न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री व्रत आज, जानें महत्त्व, उपाय और मंत्र

वट सावित्री व्रत 2025 को आज यानी 26 मई को मनाया जा रहा है। यह पर्व हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या को मनाया जाता है और हिंदू धर्म में विवाहित स्त्रियों के लिए यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण व्रत माना गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 26 May 2025 10:41:03

Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री व्रत आज, जानें महत्त्व, उपाय और मंत्र

वट सावित्री व्रत 2025 को आज यानी 26 मई को मनाया जा रहा है। यह पर्व हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या को मनाया जाता है और हिंदू धर्म में विवाहित स्त्रियों के लिए यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण व्रत माना गया है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं।

इस व्रत से जुड़ी सत्यवान-सावित्री की कथा प्रसिद्ध है। मान्यता है कि सावित्री ने अपने दृढ़ संकल्प, श्रद्धा और प्रेम के बल पर यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस ले लिए थे। तभी से यह पर्व पति-पत्नी के अटूट बंधन और सौभाग्य की कामना का प्रतीक बन गया।

वट सावित्री व्रत के शुभ उपाय

इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से सौभाग्य, सुख और पारिवारिक समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है:

1. वट वृक्ष की पूजा में ये चीजें चढ़ाएं

पूजन के समय भिगोया हुआ काला चना, गेहूं, केले, मौसमी फल और लाल रंग का कपड़ा वट वृक्ष को अर्पित करें। इससे घर में सुख-शांति और धन-धान्य बना रहता है।

2. वट वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं

सवेरे पूजा के समय या सूर्यास्त के बाद वट वृक्ष के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाएं। यह देवी-देवताओं की कृपा पाने का सरल और प्रभावशाली उपाय माना गया है।

3. सुहाग सामग्री का वितरण करें

पूजा के पश्चात अन्य विवाहित स्त्रियों को मेहंदी, लाल चूड़ियां, सिंदूर और कुमकुम भेंट करें। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है और वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहता है।

4. लाल पुष्प अर्पित करें

वट वृक्ष को लाल गुड़हल और लाल गुलाब के फूल अर्पित करना अत्यंत शुभ माना गया है। यह उपाय करने से दांपत्य जीवन में तनाव दूर होता है और रिश्ते मजबूत होते हैं।

वट सावित्री व्रत में पढ़े जाने वाले शुभ मंत्र

1. अवैधव्यं च सौभाग्यं देहि त्वं मम सुव्रते।
पुत्रं पौत्रंश्च सौख्यं च गृहणाय नमोस्तुते।।

2. यथा शाखप्रशाखाभिर्वृद्धोसि त्वं महितले।
तथा पुत्रैश्च पौत्रैश्च सम्पूर्णं कुरु मा सदा।।

डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पंचांग आधारित जानकारी पर आधारित है। किसी विशेष निर्णय या अनुष्ठान से पहले योग्य पंडित या ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन