न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नौकरी में तरक्की चाहिए तो आज से ही अपनाए ऑफिस डेस्क से जुड़े ये वास्तु टिप्स

आज इस कड़ी में हम आपको इन्हीं वास्तु टिप्स के बारे में बताने जा रहे जिन्हें ध्यान रखकर आप जीवन में तरक्की पा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Mar 2022 7:58:56

नौकरी में तरक्की चाहिए तो आज से ही अपनाए ऑफिस डेस्क से जुड़े ये वास्तु टिप्स

शायद ही ऐसा कोई होगा जो अपनी जॉब व कारोबार में तरक्की नहीं पाना चाहता होगा। हर कोई जीवन में तरक्की पाना चाहता हैं और इसके लिए मेहनत भी बहुत करता हैं। लेकिन कई लोगों की किस्मत में मेहनत के बावजूद तरक्की के वह परिणाम नहीं मिल पाते हैं जिसके वे हकदार हैं। ऐसे में आपको अपनी ऑफिस डेस्क से जुड़े वास्तु टिप्स अपनाने की जरूरत हैं ताकि सकारात्मकता का संचार होते हुए दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदला जा सकें। आज इस कड़ी में हम आपको इन्हीं वास्तु टिप्स के बारे में बताने जा रहे जिन्हें ध्यान रखकर आप जीवन में तरक्की पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

बिखरा न रहे सामान

अगर ऑफिस या टेबल पर सामान हमेशा बिखरा पड़ा रहता है तो यह ठीक नहीं है,ऐसे ऑफिस में बैठकर काम करने में मन नहीं लगता।ह मेशा उलझन बनी रहती है और वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है। वास्तुशास्त्र के अनुरूप,मेज पर फाइल या कागजों का ढेर लगा रहना कार्य की गुणवत्ता को तो प्रभावित करता ही है, नकारात्मक ऊर्जा में भी वृद्धि होती है। नकारात्मक ऊर्जा के बढ़ने से आप तनाव में रहेंगे और समय से कार्य पूर्ण नहीं होगा इससे बचने के लिए अपनी मेज को साफ़-सुथरा रखें।

vastu tips,vastu tips in hindi,office desk vastu tips

यहां रखें इलेक्ट्रॉनिक आइटम

अगर आपका काम लैपटॉप, कम्यूटर से जुड़ा हैं तो इसे दक्षिण-पूर्व कोने में रखकर इस्तेमाल करें। इस दिशा को करियर ग्रोथ के लिए अच्छा माना गया है। इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें कि लैपटॉप का तार या केबल टेबलटॉप पर ना दिखााई दें।

मूड अच्छा रखेंगे पौधे

ऑफिस को सुंदर और सकारात्मक बनाने के लिए आप यहाँ कोई छोटा पौधा रख सकते हैं। पूर्व या उत्तर दिशा में मनी प्लांट, बैम्बू बंच जैसे पौधे रखना सुंदरता के साथ-साथ समृद्धिकारक माने गए हैं। ध्यान रहे सूखे, कांटेदार और बोनसाई पौधे अपनी डेस्क पर कभी नहीं लगाएं, ये निराशा के सूचक माने गए हैं। हरा रंग खुशहाली, समृद्धि, उत्कर्ष और पावनता का प्रतीक है यह सकारात्मक ऊर्जा के स्तर में वृद्धि करता है एवं मन-मस्तिष्क को सुकून देने वाला माना गया है। हरे-भरे पौधे देखने से तनाव भी कम होता है, ख़ुशी मह्सूस होती है।

ऐसे चित्र लगाने से होगा लाभ

उत्तर दिशा की तरफ हरे-भरे जंगल अथवा लहलहाती फसलों का चित्र लगाने से एक साथ कई लाभ प्राप्त होते हैं एवं मेहनत का पूरा धन आपको मिलता है। पहाड़ों और चट्टानों के लैंडस्केप को दक्षिण और पश्चिम दिशा की दीवारों पर लगाना मनोवल और स्थायित्व को बढ़ाता है। यदि ऐसी पेंटिंग्स पूर्वी दीवारों पर टांगी गयीं तो इससे सौभाग्य बाधित होगा। पानी के लैंडस्केप जिनमें समुद्र,नदियां,झीलों या सरोवरों के दृश्य हैं,उत्तर और पश्चिम दिशा की दीवारों पर लगाना समृद्धि को आमंत्रित करना है। यदि आप मानसिक शांति चाहते हैं तो भगवान बुद्ध या महावीर स्वामी की तस्वीर दक्षिण दिशा को छोड़कर ऐसे स्थान पर लगाएं जहाँ से आपकी नज़र बार-बार उन पर पड़ सके।

vastu tips,vastu tips in hindi,office desk vastu tips

इस दिशा में बैठना

वास्तु में दिशाओं का खास महत्व होता है। ऐसे में अगर आपका काम मार्केटिंग या सेल्स से जुड़ा हैं तो आपको उत्तर पश्चिम दिशा की ओर सीट करके बैठना चाहिए। इसके साथ ही आपका मुंह उत्तर- पूर्वी दिशा की ओर होना शुभ रहेगा। वहीँ वास्तु में काला रंग शुभ नहीं माना जाता है। इसे नेगेटिविटी का प्रतीक माना गया है। वास्तु अनुसार, खासतौर पर जो लोग करियर में उतार-चढ़ाव का सामना कर रहे हो उन्हें इस रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

तनाव कम करेंगे फूल

आप अपनी मेज पर ताजे फूलों का एक गुलदस्ता रख सकते हैं। वास्तु के अनुसार फूलों की सजावट मन को आनंद प्रदान करती है व तनाव भी कम करने में मदद करती है। गुलदस्ते में रखे फूल सूखने या मुरझाने लगें,तो इन्हें तुरंत हटा देना चाहिए ऐसे फूल नकारात्मक ऊर्जा का सृजन करते हैं। ऑफिस डेस्क पर रोता हुआ बच्चा, कंटीले पौधे, टूटी मूर्ति, डूबता जहाज, आग आदि जैसे नकारात्मक चित्र भी नहीं रखने चाहिए क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते है। यहाँ पर पेड़-पौधे, भागते घोड़े, उड़ते पक्षी, स्वस्तिक या उगता हुआ सूर्य जैसे मन को प्रफुल्लित करने वाले चित्र या प्रतीक रख सकते हैं ।

सही हो प्रकाश की व्यवस्था

आप जहां बैठकर काम करते हैं वहां डेस्क के ऊपर की लाइटिंग कैसी है,यह भी आपके काम और मूड को काफी हद तक प्रभावित करती है। अगर लाइट बहुत ज्यादा तेज या कम है,तो आपकी आंखों पर बुरा असर होता है।
वहीं सही प्रकाश न होना वास्तुदोष भी उत्पन्न करता है और वहां पर नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। प्रकाश की कमी तरक्की में बाधक,कायों में विघ्न एवं बहस आदि का कारण भी बन सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?