न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi 2022 : आपके जीवन में खुशियों के रंग फैलाएगी इस बार की होली, करें ये वास्तु उपाय

आज इस कड़ी में हम आपको वास्तु से जुड़े उन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली लेकर आएंगे। इन उपायों से आपके जीवन का दुर्भाग्य दूर होगा और जीवन में खुशियों के रंगों की बहार आएगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 11 Mar 2022 7:39:46

Holi 2022 : आपके जीवन में खुशियों के रंग फैलाएगी इस बार की होली, करें ये वास्तु उपाय

होली का पावन पर्व आने को हैं जो देशभर में जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता हैं। इस बार यह त्यौहार शुक्रवार, 18 मार्च को पड़ रहा हैं। यह दिन ज्योतिष के साथ ही वास्तु में भी बड़ा महत्व रखता हैं जिसके अनुसार इस दिन किए गए कुछ वास्तु उपाय आपकी किस्मत चमकाने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको वास्तु से जुड़े उन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली लेकर आएंगे। इन उपायों से आपके जीवन का दुर्भाग्य दूर होगा और जीवन में खुशियों के रंगों की बहार आएगी। तो आइये जानते हैं होली पर किए जाने वाले इन वास्तु उपायों के बारे में...

होली के दिन घर की छत पर ध्वज

होली के दिन घर की छत पर ध्वज लगाएं। अगर आपने पहले ही ध्वज लगा रखा हैं तो इसे बदल लें। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि का संचार होता है। परिवार के सदस्यों का मान-सम्मान बढ़ता है। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों में आपसी प्यार बढ़ता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,holi 2022

होलिका दहन की राख से करें उपाय

अगर घर में कोई बीमार हैं तो होलिका दहन की राख मरीज के शरीर व बिस्तर पर छिड़कें। इसके साथ ही उसकी दवा व खाने-पीने का ध्यान रखें। मान्यता है कि इससे उसकी सेहत में सुधार आने लगता है।

गणेश जी की पूजा करें

होली के दिन प्रथम पूजनीय गणेश जी की पूजा जरूर करें। इसके साथ ही बप्पा को ठंडाई का भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे घर-परिवार में खुशियां आती हैं।

बेडरूम में लगाएं राधा-कृष्ण की फोटो

होली के पावन दिन पर बेडरूम में राधा-कृष्ण की फोटो लगाएं। इसके बाद उन्हें गुलाल और फूल चढ़ाएं। वास्तु अनुसार, इससे पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार व मिठास बनी रहेगी और घर में सुख-समृद्धि का वास होगा।

सूर्य देव का चित्र लगाएं

होली के दिन मुख्य द्वार के बाहर ऊपर की ओर भगवान सूर्य का चित्र लगाएं। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही जीवन, नौकरी व कारोबार से जुड़ी परेशानियां दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

vastu tips,vastu tips in hindi,holi 2022

इन रंगों के गुलाल से खेलें होली

लाल, गुलाबी, हरा, नारंगी, पीला जैसे रंग शुभ माने जाते हैं। इसके साथ ही इन रंगों को पॉजिटिविटी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आप इस बार होली इन रंगों के गुलाल से ही खेलें। इसके अलावा काला, भूरा व गहरे रंग नेगेटिविटी फैलाते हैं। इसलिए इन रंगों से होली खेलने से बचें।

नृसिंह स्तोत्र का पाठ करें

पौराणिक कथाओं अनुसार, भक्त प्रहलाद की रक्षा करने के लिए श्रीहरि ने नृसिंह अवतार लिया था। ऐसे में होली के शुभ दिन पर नृसिंह स्तोत्र का पाठ करें। इसके साथ ही होलिका की अग्नि में नारियल चढ़ाएं। मान्यता है कि इससे कर्ज से मुक्ति पाने में मदद मिलती है।

घर पर पौधे लगाएं

होली के दिन घर में मनी प्लांट और तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इससे कुंडली में ग्रहदोष दूर होने के साथ सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

शिवलिंग पर गोमती चक्र अर्पित करें

कारोबार में तरक्की पाने के लिए होली के दिन 21 गोमती चक्र शिवलिंग पर चढ़ाएं। इसके साथ ही होली पर रात्रि दौरान “ॐ नमो धनदाय स्वाहा” मंत्र का जप करें। मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?