रंग अत्‍यंत पसंद है इसल‍िए बुधवार के द‍िन हरे रंग के वस्‍त्र धारण करने चाह‍िए। अगर इस रंग का वस्‍त्र न हो तो हरे रंग का रूमाल लें और अगर कहीं बाहर जा रहे हों तो उसे अपने साथ लेकर ही जाएं। इसके अलावा बुधवार के द‍िन अगर आप कोई इंटरव्‍यू या फ‍िर परीक्षा देने जा रहे हों तो अपने सौंफ खाकर ही घर से न‍िकलें। मान्‍यता है क‍ि ये दोनों उपाय जीवन में सफलता के मार्ग खोलते हैं और परेशान‍ियां दूर करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका