न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए लें इन वास्तु टिप्स की मदद, मिलेगी सफलता

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ वास्तु उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आत्मविश्वास बढ़ाने में मददगार साबित होंगे और आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Mar 2022 7:28:42

आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए लें इन वास्तु टिप्स की मदद, मिलेगी सफलता

हर कोई अपने जीवन में सफलता पाना चाहता हैं और एक ऐसा मुकाम हासिल करना चाहता हैं जिसे देखकर सभी तारीफ करें। इस सफलता को पाने में जरूरत होती हैं मेहनत की जिसके लिए जरूरी हैं आपका आत्मविश्वास। बिना आत्मविश्वास के किसी भी काम में सफलता मिल पाना मुश्किल होता हैं। एक सफल व्यक्ति की बुनियाद उसकी योग्यता, ज्ञान, विचारों और आत्मविश्वास पर टिकी होती है। ऐसे में जरूरी हैं कि खुद में आत्मविश्वास लाया जाए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ वास्तु उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आत्मविश्वास बढ़ाने में मददगार साबित होंगे और आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। तो आइये जानते हैं इन वास्तु उपायों के बारे में...

- वास्तुशास्त्र के अनुसार रोज सुबह सूर्य भगवान को जल अर्पित करें और पांच मिनट तक दोनों हांथ जोड़कर उगते सूरज पर ध्यान लगाएं। नियमित रूप से ‘आदित्य हृदय स्त्रोत’ का पाठ करें। इससे आपके आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि होगी और आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।

- रविवार के दिन सुबह उठकर सूर्यदेव को प्रणाम कर घर के बड़ों का आशीर्वाद लें और उन्हें मिठाई खिलाएं। इससे आपके आत्मविश्वास में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी।

vastu tips,vastu tips in hindi,boost your self confidence,success in life

- वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपने लिविंग रूम को उगते सूरज या दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर से सजाएं। इससे आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिलती है और घर से नकारात्मकता भी दूर होती है। बता दें कि तस्वीर में घोड़ा अंदर की ओर दौड़ता लगना चाहिए। कभी भी खाली दीवार की ओर मुंह करके न बैठें क्योंकि इससे आपका आत्मविश्वास डगमगा सकता है।

- वास्तु के अनुसार, अपने घर की खिड़कियां खुली रखें। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सीधे खिड़की के सामने अपनी पीठ के बल न बैठें, क्योंकि इससे ऊर्जा बाहर चली जाती है और आत्मविश्वास कम होता है।

- सूरजमुखी के पौधे को पूर्व दिशा में रखें, इससे आपके आत्मशक्ति में बढ़ोत्तरी होगी। वास्तुशासात्र के अनुसार सूरजमुखी का फूल घर के पूर्व दिशा में लगाना आत्मविश्वास मजबूत बनाने के लिए सबसे कारगार उपाय है।

- वास्तु के अनुसार, घर में फिश अकुरियम रखें जिसमें कम से कम दो सुनहरी मछलियां जरूर हों। इन्हें नियमित रूप से खाना देते रहें। इससे आपके आत्मविश्वास में काफी हद तक वृद्धि होगी।

vastu tips,vastu tips in hindi,boost your self confidence,success in life

- सुबह गायत्री मंत्र का जप करें। अपनी सीट के ठीक पीछे किसी पहाड़ की तस्वीर लगाएं। अपना समय ऐसे लोगों के साथ बिताएं जो सकारात्मक ऊर्जा से भरे हों और उन लोगों से दूर रहें जो दूसरों में दोष ढूंढते हैं।

- अपने घर में शनि यंत्र रखें। इसके अलावा अपने घर के प्रवेश द्वार पर नींबू और हरी मिर्च लटकाएं। अगर नींबू सूख जाए तो इसे शनिवार के दिन ही बदल दें।

- वास्तुशास्त्र के मुताबिक भोजन करने के लिए पूर्व और उत्तर दिशा शुभ होता है। इस दिशा में मुख करके भोजन करने से आपका आत्मविश्वास मजबूत होता है। क्योंकि इस दिशा को अग्नि का स्थान माना गया है।

- दाहिने हाथ की अनामिका अंगुली में सोने का छल्ला पहनें। इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप आसानी से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।

- माना जाता है कि पक्षियों को भोजन और पानी देने से भी आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। इसलिए आप अपने घर की छत पर पक्षियों के लिए नियमित रूप से चारा डाले और पानी भरकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?