न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चाहते हैं बरकत और खुशियां, घर ले आएं वास्तु में बताई गई ये 8 चीजें

वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी वस्तुओं के बारे में बताया गया हैं जो अपने साथ घर में सकारात्मकता लाते हुए बरकत और खुशियों का कारण बनती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 23 Jul 2022 7:00:28

चाहते हैं बरकत और खुशियां, घर ले आएं वास्तु में बताई गई ये 8 चीजें

आपने कई लोगों को देखा होगा जिन्हें यह शिकायत रहती हैं कि वे मेहनत बहुत करते हैं लेकिन उन्हें उनकी मेहनत का पूर्ण लाभ नहीं मिल पाता हैं। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में कभी धन की कमी न हो, हमेशा सुख-समृद्धि और शांति बनी रहे। इसके लिए आपको वास्तु की मदद लेने की जरूरत हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद वास्तु दोष भी आर्थिक तंगी का कारण हो सकता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी वस्तुओं के बारे में बताया गया हैं जो अपने साथ घर में सकारात्मकता लाते हुए बरकत और खुशियों का कारण बनती है। आइये जानते हैं उन चीजों को जिन्हें वास्तु के अनुसार घर में रखना शुभ माना जाता है।

बांसुरी

भगवान श्री कृष्ण की प्रिय बांसुरी को बेहद शुभ प्रतीक के रूप में माना जाता है,साथ ही इसे वास्तु दोष दूर करने में बहुत ही कारगर उपाय माना गया है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति के लिए व्यक्ति को चांदी की बांसुरी घर के पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए। आप चाहें तो सोने की बांसुरी भी रख सकते हैं। अगर सोने अथवा चांदी की बांसुरी रखना संभव नहीं हो तो बांस से बनी बांसुरी घर में रख सकते हैं ऐसा करने से घर में लक्ष्मी स्वरूपा राधा रानी की कृपा बनी रहती है। शिक्षा, व्यवसाय या नौकरी में बाधा आने पर शयन कक्ष के दरवाजे पर दो बांसुरियों को लगाना शुभ फलदायी होता है।

गोमती चक्र


साधारण पत्थर की तरह दिखने वाला गोमती चक्र चमत्कारिक होता है। गोमती नदी में मिलने के कारण इसे गोमती चक्र कहते हैं। गोमती चक्र के घर में होने से व्यक्ति के ऊपर किसी भी प्रकार की शत्रु बाधा नहीं रहती है। इसको लाकर सिंदूर की डिब्बी में रखना चाहिए। 11 गोमती चक्र लेकर उसे पीले वस्त्रों में लपेटकर तिजोरी में रखने से बरकत बनी रहती है।

vastu tips,vastu tips in hindi,positivity in life

गणेश जी की प्रतिमा

गणेश जी यूं तो हर रूप में मंगलकारी हैं। लेकिन धन और सुख में बाधा को दूर करने के लिए नृत्य करती हुई गणेश जी की प्रतिमा घर में रखना बहुत ही शुभ होता है। उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ इसे ऐसे स्थान पर रखें जहां से सभी की दृष्टि इस पर बार-बार पड़े। प्रतिमा नहीं होने पर तस्वीर भी लगा सकते हैं।

शंख


भगवान विष्णु को शंख काफी प्रिय होता है। माना जाता है कि घर में दो शंख रखना चाहिए। जहां एक शंख से भगवान विष्णु को अभिषेक करना चाहिए। वहीं दूसरे दक्षिणावर्ती शंख को बजाना चाहिए। माना जाता है कि इस शंख में मां लक्ष्मी का वास होता है। रोजाना शंखनाद करने से घर का वातावरण ठीक होता है। इसके साथ ही कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

तोते का चित्र या मूर्ति


वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा में तोते की तस्वीर को लगाने से पढ़ाई में बच्चों की रुचि बढ़ती है। साथ ही उनकी स्मरण क्षमता में भी इजाफा होता है। तोता प्रेम, वफादारी, लंबी आयु तथा सौभाग्य का प्रतीक होता है। तोता सौभाग्य का प्रतीक होता है। अगर आप घर में बीमारी, निराशा, दरिद्रता तथा सुखों का अभाव महसूस कर रहे हैं तो तोता घर में स्थापित करें। इससे बड़ा फायदा होगा।

vastu tips,vastu tips in hindi,positivity in life

मां लक्ष्मी और कुबेर की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मां लक्ष्मी के साथ-साथ कुबेर जी की तस्वीर जरूर रखना चाहिए। मां लक्ष्मी को धन का सुख देती है और जबकि कुबेर को आय देने वाला देवता माना जाता है। इसलिए दोनों देवी-देवता को एक दूसरे का पूरक माना जाता है। धन-धान्य की बढ़ोतरी के लिए घर में उत्तर दिशा की ओर कुबेर और माता लक्ष्मी की तस्वीर रख सकते हैं।

धातु का कछुआ


सबसे पहले आप अपने घर में एक धातु का कछुआ ले आइए। कुछ लोग मिट्टी तथा कुछ लोग लकड़ी का छोटा सा कछुआ लाकर घर में कहीं भी रख देते हैं जो सही नहीं है। अच्छी धातु का कछुआ बनवाएं। चांदी, पीतल या कांसे की धातु से बना कछुआ शुभ रहेगा। इसे उत्तर दिशा में रखने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और घर में सुख समृद्धि आती है।

एकाक्षी नारियल

नारियल को श्रीफल कहा गया है। श्री का अर्थ होता है लक्ष्मी इसलिए नारियल को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इनमें एकाक्षी नारियल बहुत ही शुभ होता है। जिस घर में इसकी नियमित पूजा होती है वहां नकारात्मक शक्तियां नहीं ठहरती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकाक्षी नारियल जिसके पास होता है उस पर माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है और उसके जीवन में कभी आर्थिक संकट नहीं आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका