न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज हैं सर्वपितृ अमावस्या, श्राद्ध के अलावा करें ये 5 उपाय, संवरेगी आपकी जिंदगी

हम आपको आज किए जाने वाले कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो जीवन में सुख समृद्धि बढ़ने के साथ ही आपकी सभी समस्‍याएं दूर करने अक काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 06 Oct 2021 7:41:35

आज हैं सर्वपितृ अमावस्या, श्राद्ध के अलावा करें ये 5 उपाय, संवरेगी आपकी जिंदगी

आज पितृपक्ष का आखिरी दिन हैं जिसे सर्वपितृ अमावस्या के तौर पर जाना जाता हैं। यह दिन श्राद्ध कर्म के लिए श्रेष्ठ माना जाता हैं जब पितरों की आत्मा की संतृप्ति के लिए पारण करते हुए पितरों को भोग लगाया जाता हैं और उन्हें प्रसन्न करते हुए जीवन में खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता हैं। लेकिन इसी के साथ हम आपको आज किए जाने वाले कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो जीवन में सुख समृद्धि बढ़ने के साथ ही आपकी सभी समस्‍याएं दूर करने अक काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

सूर्य का उपाय

अमावस्‍या के दिन सुबह स्‍नान करने के बाद सबसे पहले सूर्य को लाल पुष्‍प और लाल चंदन मिलाकर जल चढ़ाएं। उसके बाद बिना अन्‍न जल ग्रहण किए आटे की गोलियां बनाएं और पास में किसी तालाब या जल स्रोत के पास जाकर मछलियों को खिलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से न सिर्फ आपके जीवन से परेशानियां दूर होती हैं बल्कि आपको सुख समृद्धि का आशीर्वाद भी प्राप्‍त होता है।

astrology tips,astrology tips in hind,pitra amawasya

काली चींटियों का उपाय

काली चींटियों को शक्‍कर मिला हुआ आटा खिलाने से आपको पितृ अमावस्‍या पर विशेष लाभ प्राप्‍त होता है। मान्‍यता है कि ऐसा करने से पितृगण हमारी सभी गलतियों को माफ करते हैं। ऐसा करने से हमारे पापों का नाश होता है और पुण्‍य प्राप्‍त होते हैं। मान्‍यता है कि ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूर्ण होती है।

मीठे चावल के उपाय

ऐसी मान्‍यता है कि पितरों के निमित्‍त मीठी वस्‍तुओं का दान करने से आपको उनका आशीर्वाद प्राप्‍त होता है। पितर अमावस्‍या के दिन अपने हाथ से मीठे चावल पकाकर मंदिर में ले जाएं और वहां पर निर्धन लोगों को खिलाएं। आपको ऐसा करता देख पितृ प्रसन्‍न होंगे और आपको सदा सुखी रहने का आशीर्वाद प्राप्‍त होगा।

astrology tips,astrology tips in hind,pitra amawasya

नींबू का उपाय

सर्व पितृ अमावस्‍या के दिन घर पर एक बड़ा नींबू पूरे दिन रखें और फिर शाम के वक्‍त सूर्यास्‍त के समय इस नींबू को अपने ऊपर से 4 बार उबारकर इसे 4 टुकड़ों में काटकर किसी चौराहे पर फेंक दें। मान्‍यता है कि पितृ अमावस्‍या के दिन इस कार्य को करने से आपके किसी भी काम में आ रही बाधा दूर होगी और बुरी नजर से आपका बचाव होगा।

काल सर्प दोष का उपाय

पितृ अमावस्‍या पर काल सर्प दोष को दूर करने के लिए आप इस उपाय को आजमा सकते हैं। आपको करना यह है कि पितृ अमावस्‍या पर चांदी के छोटे से नाग और नागिन को लेकर आएं और उसकी पूजा करें। पूजा करने के बाद इनका माथे से स्‍पर्श करके इनको बहते जल में प्रवाहित कर दें। माना जाता है कि पितृ अमावस्‍या पर इस उपाय को करने से आपकी कुंडली से काल सर्पदोष दूर हो जाएगा।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?