न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वास्तु के ये उपाय चमकाएंगे आपकी किस्मत, करेंगे दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने का काम

आज हम आपको ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने भाग्य को कुछ हद तक मजबूत बना सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 23 Aug 2022 07:50:00

वास्तु के ये उपाय चमकाएंगे आपकी किस्मत, करेंगे दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने का काम

ऐसा कई बार होता है कि लाख कोशिशों के बावजूद हमारे जीवन में कुछ न कुछ परेशानियां लगी ही रहती हैं। कड़ी मेहनत के बावजूद वह परिणाम नहीं मिल पाता हैं जिसकी चाहत होती हैं। ऐसा कई बार हमारे ग्रहों की स्थिति के कारण भी होता हैं जिसमें दुर्भाग्य की स्थिति बनी हुई होती हैं। सफलता पाने के लिए मेहनत के साथ-साथ किस्मत का होना भी जरूरी हैं। ऐसे में आपकी मदद कर सकते हैं वास्तु के कुछ उपाय जो दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने का काम करते हैं और किस्मत चमकाते हुए आपका अच्छा समय लाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने भाग्य को कुछ हद तक मजबूत बना सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

तिजोरी की दिशा

वास्तु अनुसार सभी ग्रह का किसी न किसी दिशा से संबंध होता है और यही ग्रह नकारात्मक और सकारात्मक शक्तियों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। धन में वृद्धि के लिए घर धन की अलमारी या तिजोरी हमेशा उत्तर दिशा के कमरे में दक्षिण की दीवार पर लगी होनी चाहिए। इससे धन-धान्य में वृद्धि होने के आसार रहते हैं।

vastu tips,vastu tips in hindi,good fortune,positivity in life

नमक का प्रयोग करें

नमक का प्रयोग कई तरह से आप घर की सुख शांति के लिए कर सकते हैं। आपको लगता है कि लगातार कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, तो आपको नियमित रूप से नमक के पानी से स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियां आपके आस-पास भी नहीं फटकेंगी। नमक और पानी को मिक्स करके आप घर के मुख्य द्वार पर रख सकते हैं। ऐसा करने से भी घर में बुरी शक्तियों का प्रवेश नहीं हो पाता है।

मुख्य द्वार पर करें लक्ष्मी जी का पूजन

रोजाना सुबह-शाम लक्ष्मी जी का पूजन जरूर करें और सांयकाल में घर के मुख्य द्वार के दायीं तरफ घी का दीपक जलाकर रखें। मान्यता है ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

घोड़े की नाल का इस्तेमाल

वास्तु और ज्‍योतिष शास्‍त्र में घोड़े की नाल के भी कई उपाय बताए गाए हैं। अगर आपके घर में अन्न एवं धन की कमी हैं तो आपको शनिवार के दिन काले घोड़े की नाल को उस स्थान पर बांध देना चाहिए, जहां आप अनाज स्टोर करते हैं। ऐसा करने से आपके ऊपर अन्नपूर्णा देवी की हमेशा कृपा बनी रहती है। भाग्‍य यदि साथ नहीं दे रहा है तो शनिवार के दिन आपको घोड़े की नाल को शनि देव को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव आप पर प्रसन्न होते हैं।

vastu tips,vastu tips in hindi,good fortune,positivity in life

मुख्य द्वार पर रखें गणेश जी की प्रतिमा

वास्तु अनुसार घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है ऐसा करने से धन संबंधित समस्याओं का अंत हो जाता है। साथ ही घर से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं।

कपूर जलाएं

दुर्भाग्य को दूर करने के लिए आपको प्रतिदिन पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदें डालकर स्नान करना चाहिए। आप नारियल के तेल में कपूर को मिक्स करके यह तेल तैयार कर सकते हैं। आपको नियमित रूप से अपने घर के मंदिर में कपूर का दीपक भगवान के आगे जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। ऐसा करने से ग्रह दोष भी शांत हो जाते हैं।

तुलसी के पौधे की पूजा और गो माता को प्रतिदिन भोग

घर में तुलसी का पौधा रखें और उसके समक्ष रोजाना घी का दीपक जलाएं। साथ ही गौ माता को प्रतिदिन भोग लगाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई