न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यहां जानें कौनसी राशि के लिए शुभ रहेगा कौनसा धातु, शारीरिक और आर्थिक परेशानियां होगी दूर

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौनसी राशि के लिए कौनसा धातु शुभ रहेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 24 Apr 2021 8:44:25

यहां जानें कौनसी राशि के लिए शुभ रहेगा कौनसा धातु, शारीरिक और आर्थिक परेशानियां होगी दूर

ज्योतिष में राशियों का बड़ा महत्व माना जाता हैं जो कि कुंडली में ग्रहों की स्थिति से जुड़ी होती हैं। ग्रहों का असर राशियों पर पड़ता हैं और आपका आने वाला समय निर्धारित होता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर राशि का संबंध एक विशेष तत्व से भी होता हैं जिसे धारण किया जाए तो यह शुभकारी साबित होता हैं। तत्वों को धारण कर शारीरिक और आर्थिक परेशानियों को आसानी से दूर किया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौनसी राशि के लिए कौनसा धातु शुभ रहेगा।

मेष राशि के लिए धातु

मेष राशि के जातकों के लिए सोना या तांबा पहनना शुभ माना जाता है। यह दोनों धातु आपको फायदा पहुंचा सकती हैं। मेष राशि के लोगों को इस धातु को मंगलवार के दिन पहनना चाहिए।

वृषभ राशि के लिए धातु

वृषभ राशि वालों के लिए चांदी बहुत शुभ फलदायी होती है। वृषभ राशि के लोगों को यह धातु शुक्रवार के दिन पहननी चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,metal according to zodiac

मिथुन राशि के लिए धातु

मिथुन राशि के जातकों के लिए कांसा शुभ माना जाता है। इससे इन्हें शुभ फल प्राप्त होते हैं। बुधवार के दिन मिथुन राशि वाले इस धातु को धारण कर सकते हैं।

कर्क राशि के लिए धातु

चंद्र ग्रह के स्वामित्व वाली कर्क राशि वालों को चांदी की अंगूठी या छल्ला धारण करना चाहिए। चूंकि सोमवार को चंद्र ग्रह का वार कहा जाता है इसलिए इसी दिन यह छल्ला धारण किया जाना चाहिए।

सिंह राशि के लिए धातु

सिंह राशि वालों के लिए तांबा और सोना धारण करना शुभ होता है। सिंह राशि वालों को रविवार के दिन इनमें से कोई धातु पहननी चाहिए।

कन्‍या राशि के लिए धातु

कन्या राशि वालों के लिए चांदी और सोना शुभ धातुएं हैं। इस राशि वाले यदि इन दोनों धातुओं को समान मात्रा में मिलाकर अंगूठी या कोई छल्ला बनाएं और उसे पहनें तो शुभ होता है।

तुला राशि के लिए धातु

तुला राशि के जातकों के लिए चांदी धातु शुभ मानी जाती है। इन्हें शुक्रवार के दिन यह धातु धारण करनी चाहिए। चांदी के धारण करने से आपका दिमाग ठंडा रहता है और आपको मानसिक रूप से सुकून प्राप्‍त होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,metal according to zodiac

वृश्चिक राशि के लिए धातु

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए चांदी और तांबा धातु अत्यंत फलदायी साबित होती हैं। मंगलवार के दिन इन्हें इन धातुओं में से किसी एक को धारण करना चाहिए। चांदी में आप चाहें तो सच्‍चे मोती की अंगूठी बनवाकर भी धारण कर सकते हैं।

धनु राशि के लिए धातु

धनु राशि के जातकों के लिए पीतल और सोना शुभ माना जाता है। इन्हें पहनकर इनकी जीवन में सकारात्मकता आती है। ऐसा माना जाता है कि धनु राशि वाले बिजनस में काफी सफल होते हैं। इस राशि के लोगों को गुरुवार के दिन स्वर्ण दान करने से भी लाभ प्राप्‍त होता है।

मकर राशि के लिए धातु

मकर राशि के लोगों को अष्टधातु से बनी अंगूठी या छल्ला धारण करना चाहिए। इसे शनिवार के दिन धारण शुभ माना जाता है। आपके राशि स्‍वामी शनि होने की वजह से आपके लिए लोहा भी शुभ माना जाता है। आप चाहें तो मध्‍यमा उंगली में लोहे का छल्‍ला भी पहन सकते हैं।

कुंभ राशि के लिए धातु

मकर की ही तरह कुंभ भी शनि की राशि है इसलिए इस राशि के जातकों को भी अष्टधातु ही धारण करनी चाहिए। आपको शनिवार के दिन सरसों के तेल में लोहे का छल्‍ला डालकर दान करना चाहिए।

मीन राशि के लिए धातु

मीन राशि के जातकों के लिए सोना सबसे अच्छी धातु है। इसे बृहस्पतिवार के दिन इन्हें पहनना चाहिए। गुरुजनों और माता-पिता को भी आप स्‍वर्ण दान करके उनका आशीर्वाद प्राप्‍त कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क