न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन वास्तु टिप्स को अपनाकर सफलता की ओर ले जाएं अपना व्यापार, जानें और आजमाए

आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं व्यापार की सफलता के लिए वास्तु टिप्स की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 19 Mar 2022 7:27:15

इन वास्तु टिप्स को अपनाकर सफलता की ओर ले जाएं अपना व्यापार, जानें और आजमाए

जब भी कभी वास्तु की बात की जाती हैं तो लोगो के मन में ख्याल आता हैं कि यह घर से जुड़ा होता हैं और इससे जुड़े नियम भी घर में ही लगते हैं। जबकि ऐसा नहीं हैं घर के साथ वास्तु कई अन्य जगहों पर भी लागू होता हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं व्यापार की सफलता के लिए वास्तु टिप्स की। देखा जाता हैं कि कई बार काफी मेहनत के बावजूद व्यापार बिल्कुल ठप पड़ जाता है और आप जितनी मेहनत करते हैं उतना मुनाफा नहीं कमा पाते। ऐसे में आपको घर के साथ अपने ऑफिस की दिशा स्थान का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। यदि आप अपने व्यवसाय को कामयाब बनाना चाहते हैं तो वास्तु के इन उपायों को जरूर आज़माएं।

घर की उत्तर दिशा को बनाएं दोष मुक्त

वास्तु शास्त्र के अनुसार, धन के देवता कुबेर का स्थान उत्तर दिशा में होता है। यदि घर की उत्तर दिशा में दोष है तो ऐसे में मनुष्य की बुद्धि ठीक से काम नहीं करती और वह समय पर फैसले लेने में असहज महसूस करता है। ऐसी स्थिति में मनुष्य की आर्थिक उन्नति में भी बाधाएं आती हैं। इसलिए उत्तर दिशा को दोष मुक्त रखना चाहिए, ताकि व्यापार में उन्नति हो सके। वास्तु के मुताबिक उत्तर दिशा की दीवार पर हरे रंग के तोते की तस्वीर अवश्य लगाए। हरा रंग बुध का रंग होता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,success in business

लॉफिंग बुद्धा

वैसे लॉफिंग बुद्धा घर के लिए बहुत शुभ माना जाता है और अगर ऑफिस के लिए इसकी बात की जाए, तो बता दें कि इससे वहां भी पॉजिटिविटी भरा माहौल देखने को मिलता है। कहते हैं कि इससे भाग्य में वृद्धि देखने को भी मिलती है। इतना ही नहीं आप चाहे तो ऑफिस में सोने के सिक्कों से बना जहाज भी स्थापित कर सकते हैं। इससे कोरोबार में आर्थिक मजबूती आ सकती है और आय के अन्य साधन भी शुरू हो सकते हैं।

व्यापार वृद्धि यंत्र की पूजा

हिंदू धर्म में पूजन में यंत्रों का विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं यंत्रों की पूजा करने से सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इनका पूजन करने से आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। यदि आप व्यापार में सफलता पाना चाहते हैं तो आप व्यापार वृद्धि यंत्र का पूजन कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, शुभ महुर्त देखकर इसकी स्थापना करें। रोजाना इसकी पूजा करने से व्यापार में बढ़ोतरी होगी।

बांस का पौधा

ये जितना घर के लिए अच्छा माना जाता है, इसे ऑफिस के लिए भी उतना ही फायदेमंद माना जाता है। वास्तु के मुताबिक ऑफिस में टेबल पर बांस का पौधा रखने से कारोबार में उन्नति के आसार बनते हैं। इसे रखना आपके लिए शुभ भी साबित होगा। खास बात है कि रखने के बाद इसे संभालने के लिए भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती।

श्वेतार्क गणपति की करें स्थापना

इसके अलावा व्यापार स्थल पर किसी भी प्रकार की समस्या हो, तो वहां श्वेतार्क गणपति और एकाक्षी श्री फल की स्थापना करें और फिर नियम से धूप, दीप आदि से पूजा करें और सप्ताह में एक बार मिठाई का भोग लगाकर प्रसाद अधिक से अधिक लोगों में बांटे।

vastu tips,vastu tips in hindi,success in business

क्रिस्टल ट्री

कहते हैं कि अगर ऑफिस में क्रिस्टल ट्री को रखा जाए तो कारोबारी के रुके हुए काम भी शुरू हो जाते हैं। मान्यता है कि क्रिस्टल ट्री से कारोबार को गति देने में मदद मिलती है। इसलिए अगर आप भी कारोबार में रुके हुए कामों का सामना कर रहे हैं, तो आज ही ऑफिस में क्रिस्टल ट्री को लाकर रख दें।

अपने व्यापार के अनुसार बेडरूम में लगाए ये चित्र

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यदि आप खाद्य पदार्थ से जुड़े व्यापार करते हैं तो अपने बेडरूम में गाय की मूर्ति रखें। यदि आप इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से जुड़ा व्यापार करते हैं तो व्यापार वृद्धि के लिए अपने कमरे में क्रिस्टल लगाएं। जो व्यक्ति दवाईयों से जुड़ा काम करते हैं वह अपने कमरे में सूर्य नारायण की तस्वीर लगाएं।

पांचजन्य शंख

व्यवसाय में सफलता पाने के लिए आप अपने दुकान या फैक्ट्री में पांचजन्य शंख भी स्थापित कर सकते हैं। शंख को माता लक्ष्मी का भाई मानते हैं क्योंकि दोनों की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी। शंख की पूजा से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। और इससे आपको व्यवसाय में सफलता हासिल हो सकती है।

ऑफिस में रखें कछुआ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस में धातु से बना कछुआ रखना भी फायदेमंद रहता है। कछुआ ऑफिस में रखने से व्यापार में धन लाभ होने के साथ सफलताएं भी मिलने लगती हैं। साथ ही रुके हुए काम भी जल्दी पूरे होने लगते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?